मोदी ने की नोटबंदी, शिवराज ने की किसानबंदी अब हम करेंगे वोटबंदी: ज्योतिरादित्य सिंधिया
मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘आगामी विधानसभा चुनाव में शिवराज सरकार को हम उखाड़ फेंकेंगे। शिवराज सरकार को किसानों की फिक्र नहीं है। किसान परेशान हैं और सीएम शिवराज सिंह भोपाल में मजे स बैठे हैं। किसानों को उनकी फसलों का अच्छा मूल्य नहीं मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं और पीएम मोदी बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं।’
सिंधिया ने आगे कहा कि मोदी की ने नोटबंदी की, शिवराज ने किसानबंदी की, अब हम नवंबर में वोटबंदी करेंगे।
कमलनाथ ने भी बोल हमला
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने तक किसानों का गुस्सा शांत नहीं होगा। पूरी शिवराज सरकार मंदसौर के पीपल्यामंडी में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान समृद्धि संकल्प सभा’ को रोकने में आखरी समय तक लगी रही, उसके बावजूद लाखों किसान नाकेबंदी को ध्वस्त कर सभास्थल पहुंच गए हैं।किसानों का यह आक्रोश इस सरकार को उखाड़ फेकने तक शांत नहीं होग।”
मृतक किसानों के परिजन से मिले राहुल गांधी
मंदसौर में सभास्थल पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोलीकांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। मंदसौर में पिछले साल कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें कन्हैया लाल पाटीदार, सत्यनारायण ठांगर, अभिषेक पाटीदार, बबलू, घनश्याम धाकड़ और चिंतामन पाटिदार की मौत हो गई थी। मंदसौर गोलीकांड की आज पहली बरसी है।
