Home Tags Amit Shah

Tag: Amit Shah

शाह और जेटली द्वारा दिखाई गयी प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री फर्जी और जाली है : आम आदमी पार्टी

0

Newbuzzindia: नरेंद्र मोदी डिग्री विवाद में आज नया मोड़ आया जब अमित शाह और अरुण जेटली ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोला । शाह और जेटली ने नरेंद्र मोदी की दोनों डिग्री सार्वजानिक की जिसमे दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA और गुजरात यूनिवर्सिटी से MA है ।

इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था की आम आदमी पार्टी बैकफुट पे पहुँच जाएगी । लेकिन आम आदमी पार्टी ने शाह-जेटली के वार पे पलटवार करते हुए ये दावा किया है की जो डिग्री अमित शाह और अरुण जेटली ने पेश की ही जो फर्जी और जाली है।

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जो डिग्री बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिखाई है, वह फर्जी है। जालसाजी करने के लिए भी अक्ल चाहिए। बीए और एमए की डिग्रियों में पीएम मोदी के नाम में अंतर है। नाम बदलने के लिए कानूनी प्रक्रिया होती है। आशुतोष ने यह भी बताया कि 1977 की मार्क शीट है, लेकिन डिग्री 1978 की है। मार्कशीट पर नाम नरेंद्र कुमार दामोदर दास मोदी है। बीए डिग्री में नरेंद्र दामोदर दास मोदी है।

आशुतोष ने मीडिया पर हमला करते हुए कहा कि कुछ चैनल जानबूझकर यह खबर नहीं दिखा रहे थे। अब उन्हें दिखाना होगा।

पीएम मोदी की शिक्षा से जुड़ी सारी जानकारी हमने जुटाई
आशुतोष का दावा है कि पीएम मोदी की शिक्षा से जुड़ी सारी जानकारी हमने जुटाई। उन्होंने कुछ डिग्रियों की फोटो कॉपी दिखाते हुए दावा किया है कि उनके नाम में भी गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्तमंत्री अरुण जेटली और पीएम नरेंद्र मोदी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

अमित शाह और अरुण जेटली का केजरीवाल को करारा जवाब, सार्वजानिक की नरेंद्र मोदी की दोनों डिग्री !

0

Newbuzzindia: नरेंद्र मोदी की डिग्री का विवाद था की थमने का नाम ही नही ले रहा था। एक ओर जहां केजरीवाल इस मुद्दे को लेकर हर रोज नए खुलासे कर रहे है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी बहती गंगा में हाथ धोने से नही बच रही थी ।

हाल ही में पहले खबर आई थी की नरेंद्र मोदी की BA की डिग्री फर्जी है । उसके बाद अरविन्द केजरीवाल ने आरोप लगाया था की भाजपा द्वारा जो डिग्री सार्वजानिक की गई थी वो नरेंद्र दामोदर मोदी नही नरेंद्र महावीर मोदी के नाम पे ली गई है । इस सब के बाद पिछले कुछ समय से भाजपा सरकार बैकफुट पे नजर आ रही थी ।

लेकिन आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पत्रकार वार्ता करते हुए अरविन्द केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है । आइये जानते है की क्या कुछ कहा अमित शाह और अरुण जेटली ने –

अमित शाह : अरविन्द केजरीवाल ने एक सफ़ेद झूट को सच बनाने की कोशिश कर के लोगो के बीच भ्रम फैलाया है की पीएम मोदी की डिग्री फर्जी है । साथ ही अमित शाह ने नरेंद्र मोदी की दोनों डिग्रियों को सार्वजानिक कर दिया है  । जिसमे दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA और गुजरात यूनिवर्सिटी से MA की डिग्री है ।

अरविन्द केजरीवाल ने ना सिर्फ राजनीति का स्तर गिराया है बल्कि विश्व भर में भारत की छवि को भी नुक्सान पहुँचाया है ।

अरुण जेटली ने क्या कहा
इसके बाद अरुण जेटली ने केजरीवाल पे हमला बोलते हुए कहा की केजरीवाल ने बिना पर्याप्त जानकारी और तथ्य के मोदी जी पर आरोप लगाए है । ये दर्शाता है अरविन्द जी की राजनीती का स्तर कितना नीचे गिर चूका है । साथ की अरुण जेटली ने अरविन्द केजरीवाल से पुछा है की उन्होंने किस आधार पे नरेंद्र मोदी पर ये अरूप लगाए और जेटली ने आगे कहा की अरविन्द केजरीवाल को माफ़ी मंगनी चाहिए ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

आखिरकार हार्दिक पटेल के सामने झुकी मोदी-शाह की जोड़ी !

0

Newbuzzindia: अंतत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को पटेल आरक्षण आंदोलन के अगुआ हार्दिक पटेल के आगे झुकना पड़ा। गुजरात सरकार ने पाटीदारों सहित आर्थिक रूप से पिछड़े समान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला कर लिया है।

गुजरात सरकार के इस फैसले का असर उन राज्यों पर पड़ सकता है, जहां कि आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को भी आरक्षण दिए जाने की मांग की जा रही है। गुजरात सरकार ने छह लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को आरक्षण के दायरे में शामिल किया है।

यह निर्णय पार्टी की राज्य इकाई के कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हुए। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब पार्टी स्थानीय निकाय के हाल के परिणामों के कारण चिंतित है।

राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस निर्णय से उच्चतम न्यायालय द्वारा तय की गई 50 प्रतिशत की आरक्षण सीमा का उल्लंघन होगा लेकिन राज्य सरकार ने कहा कि वह इस मुददे को लेकर गंभीर है और इसके लिए कानूनी रूप से लड़ेगी।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष विजय रूपानी ने सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की। घोषणा के समय मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और वरिष्ठ मंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे।

रूपानी ने संवाददाताओं से कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की हमारी बैठक में सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से पिछडे़ लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का फैसला किया गया। यद्पि हार्दिक पटेल के संघठन ने इस योजना को ख़ारिज कर दिया ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

भाजपा पर आरोप लगाने वाले केजरीवाल ने क्यों नही किया शीला दीक्षित को गिरफ्तार : भाजपा

0

Newbuzzindia: अगस्ता मामले में बीजेपी को घेरने वाले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। केजरीवाल ने बीजेपी पर सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे, जिसका जबाव देते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल शीला दीक्षित के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश क्यों नहीं देते।

बता दें कि इससे पहले अगस्ता वेस्टलैंड डील को लेकर केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने ट्वीट में मोदी सरकार से एक के बाद एक कई सवाल किए थे। ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा- मेरे दफ्तर पर रेड तो कांग्रेस पर क्यों नहीं’ मोदी जी ने मुझ पर CBI रेड कराई, सोनिया जी और वाड्रा जी पर नहीं कर रहे।

मोदी जी को गांधी परिवार ईमानदार लगता है। इटली अदालत के आदेश में यदि मेरा नाम होता, मोदी जी अभी तक मुझे गिरफ़्तार कर चुके होते। पर सोनिया जी से पूछताछ तक नहीं कर रहे। क्यों? अमित शाह जी हाथ जोड़कर सोनिया जी से पूछ रहे हैं – “प्लीज़ बता दो किसने रिश्वत ली है।” ऐसे जाँच होती है? फिर CBI और ACB बंद कर दो।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

उत्तरप्रदेश चुनाव के पहले जागा मोदी-शाह का “ग्राम प्रेम”

0

Newbuzzindia :केंद्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही विपक्ष मोदी सरकार को ग्रामीण विरोधी , सूट-बूट और उद्योगपतियों की सरकार बताते आ रहा है । लेकिन बिहार में हुई करारी हार और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बाद लगता है की मोदी सरकार को ग्रामीण वोट बैंक याद आ गया है । आज के दिन में मोदी सरकार के दो सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने ग्रामीण वोटरों को लेकर बयान दिए ।

क्या कहा नरेंद्र मोदी ने .?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी कहते थे कि हमारा भारत देश हमारे गांवों में बसता है, लेकिन अब हम इस बात को देख सकते हैं कि देश में शहर और गांवों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है।

मोदी ने कहा कि लोगों को केवल दिल्ली को देश नहीं समझना चाहिए, लोगों के इस भ्रम को हमें हर हाल में दूर करना होगा। सभा में देशभर से करीब तीन हजार पंचायत प्रतिनिधियों के हिस्सा ले रहे हैं।

गांवों से जुड़ा है देश का विकास : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को हरियाणा सरकार को गुजरात की तर्ज पर ग्रामीण विकास का संदेश दे गए। नसीहत दी कि यदि प्रति व्यक्ति आय दोगुना करनी है तो योजना बनाकर उसके अनुरूप काम करें। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मनोहर सरकार की पीठ थपथपाई। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस की राज्य सरकार की नीति की सराहना करते हुए कहा कि इस परिकल्पना का अन्य राज्यों को भी अनुसरण करना चाहिए।

हरियाणा के गोहाना में ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित हरियाणा स्वर्ण जयंती पंचायत सम्मेलन में शाह ने कहा कि जब तक पंचायतें भ्रष्टाचार मुक्त नहीं होंगी, प्रदेश से पूरी तरह भ्रष्टाचार मिटाना संभव नहीं होगा। गांवों से ही से देश का विकास संभव है, इसलिए पंचायत स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से बेहतर काम हो इसकी प्लाङ्क्षनग व क्रियान्वयन जरूरी है।

शाह ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सही कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात व मध्य प्रदेश की सरकारों ने अपने राज्यों में किसानों की आय बढ़ाने में सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आह्वान किया कि वह अध्ययन दल भेजकर गुजरात का आकलन कराएं और हरियाणा में इसे लागू करें।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मिशन उत्तरप्रदेश 2017 : अमित शाह ने बनाई रणनीति , मई आखरी से उत्तर प्रदेश में डालेंगे डेरा !

0

Newbuzzindia: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के लिए यह चुनाव बेहद अहम है। सूत्रों के मुताबिक, मिशन 2017 के लिए उन्‍होंने अभी से कमर कस ली है।

अगले महीने के अंत से वह लखनऊ में डेरा डाल लेंगे। उन्होंने करीबी नेताओं ने इसके संकेत दे दिए हैं। हाल ही में उन्होंने करीबी नेताओं से कहा कि वे मई से यूपी के सियासी मैदान में डट जाएं।

अमित शाह के रणनीतिकारों को इस बात का पूरा अहसास है कि यूपी बीजेपी के क्षेत्रीय क्षत्रपों को संभालना नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के बूते की बात नहीं है।

सूत्र बताते हैं कि असम चुनाव के दौरान प्रदेश के दौरे पर गए अमित शाह ने वहां के प्रभारी महेंद्र सिंह से भी चुनाव खत्म होने के बाद यूपी में मोर्चा संभालने को कहा है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि अमित शाह नए प्रदेश अध्‍यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी नेताओं का समर्थन दिलाने के लिए भी जुटे हैं। वह अमित शाह की रणनीति का अहम हिस्‍सा हैं।

शायद यही कारण रहा कि उनकी नियुक्ति की भनक यूपी प्रभारी ओम माथुर तक को नहीं लगी। अब यह तो वक्‍त ही बताएगा कि तमाम वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर मौर्य पर खेला गया अमित शाह का दांव कितना सटीक बैठता है।

वैसे जिस प्रकार से बीएसपी सुप्रीमो ने नए प्रदेश अध्‍यक्ष मौर्य पर हमला बोला है, उसे देखकर पार्टी के रणनीतिकार खुश हैं।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

पंजाब के लिए अमित शाह का “सिद्धू” प्लान ।

0

संगठन के कामकाज से बुरी तरह नाराज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए नई टीम तैयार करेंगे। दरअसल शनिवार को हुई बैठक में राज्य के ज्यादातर नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से नाता तोड़ने की सलाह तो दी, मगर अपने दम पर अधिकतम 60 सीटों पर ही चुनाव लड़ने की हिम्मत जुटा पाए।

पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए न कहने वाले पूर्व सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को किसी भी रूप में राज्य में पार्टी का चेहरा बनाने का मन बनाया है। इसके लिए सिद्धू के समक्ष अप्रैल में राज्यसभा की खाली होने वाली सीट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य में शिअद से गठबंधन बनाए रखने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता सक्रिय हुए हैं। बताते हैं कि शनिवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पार्टी अध्यक्ष शाह के साथ बैठक कराने में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली की भूमिका अहम रही। जेटली ने आलाकमान को सिद्धू को मना लेने का भी भरोसा दिया है। शनिवार की बैठक से साफ हो गया है कि राज्य में भाजपा-शिअद गठबंधन बरकरार रखेगा, मगर भाजपा इस बार शिअद पर अधिक से अधिक सीट हासिल करने का दबाव डालेगी।

#NewBuzzIndia #NewBuzzMedia