Newbuzzindia : मोदी सरकार द्वारा NDTV इंडिया पर लगाया जा रहा प्रतिबन्ध लोकतंत्र की हत्या है । NDTV पर लगाया गया यह बैन पत्रकारिता की आजादी पर घोर हमला है । इसके विरोध में हम Newbuzzindia 9 नवंबर को हमारा पोर्टल बंद रखेंगे ।
JNU के समय जिन राजभक्त चैनलों ने फर्जी वीडियो चलाए थे सरकार ने उन चैनलों पर बैन लगाने की जगह उनके एंकरों को सुरक्षा दी । वहीं सच्ची पत्रकारिता करने वाले रविश कुमार और NDTV पर बन लगाया जा रहा है ।
सरकार का कहना है कि पठानकोट हमले की रिपोर्टिंग के दौरान NDTV ने कुछ खुफिया जानकारी टीवी पर प्रसारित की । इस जानकारी से देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है । वहीं सरकार पठानकोट हमले की जांच पाकिस्तानी एजेंसी से करवा रही है । हम Newbuzzindia सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध करते है ।
हम बाकी सारे मीडिया संस्थान से यह अपील करते है कि सरकार की इस नीति का विरोध करते हुए 9 नवंबर को अपना संस्थान बंद रखे ।
धन्यवाद – रोहित गुप्ता (संपादक -Newbuzzindia)
