जेडीएस के बयान के बाद कर्नाटक में बड़ी कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं।

कर्नाटक में मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग मीडिया संस्थानों द्वारा लगभग एक दर्जन एग्जिट पोल किये गए। किस एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसी एग्जिट पोल में भाजपा सत्ता पर काबिज होती दिखाई दी। लेकिन ज्यातर एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई नही दे रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनो ही पूर्ण बहुमत से 20-30 सीटें पीछे दिखाई दे रही है। वहीं देवगौड़ा की जेडीएस को 20 से लेकर 40 सीटें मिल रही है।

ऐसे में अगर कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नही मिलता है तो सत्ता की चाबी जेडीएस के हाँथ में रहेगी। जेडीएस जिस भी पार्टी को समर्थन देती है उसकी सरकार कर्नाटक में बनना तय है। मतदान से पहले जेडीएस भाजपा को समर्थन देने से इनकार कर चुकी है लेकिन सिद्धारमैया से देवगौड़ा की रंजिश भी जगजाहिर है।

जेडीएस के बयान ने कांग्रेस के लिए खोला सत्ता का दरवाजा

एग्जिट पोल सामने आने के बाद सिद्धारमैया के एक बयान ने कर्नाटक के सियासी समीकरण बदल दिए। सिद्धारमैया ने कहा कि ‘अगर कांग्रेस द्वारा किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह सीएम पद छोड़ देंगे। जिसके बाद देवगौड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाती है तो जेडीएस कांग्रेस को समर्थन दे सकती है।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर ऐसी स्तिथि बनती है तो कांग्रेस मलिकार्जुन खड़गे, केएच मुनियप्पा या फिर जी परमेश्वर को मुख्यमंत्री बन सकती है।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles