Newbuzzindia : “जुमला अंकल” नाम से प्रसिद्द नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव के वक़्त कई वादे किये थे जो अब जुमले कहलाते है । काला धन , 15 लाख , राम मंदिर , अच्छे दिन और महँगाई इनमे प्रमुख है । ऐसे ही नरेंद्र मोदी ने एक और वादा किया था । ये वादा था हर साल 2 करोड़ रोजगार दिलाने का ।
आम चुनाव के वक़्त नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मनमोहन सरकार पर कई हमले किये थे । वहीं रोजगार का वादा करते हुए युवाओं के भरपूर वोट बटोरे थे । अब बाकी सारे वादों के तरह ये वादा भी जुमला दिखाई पड़ रहा है ।
गौरतलब ही की हाल ही में आई labour bureau की रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 2015 में सिर्फ 1.35 लाख रोजगार दे पाने में कामयाब रही । ये संख्या नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादा का 1% भी नही है । वहीं मनमोहन सरकार ने वर्ष 2011 में मोदी सरकार से कई गुना ज्यादा 9 लाख रोजगार पैदा किये थे ।
कांग्रेस ने किया बड़ा हमला ।
गौरतलब है कि रिपोर्ट आने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी भी आक्रामक हो गयी है । कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी को जुम्लेबाज बताते हुए कहा है कि ” मोदी जी आपने वादा 2 करोड़ रोजगार हर साल देने का किया था लेकिन आप तो 2 लाख रोजगार भी नहीं दे पा रहे ” । वहीं कांग्रेस पार्टी के ऑफिसियल फेसबुक पेज द्वारा एक फोटो भी शेयर की गयी है । ये रही वो फोटो –
