अब 8 नवंबर से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण..!

Newbuzzindia: जी हां आप सही सुन रहे है अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने वाला है । इसके लिए 8 नवंबर की तारीख भी चुन ली गयी है । लेकिन ये ऐलान न तो मोदी सरकार ने किया है और न ही हिन्दू परिषद् और आरएसएस ने ।  ऐसे में सवाल उठता है कि फिर ये निर्माण करेगा कौन ..?

हम आपको बताते है 8 नवंबर को राम मंदिर बनाने का ऐलान किया है हिन्दू महासभा ने । हिन्दू महासभा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वह 8 नवंबर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू करेगी ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक और राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने संयुक्त वक्तव्य में कहा, ‘अखिल भारतीय हिन्दू महासभा अयोध्या में श्रीराम जन्मस्थान पर आठ नवंबर से मंदिर निर्माण कार्य शुरू कर देगी।’

हिन्दू महासभा का कहना है कि हिन्दू महासभा के नेताओं ने कई बार मंदिर निर्माण के लिए संसद में विशेष कानून बनाने की मांग की है। लेकिन इस पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गयी। इस स्थिति में महासभा अपनी योजना के अनुसार आठ नवंबर से अयोध्या में मंदिर निर्माण का काम शुरू कर देगी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल का दिया उदाहरण ।

हिन्दू महासभा से कहा है कि पूर्व गृह मंत्री वल्लभ भाई पटेल ने विशेष कानून बनाकर सोमनाथ मंदिर का निर्माण कार्य कराया था। हम भी उसी प्रकार विशेष कानून बनवाकर मंदिर निर्माण कराये जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की गयी और बार-बार मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कही जा रही है

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles