गोआ: राजभवन पहुंचे कांग्रेस विधायक, सरकार बनाने का किया दावा।

UPDATE: गोआ में कांग्रेस के 13 विधायकों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की और उनके सामने सबसे पार्टी होने की बात रखते हुए सरकार बनाने का दावा किया।

कर्नाटक में बहुमत के बिना सरकार बनाने वाली भाजपा विपक्ष के निशाने पर आ गयी है। सभी विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। कर्नाटक में येद्दयुरप्पा की शपथ के जहां कांग्रेस ने गोआ, मणिपुर और असम में सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है तो वहीं आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव काल बिहार में सरकार बनाने का दावा ठोकेंगे।

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी ने मीडिया से मतचीत करते हुए कहा की वह कल गवर्नर से मुलाकात करके सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इसके पहले गोआ कांग्रेस के नेता यतीश नाइक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘कर्नाटक में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है और गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने का मौका दिया। पिछले साल गोआ में हमने 17 सीटें जीती थी और हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे थे। इस हिसाब से हम भी कल गवर्नर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे’। इसके साथ ही मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगमा ने भी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

आरजेडी भी करेगी सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा जेडीएस-कांग्रेस के पास पर्याप्त बहुमत होने के बावजूद सबसे बड़ी पार्टी के आधार पर बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने के बाद अब बिहार में विपक्षी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी शुक्रवार को 1 बजे बिहार के राज्यपाल से मिलकर मांग करेगी कि कर्नाटक की बीजेपी की तरह बिहार में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते आरजेडी को सरकार बनाने का न्योता दिया जाए।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles