Home Tags कर्नाटक चुनाव

Tag: कर्नाटक चुनाव

कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, 846 सीटों पर जीती कांग्रेस।

0

कर्नाटक में 31 अगस्त को 102 शहरी निकाय सीटों के लिए वोटिंग हुई थी वहीं वोटों की गिनती अभी जारी है। यहां मुकाबला कांग्रेस , जेडीएस और बीजेपी के बीच है। ताजा नतीजों के अनुसार कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। साथ ही कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस भी कई सीटों पर अहम रोल निभा रही है।

कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव की 2664 सीटों में से 1412 सीटों के नतीजे जारी कर दिए गए है। जिसमे कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 560 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी ने 499 और जेडीएस ने 178 सीटें जीती है। साथ ही 150 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

कर्नाटक में 31 अगस्त को हुए 102 शहरी स्थानीय निकायों की 2,664 सीटों में से 1,412 परिणामों की घोषणा हो गई है। कांग्रेस ने 560, बीजेपी ने 499, जेडीएस ने 178 सीटें जीती हैं, तो वहीं 150 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं।

अपडेट: ताजा खबर के अनुसार कांग्रेस ने जहां 664 सीटें जीत ली हैं, वहीं प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी 593 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर है।

कांग्रेस ने 846 सीटों पर दर्ज की जीत।

ताजा खबर के अनुसार सभी 2267 सीटों पर नतीजे जारी कर दिए गए है। कांग्रेस ने जहां सबसे ज्यादा 846 सीटों पर जीत दर्ज की तो वहीं बीजेपी ने 788 और जेडीएस ने 307 सीटों पर जीत दर्ज की। साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों ने 277 सीटें जीती।

https://twitter.com/ANI/status/1036499735064936448?s=19

कर्नाटक: बहुमत साबित करने में नाकाम येदुरप्पा कुछ घंटों में दे सकते है इस्तीफा।

0

कर्नाटक के छेत्रिय मीडिया में चल रही खबर के अनुसार मुख्यमंत्री येदुरप्पा कुछ ही घंटों के भीतर इस्तीफा दे सकते है। यह फैसला उन्होंने बहुमत साबित करने के लिए जरूरी संख्या जुटाने में असफल रहने के बाद किया है। खबर में यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने 13 पन्नों का एक भावनात्मक भाषण भी तैयार कर रखा है, जिसे वे बहुमत परीक्षण के पहले पढ़ेंगे।

ऐसे में अगर बीजेपी कर्नाटक में सरकार बनाने में असफल रहती है और मुख्यमंत्री येदुरप्पा इस्तीफा देते है तो यह भाजपा के लिए अभी तक कि सबसे बड़ी हार होगी और इस हार का नुकसान भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।

सुप्रीमकोर्ट से बीजेपी को बड़ा झटका, कल शाम 4 बजे बहुमत साबित करने का मिला आदेश ।

0

कर्नाटक में बिना बहुमत के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले येदुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस और जेडीएस ने राज्यपाल के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें राज्यपाल ने कर्नाटक में सरकार गठन के लिए बीजेपी को न्यौता दिया था। कांग्रेस की ओर से बहस करने के लिए कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल मौजूद थे। वहीं मुकुल रोहतगी बीजेपी का पक्ष रख रहे थे।

कोर्ट ने शनिवार को बीजेपी से बहुमत साबित करने की बात कही, लेकिन बीजेपी ने इसका विरोध किया। ऐसे में कोर्ट ने बीजेपी से पूछा कि आखिर कल बहुमत परीक्षण क्यों नहीं हो सकता। वहीं कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंंघी कल बहुमत परीक्षण के लिए तैयार थे। बहस के दौरान कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राज्यपाल कैसे बीजेपी को बहुमत सिद्ध करने का मौका दे सकते हैं, जबकि कांग्रेस-जेडीएस के पास पूरी संख्या है। सिंघवी ने यह भी कहा कि अगर कल बहुमत परीक्षण के लिए सदन को बुलाया जाता है, तो भी इस मामले में कानून सम्मत फैसला होना चाहिए कि क्या इस मामले में राज्यपाल फैसला ले सकते हैं।

जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस-जेडीएस विधयकों को सुरक्षा देने का आदेश दिया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा में एंग्लो-भारतीय विधायक को नामित करने के राज्यपाल के फैसले पर रोक लगा दी।

सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी शनिवार को शाम 4 बजे बहुमत परीक्षाण का आदेश दिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बीजेपी कल बहुमत परीक्षण कराने के पक्ष में नहीं थी। लेकिन कांग्रेस-जेडीएस इसके लिए तैयार थे।

जिसके बाद कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु संघवी ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि येदियुरप्पा के पास विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है।येदियुरप्पा की तरफ से राज्यपाल को दिए गए जो पत्र सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए उसमें लगता है कि सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायकों का सर्मथन नहीं था। इसीलिए हमें भरोसा है कि हम 100 फीसदी इस परीक्षण को जीतेंगे।

विधायकों को खरीदने के लिए मंत्री पद और 100 करोड़ का ऑफर दे रही बीजेपी – जेडीएस

0

कर्नाटक में सत्ता के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गयी है। तीनों पार्टियां बहुमत के लिए जरूरी विधायक होने का दावा कर रही हैं। इस बीच अब जेडीएस और कांग्रेस ने भाजपा पर खरीद-परोख्त के गंभीर आरोप लगाए है।

जेडीएस ने बीजेपी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की ओर से उनके विधायकों को खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये और मंत्री पद ऑफर किया जा रहा है। जेडीएस नेता कुमार स्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि ‘“आप ‘ऑपरेशन कमल’ की सफलता को भूल जाइए। अगर आप हमारे लोगों को अपने पक्ष में करेंगे तो हम भी वैसा ही करेंगे। हम तो दोगुने लोग खींच लेंगे। मैं राज्यपाल से भी कह रहा हूं कि ऐसा कोई फैसला न लें जिससे कि हॉर्स-ट्रेडिंग को बढ़ावा मिले’

इसके पहले भाजपा ने बहुमत न होने के बावजूद गवर्नर के सामने सरकार बनाने का दावा किया था। और सरकार बनाने के लिए 2 दिन एक समय मांगा था। जिसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘कर्नाटक में बीजेपी लोकतंत्र की फर्जी मुठभेड़ कर रही है।

कर्नाटक में बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस के सभी विधायक हुए बैठक में शामिल

जब तक मेरे शरीर मे लहू है में राहुल जी के साथ रहूंगा- नवजोत सिंह सिद्धू

0

कर्नाटक चुनाव के अभी तक के नतीजों के अनुसार भाजपा बहुतमत के करीब आ रही है। वहीं कांग्रेस दूसरी सबसे सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। यह अलग बात है कि वोट प्रतिशत के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे है। अभी तक आए आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस जहां 75 सीटों पर आगे है तो भाजपा 105 सीटों पर आगे है।

इसी बीच पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिंद्धु ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘ 2019 में खेल अलग होगा, सभी पार्टियां कांग्रेस के साथ आ रही है। जब तक मेरे अंदर लहू है, में हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा’

https://twitter.com/ANI/status/996291480573497345?s=19

38% वोट के बाद भी कांग्रेस को 73 सीटें और 36.7% वोट के बाद भी भाजपा को 106 सीटें, कुछ तो गड़बड़ है दया।

0

कर्नाटक चुनाव के रुझान लगभग आ चुके है। 1 बजे तक के नतीजों को देखते हुए भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं जेडीएस तीसरे नंबर पर दिखाई दे रही है।

मौजूद नतीजों के अनुसार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नही दिख रहा है। मतलब सत्ता की चाबी अभी भी जेडीएस के हाँथ में है। लेकिन नतीजों में एक बात गौर करने वाली है कि भाजपा का वोट प्रतिशत कांग्रेस से कम है लेकिन सीटों के मामले में वह कांग्रेस से काफी आगे है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पे मौजूद नतीजों के अनुसार भाजपा 36.6% वोट के साथ 106 सीटें जीत रही है तो वहीं कांग्रेस 38% वोट के बाद भी केवल 73 सीटें जीत रही है। इन सबके बीच जेडीएस को 17% वोट मिले है और वह 40 सीटें जीत रही है।

इन नतीजों को देखर ईवीएम और चुनाव में धांधली को लेकर सवाल उठना शुरू हो चुके है। देखना है कि शाम होते तक यह नतीजे कितने बदलते है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भाजपा नेता के होटल से मिले 1000 पोस्‍टल बैलट कवर।

0

कर्नाटक के बादामी में एक होटल से एक हजार से ज्‍यादा पोस्‍टल बैलट के कवर बरामद किए गए हैं। यह होटल भाजपा नेता का बताया गया है। मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया यहीं से चुनाव लड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोस्‍टल बैलट के सैंकड़ों कवर बादामी के एक होटल से बरामद किए गए हैं। ये सभी भाजपा कार्यकर्ता के पास से मिले हैं। बताया जाता है कि उस वक्‍त बीजेपी वर्कर इसे कथित तौर पर खोल रहे थे। जिस होटल से पोस्‍टल बैलट बरामद किए गए हैं, वह भाजपा के एक नेता का है। कर्नाटक में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस ने पोस्‍टल बैलट कवर की बरामदगी के बाद चुनाव आयोग की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। मालूम हो कि कर्नाटक में वोटिंग से कुछ दिनों पहले बेंगलुरु के एक फ्लैट से करीब 10 हजार फर्जी आईडी बरामद किए गए थे। जिस फ्लैट से आईडी बरामद किए गए थे, कांग्रेस और भाजपा उसे एक-दूसरे से जुड़ा हुआ बता रहे थे। भाजपा ने चुनाव आयोग से राजराजेश्वरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को रद्द करने की मांग की थी। बाद में आयोग ने चुनाव को टाल दिया था। यह फ्लैट राजराजेश्‍वरी विधानसभ क्षेत्र में ही स्थित है। उसके बाद अब बादामी में सैकड़ों की संख्‍या में पोस्‍टल बैलट के कवर बरामद किए गए हैं। बता दें मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया बादामी से चुनाव मैदान में उतरे थे।

कर्नाटक में 12 मई को हुए चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुए थे। अब जारी रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहितमत मिल रहा है। ज्यादातर विधानसभाओं में बैलट पेपर की गिनती तक कांग्रेस आगे चल रही थी लेकिन ईवीएम की गिनती शुरू होते ही भाजपा आगे निकल गयी।

कांग्रेस हुई हमलावर

CNN News18 द्वारा यह खबर सबसे पहले दिखाई गई और कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। जिसके बाद CNN ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।

https://twitter.com/divyaspandana/status/996212868939894784?s=19

कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे लाइव: जानें किस पार्टी के हाँथ आएगी कर्नाटक की सत्ता

0

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी है। कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस, तीनों पार्टियां जीत की आस लगाए बैठी है। ऐसे में Newbuzzindia ने आपको कर्नाटक चुनाव नतीजों से जुड़े हर समाचार को आप तक पहुंचाने के लिए यह लाइव ब्लॉग शुरू किया है। तो अगर आप भी कर्नाटक चुनाव के नतीजे सबसे पहले पाना चाहते है तो इस खबर की लिंक को अपने पास सुरक्षित कर लें। सुबह 8 बजे से हम इसी लिंक पर सभी समाचार अपडेट करेंगे।

जेडीएस के बयान के बाद कर्नाटक में बड़ी कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं।

0

कर्नाटक में मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग मीडिया संस्थानों द्वारा लगभग एक दर्जन एग्जिट पोल किये गए। किस एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसी एग्जिट पोल में भाजपा सत्ता पर काबिज होती दिखाई दी। लेकिन ज्यातर एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई नही दे रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनो ही पूर्ण बहुमत से 20-30 सीटें पीछे दिखाई दे रही है। वहीं देवगौड़ा की जेडीएस को 20 से लेकर 40 सीटें मिल रही है।

ऐसे में अगर कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नही मिलता है तो सत्ता की चाबी जेडीएस के हाँथ में रहेगी। जेडीएस जिस भी पार्टी को समर्थन देती है उसकी सरकार कर्नाटक में बनना तय है। मतदान से पहले जेडीएस भाजपा को समर्थन देने से इनकार कर चुकी है लेकिन सिद्धारमैया से देवगौड़ा की रंजिश भी जगजाहिर है।

जेडीएस के बयान ने कांग्रेस के लिए खोला सत्ता का दरवाजा

एग्जिट पोल सामने आने के बाद सिद्धारमैया के एक बयान ने कर्नाटक के सियासी समीकरण बदल दिए। सिद्धारमैया ने कहा कि ‘अगर कांग्रेस द्वारा किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह सीएम पद छोड़ देंगे। जिसके बाद देवगौड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाती है तो जेडीएस कांग्रेस को समर्थन दे सकती है।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर ऐसी स्तिथि बनती है तो कांग्रेस मलिकार्जुन खड़गे, केएच मुनियप्पा या फिर जी परमेश्वर को मुख्यमंत्री बन सकती है।