एनडीटीवी समूह के सह संस्थापक प्रणव राॅय के ठिकानों पर सीबीआई द्वारा रेड किये जाने के बाद सोशल मीडिया का बाजार गर्म है. लोगों में चर्चा है की समूह के संपादक रवीश कुमार इस हमले का जवाब अपने चर्चित प्रोग्राम प्राइम टाइम में किस तरह देंगे.
इसी बीच हम आपको ऐसे 5 तरीके बता रहे है जो रविश कुमार आज प्राइम टाइम शो में इस्तेमाल कर सकते है .
1- ब्लैक स्क्रीन
Ndtv पर लगे 1 दिन के बैन पर रविश कुमार ने टीवी स्कीन ब्लैक कर विरोध जताया था . इसी तरह आपातकाल के दौरान इंदिरा के नीति से परेशान होकर इंडियन एक्सप्रेस ने अपने अखबार का पहला पेज़ काला कर विरोध जताया था. शायद यही तरीके को रवीश कुमार अपना सकते हैं।
2- दूसरे चैनलों की तरह एनडीटीवी गोद में नहीं बैठेगा:रवीश
रवीश कुमार ने अपने फेसबुक पेज़ पर जवाब देते हुए कहा है की एनडीटीवी ऐसे ही नहीं बना है. हम सरकार के गोद में बैठकर गोदी पत्रकारिता कतई नहीं करेगे. इस जवाब के बाद यह कयास लगाए जा रहे है की रविश अपने शो में इस मुद्दे को भी उठा सकतें हैं।
3- सरकार को दे सकतें है ओपेन चैलेंज !
कयास लगाए जा रहे है कि रविश कुमार अपने शो में सरकार को ओपन चैलेंज दे सकते है. इस चैलेंज में रविश कुमार केज सकते है कि सारी जांच एजेंसी (सीबीआई, ईडी और आईबी) आपके हाँथ में है . जांच करें , सबूत एकत्रित करें और कार्यवाही करें. पर NDTV झुकने वाला नही है .
4- वन टू वन डीबेट
इस मुद्दे पर रवीश बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन डीबेट कर सकतें हैं. भाजपा द्वारा मीडिया पर किये जा रहे हमले पर आपातकाल के दौरान वाजपेयी जी के भाषण का उदाहरण दे सकते है .
5.CBI छापे की पूरी जानकारी दे सकतें हैं।
आज के प्राइम टाइम में रविश कुमार प्रणव राॅय के अवास पर हुई सीबीआई रेड की पूरी जानकारी दे सकतें है. जैसे –
सीबीआई की रेड के पिछे सरकार की क्या मंशा थी ?
सीबीआई किस तरह सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रही है ?
इस छापे से सीबीआई को क्या क्या सबूत मिले ?
कुछ भी हो , आज का प्राइम टाइम धमाकेदार होना वाला है .
