फेसबुक और ट्विटर पर आज #KochiMetro की चर्चा जोरों पर है । भाजपा और मोदी समर्थक कोची मेट्रो के सफल उद्धघाटन का श्रेय प्रधानमंत्री को दे रहे है । भाजपा समर्थकों का कहना है कि कोची मेट्रो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का नतीजा है ।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के इन सभी दावों की पोल खोल लार रख दी है । कांग्रेस ने बताया कि कोची मेट्रो का काम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुरू किया था । लोगों का केजन है कि कोची मेट्रो मोदी सरकार की नही बल्कि मनमोहन सरकार की देन है ।
भाजपा सरकार के रही है कि कोची मेट्रो उसके प्रयासों का नतीजा है । वहीं केरल प्रदेश सरकार का कहना है कि कोची मेट्रो उसकी मेहनत का नतीजा है । लेकिन हम आपको सच्चाई बताते है । दरअसल कोची मेट्रो को कैबिनेट की मंजूरी जुलाई 2012 में मिली थी ।
PTI ( प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ) के अनुसार मनमोहन सरकार ने जुलाई 2012 में कोची मेट्रो प्रोजेक्ट को कैबिनेट से मंजूरी दिलाई थी । कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी पर निशाना साधा। अपने ट्वीट में पार्टी ने लिखा- “श्री मोदी मनमोहन सरकार के कामों का श्रेय लेने की कोशिश करते हुए अपनी पुरानी आदतों से मजबूर।” पार्टी ने इस ट्वीट के साथ उन प्रॉजेक्ट्स की तस्वीरें ट्वीट की जिनका काम मनमोहन सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था।
You need intent & hard work to make things happen.
Congratulations to everyone who made this happen for the people of Kochi #Kochimetro pic.twitter.com/UgUPo84EZH— Congress (@INCIndia) June 17, 2017
