बेटे के पास 56 इंच का सीना , 96 साल की माँ नोट बदलवाने लगी लाइन में !

Newbuzzindia: नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बा गुजरात के गांधी नगर में नोट बदलवाने पहुंची । नरेंद्र मोदी की माँ होने के कारण ये खबर तुरंत ही मीडिया में आ गई । सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे twitter और facebook पर काफी लोग इसे शेयर कर रहे है ।

इस खबर को देखकर कई लोग प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना भी कर रहे है । लोगों का कहना है कि जिसका बेटा देश का प्रधानमंत्री हो और उसकी बुजुर्ग माँ को लाइन में लगकर नोट बदलवाने पड़ रहे हों तो यह बहुत ही शर्मनाक है ।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बा कि उम्र 96 साल है । उनकी हालत भी काफी अच्छी नही है । बैंक पहुँचने पर वहां मौजूद लोगों ने हीरा बा को सहारा दिया । ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मीय है जिसका बेटा देश का प्रधानमंत्री हो उसे इस उम्र में नोट बदलवाने के लिए लाइन में लगना पड़े तो क्या यह सही है ।

https://twitter.com/ANI_news/status/798413206561624065

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles