मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से आम आदमी, विपक्ष के साथ साथ संघ और उसके सहियोगी संगठन भी नाखुश नजर आ रहे है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोदी सरकार के इस बजट से नाखुश है।
संघ ने अभी तक बजट पर कोई आधिकारिक नाराजगी जाहिर नही की है लेकिन आरएसएस के सहयोगी संगठन ‘भारतीय मजदूर संघ’ ने बजट का खुलकर विरोध किया है।
Bharatiya Mazdoor Sangh terms the #UnionBudget2018 as 'disappointing', BMS to hold nationwide demonstration tomorrow pic.twitter.com/lcWwmdCjdW
— ANI (@ANI) February 1, 2018
भारतीय मजदूर संघ ने बजट को निराशाजनक बताया है और शुक्रवार को देशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया है। भारतीय मजदूर संघ का कहना है कि सरकार ने बजट में मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों का बिल्कुल ध्यान नही दिया। इसके एलावा किसान और युवाओं के लिए भी सरकार ने कोई खास घोषणा नही की।
आप को बता दें कि भारतीय मजदूर संघ, आरएसएस का सहयोगी संगठन है और मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ता है। मजदूर संघ इसके पहले भी कई बार मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना कर चुका है।
