भाजपा सांसद का बचकाना बयान, उरी हमले में शहीद 27 जवानों के लिए गांधी-नेहरू को जिम्मेदार ठहराया..!

Newbuzzindia: मोदी सरकार ने आते ही नेहरू-गांधी परिवार को आड़े हाथों लिया है । भाजपा और हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने आजादी से लेकर भारत-पाकिस्तान मसला और कश्मीर के लिए नेहरू और महात्मा गांधी को जिम्मेदार ठहराते आए है । ऐसे में अब नया बयान उज्जैन से भाजपा सांसद के फेसबुक पेज से आई है ।

कश्मीर के उरी में सेना पर सबसे बड़े आतंकी हमले को लेकर उज्जैन से भाजपा सांसद चिंतामणि मालवीय के फेसबुक पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। सांसद ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि शहीद 17 जवानों का खून महात्मा गांधी और नेहरू के सिर है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व भी निभा रहे चिंतामणी मालवीय ने लिखा- ‘कश्मीर में शहीद हुए हमारे 17 वीर जवान और वे हजारों निर्दोष जो आज तक कश्मीर में मारे गए है, उनका खून नेहरू-गांधी के सिर है जिनकी अदूरदर्शी आत्मघाती नीतियों के कारण कश्मीर आज भी एक समस्या बना हुआ है. मैं अपने देश के वीर सपूतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. मोदीजी की सरकार में उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

— प्रो.चिन्तामणि मालवीय सांसद ,उज्जैन-आलोट एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles