पंचांग-15 अक्टूबर 2018,धनु जातकों के लिए बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे

««« *आज का पंचांग* »»»

कलियुगाब्द……………………5120विक्रम संवत्…………………..2075शक संवत्……………………..1940मास……………………………अश्विनपक्ष………………………………शुक्लतिथी……………………………..षष्ठीप्रातः 08.05 पर्यंत पश्चात सप्तमीरवि………………………..दक्षिणायनसूर्योदय………………06.23.06 परसूर्यास्त……………….06.01.40 परसूर्य राशि………………………..कन्याचन्द्र राशि…………………………धनुनक्षत्र……………………………..मूलदोप 03.28 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ायोग……………………………शोभनप्रातः 07.09 पर्यंत पश्चात अतिगंड करण…………………………..तैतिलप्रातः 08.05 पर्यन्त पश्चात गरजऋतु………………………………शरददिन…………………………..सोमवार 
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*15 अक्तूबर सन 2018 ईस्वी ।
⚜ *षष्ठं कात्यायनी मातापूजन (षष्ठं दिवस) :-**कात्यायनी माता : मां दुर्गा का छठा स्वरूप :-*
भगवती माँ दुर्गा जी के छठवें स्वरुप का नाम कात्यायनी है ! इनका कात्यायनी नाम पड़ने की कथा इस प्रकार है – कत नामक एक प्रसिद्ध महर्षि थे ! उनके पुत्र – ऋषि कात्य हुए ! इन्ही कात्य के गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन उत्पन्न हुए थे ! इन्होने भगवती पराम्बा की उपासना करते हुए बहुत वर्षों तक बड़ी कठिन तपस्या की थी ! उनकी इच्छा थी की माँ भगवती उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लें ! माँ भगवती ने उनकी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली थी ! कुछ काल पश्चात जब दानव महिसासुर का अत्याचार पृथ्वी पर बहुत बढ़ गया तब भगवान् ब्रह्मा , विष्णु , महेश तीनो ने अपने – २ तेज का अंश देकर महिषासुर के विनाश के लिए एक देवी को उत्पन्न किया ! महर्षि कात्यायन ने सर्व प्रथम इनकी पूजा की ! इसी कारण से यह कात्यायनी कहलाई ! ऐसी भी कथा मिलती है कि ये महर्षि कात्यायन के यहाँ पुत्री रूप से उत्पन्न भी हुई थी ! आश्विन कृष्ण चतुर्दशी को जन्म लेकर शुक्ल सप्तमी , अष्टमी , तथा नवमी तक तीन – दिन इन्होने कात्यायन ऋषि कि पूजा ग्रहण कर दशमी को महिषासुर का वध किया था ! माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी है ! भगवान् कृष्ण को पतिरूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्ही की पूजा कालिंदी – यमुना के तट पर की थी ! ये ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित है ! इनका स्वरुप अत्यंत ही भव्य और दिव्य है ! 
🕉 *कुलदेवी (माता पूजन) पूजन विचार :*आज षष्ठी तिथि प्रातः 08 बजकर 05 मिनट पर्यंत रहेगी, अतः जिनकी माता पूजन सप्तमी की संध्या को होनी है वे आज ही माता पूजन करेंगे…. सप्तमी दुसरे दिन प्रातः 10 बजकर 17 मिनट पर्यंत रहेगी तो सप्तमी की प्रातः पूजन वाले परिवार प्रातः सवा दस के पहले तक पूजन कर सकते है…. जिन परिवारों में अष्टमी की संध्या पूजन होती है वे सप्तमी तिथि की रात्रि में ही पूजन करे एवं अष्टमी तिथि उसके अगले दिन दोप 12 बजकर 50 मिनट पर्यंत रहेगी तो नवमी की संध्या पूजन करने वाले 17 तारीख को रात्रि में पूजन कर सकते है | और अधिक जानकारी हेतु आप मुझसे मेरे मोबाइल पर भी संपर्क कर सकते है |

👁
🗨

 *राहुकाल :-*प्रात: 07.53 से 09.19 तक । 

🚦

 *दिशाशूल :-*पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें। 
☸ शुभ अंक…………..6🔯 शुभ रंग………….लाल
⚜ *चौघडिया :-*प्रात: 06.26 से 07.52 तक अमृतप्रात: 09.18 से 10.45 तक शुभदोप. 01.38 से 03.04 तक चंचलअप. 03.04 से 04.30 तक लाभसायं 04.30 से 05.57 तक अमृतसायं 05.57 से 07.30 तक चंचल ।

📿

 *आज का मंत्र :-*|| ॐ कात्यायन्ये नमः ||

🎙

 *संस्कृत सुभाषितानि :-*चेतोदर्पणमार्जनं भव-महादावाग्नि-निर्वापणम्श्रेयः-कैरवचन्द्रिकावितरणं विद्यावधू-जीवनम् ।आनंदाम्बुधिवर्धनं प्रतिपदं पूर्णामृतास्वादनम्सर्वात्मस्नपनं परं विजयते श्रीकृष्ण-संकीर्तनम् ॥१॥अर्थात :चित्त रूपी दर्पण को स्वच्छ करने वाले, भव रूपी महान अग्नि को शांत करने वाले, चन्द्र किरणों के समान श्रेष्ठ, विद्या रूपी वधु के जीवन स्वरुप, आनंद सागर में वृद्धि करने वाले, प्रत्येक शब्द में पूर्ण अमृत के समान सरस, सभी को पवित्र करने वाले श्रीकृष्ण कीर्तन की उच्चतम विजय हो॥१॥

🍃

 *आरोग्यं :-*

😬

 *दांत की सफाई के उपाय -*

🍎

 *1. सेब का सिरका -*सेब का सिरका आपके स्वास्थ्य के लिए टॉनिक है जिससे मधुमेह, कैंसर, हृदय स्वास्थ्य, उच्च कोलेस्ट्रॉल और वजन कम करने में सहायता मिल सकती है। दांत की सफाई के उपाय के लिए सेब का सिरका बहुत ही उपयोगी है। आपके दांतों का पीलापन हटाकर, आपको सफेद और चमकदार मुस्कान दे सकता है। इसके लिए लगभग एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं।
⚜ *आज का राशिफल :-* 

🐏

 *राशि फलादेश मेष :-*पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। 

🐂

 *राशि फलादेश वृष :-*शत्रु परेशान करेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। लोगों के बहकावे में न आएं। कुसंगति से हानि होगी। भाइयों से बिगाड़ हो सकती है। अपेक्षित काम समय पर पूर्ण नहीं होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। बाकी सामान्य रहेगा।

👫

 *राशि फलादेश मिथुन :-*परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का काम आज ही करें। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम सुलझेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं।

🦀

 *राशि फलादेश कर्क :-*भूमि, भवन, दुकान व शोरूम आदि की खरीदी की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर के प्रयास सफल रहेंगे। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सफलता की राह खुलेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

🦁

 *राशि फलादेश सिंह :-*विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। समय पर कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य में गति आएगी। 

👱

🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या :-*शोक समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। बेवजह तनाव रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। धैर्य रखें। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। थकान रहेगी। अपनों के व्यवहार से दु:ख होगा। जोखिम न उठाएं। 

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनरों से तालमेल बैठेगा। मातहत सहयोग करेंगे। लाभ होगा। 

🦂

 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मेलजोल बढ़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। 

🏹

 *राशि फलादेश धनु :-*बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। 

🐊

 *राशि फलादेश मकर :-*अपरिचितों पर अतिविश्वास कोई बड़ा नुकसान दे सकता है। घर में कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। तनाव रहेगा। कुसंगति से बचें। घर में तनाव रह सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय ठीक-ठीक रहेगी। प्रमाद न करें। 

🏺

 *राशि फलादेश कुंभ :-*बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कोई बड़ी बाधा होने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। 

🐋

*राशि फलादेश मीन :-*नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। आय में वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। काम में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।
☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles