राष्ट्रवाद की बात करने वाली मोदी सरकार “वन रैंक-वन पेंशन” पर करे बात : जावेद अख्तर

Newbuzzindia: भारत पाकिस्तान सम्बन्ध पर बोलते हुए आज गीतकार जावेद अख्तर ने बड़ा बयान दिया है । एक हिंदी न्यूज़ चैनल पर जावेद अख्तर पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बात कर रहे थे ।  इसी बीच जावेद अख्तर से ओम पुरी के बयान पर कुछ कहने को कहा । जावेद अख्तर ने ओम पुरी के बयान की निंदा करते हुए आगे कहा कि..

“ये कैसा राष्ट्रवाद है ..? आज सरकार देशभक्ति की बात करती है । सेना की बात करती है और सेना के जवानों की बात करती है लेकिन जंतर- मंतर पर बैठे जवानों की बार नही करते ।

जावेद अख्तर ने मोदी सरकार का नाम लिए बिना हमले करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद और देशभक्ति की बात करने वाले “वन रैंक वन पेंशन ” पर बात क्यों नही करते..?

जावेद अख्तर ने आगे कहा कि राजनीती के लिए हम सेना और जवानों की बात करते है लेकिन जवानों की सुविधा और सैलरी की बात नही करते । शहीद होने के बाद उनके परिवार के बारे में बात नही करते ।

देखना दिलचस्प होगा की सर्जिकल अटैक के बाद अब मोदी सरकार “वन रैंक-वन पेंशन ” पर क्या बोलती है..?

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles