कर्नाटक: बहुमत साबित करने में नाकाम येदुरप्पा कुछ घंटों में दे सकते है इस्तीफा।

कर्नाटक के छेत्रिय मीडिया में चल रही खबर के अनुसार मुख्यमंत्री येदुरप्पा कुछ ही घंटों के भीतर इस्तीफा दे सकते है। यह फैसला उन्होंने बहुमत साबित करने के लिए जरूरी संख्या जुटाने में असफल रहने के बाद किया है। खबर में यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने 13 पन्नों का एक भावनात्मक भाषण भी तैयार कर रखा है, जिसे वे बहुमत परीक्षण के पहले पढ़ेंगे।

ऐसे में अगर बीजेपी कर्नाटक में सरकार बनाने में असफल रहती है और मुख्यमंत्री येदुरप्पा इस्तीफा देते है तो यह भाजपा के लिए अभी तक कि सबसे बड़ी हार होगी और इस हार का नुकसान भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles