Newbuzzindia : कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने आज भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया । पटवारी ने भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ तथाकथित लड़ाई के दावों की पोल खोल दी है । जीतू पटवारी ने लोकपाल का उदाहरण देते हुए कहा है कि –
- जो सरकार अब तक लोकपाल की नियुक्ति नही कर पाई वो कहती है की हम भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं ।
किरेन रिजिजू पर बोला हमला ।
- हाईड्रो प्रोजेक्ट में रिजिजू पर घोटाले के आरोप के बाद भी सरकार मौन है ।
- मोदी सरकार घोटालेबाज़ों को संरक्षण, समर्थन और सम्मान देती है।
नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ ।
- एक अख़बार के मुताबिक़ मोदी अर्थव्यवस्था में जान फूँकने में लगे हैं ।
- कई जाने फूँकने के बाद? वैसे जो चला गया उसे भूल जा, वो तेरे बस का नही..।
- मोदी जी ३१ दिसंबर को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं । सजा और चौराहा भी तय हो जाता तो जनता को आसानी रहती…साल के साथ कुछ गफ़लते भी बिदा होंगी।
- नोटबंदी की नाकामयाबी का अहसास पूरे देश को हो चुका है…पर मोदी और उनकी सरकार के कुछ मंत्री अभी भी जनता की आँखो में धूल झोंकना चाहते हैं।
