अपने चार दिवसीय दौरे के तहत आदरणीय कमलनाथ जी आज छिन्दवाड़ा से विशेष विमान में बैठने के लिये जेसे ही आगे बढ़े एक पुलिस का सिपाही ग़लत इरादे से उनकी और बढ़ा और उसने कमलनाथ जी की और रायफल तान दी।
पुलिस के अन्य जवानो में उसको धक्का देकर , कमलनाथ जी को अपने घेरे में लिया अन्यथा एक बड़ी घटना घट सकती थी।
इस हमले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए: कांग्रेस
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि यह प्रशासन की ओर से बड़ी लापरवाही है। इस हमले के पीछे बड़ी साजिश की आशंका है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
