Home Tags Amit Shah

Tag: Amit Shah

बीजेपी पर शंकराचार्य का बड़ा हमला, कहा ‘सरकार का दलित प्रेम केवल दिखावा, कर रहे हैं राजनीति।’

0

NewBuzzIndia:

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने गुरुवार (8 जून) को दलितों के प्रति भाजपा के प्रेम को झूठा करार दिया और कहा कि दलित परिवारों के साथ नेताओं का भोजन करना विशुद्ध रूप से राजनैतिक कृत्य है। द्वारकापीठ और शारदापीठ के शंकराचार्य ने कहा, ‘बिना पूर्व सूचना के वो क्यों नहीं उनके साथ भोजन करते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘राजनैतिक फायदे के लिए दलितों के साथ उज्जैन में क्षिप्रा नदी में स्नान करने की एक नयी परंपरा स्थापित की गई। नदियों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाति, धर्म या वर्ण के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है।’ दलितों के प्रति भाजपा के प्रेम को झूठा करार देते हुए उन्होंने कहा कि दलित परिवारों के साथ भोजन करना विशुद्ध रूप से राजनैतिक कृत्य है।
वहीं, बिसहड़ा मामले में रिपोर्ट सामने आने के बाद की स्थिति पर स्वरूपानंद ने कहा कि बेशक, जिन लोगों ने कानून हाथ में लिया, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने बेहद तीखे शब्दों में कहा, ‘जब कोई ब्राह्मण मरता है, तो सरकार को सहिष्णुता नहीं दिखाती। लेकिन जब कोई अल्पसंख्यक मरता है तो चिल्लाने लगते हैं।’  उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं पूरी करती। जब गौहत्या पर प्रतिबंध है, तो फिर कोई ऐसा क्यों करता है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘अभी भी आए दिन उत्तर प्रदेश व हरियाणा के एक बड़े हिस्से से असम व पश्चिम बंगाल को निरंतर गायों की तस्करी की जा रही है। उनका खुलेआम वध किया जा रहा है। गौहत्या बंद होने के बावजूद अगर सरकार रोकथाम नहीं कर पाती तो निश्चित ही यह उसकी विफलता का सूचक है।’

मुसलमानों ने किया फ़ूल मालों से संघ कार्यकर्ताओं का स्वागत, जानिए क्या होगा यूपी के चुनाव पर इसका असर

0

NewBuzzIndia: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को हमेशा मुस्लिम विरोधी माना जाता है। ये अलग बात की संघ के तरफ से हमेशा इस बात पर सफाई आती है पर जनता के बीच इन बातो को वरीयता नहीं मिलती।

image

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की राजनीति करवट लेने लगी है। सपा के मुख्य वोट स्रोतों में से एक मुसलमान भाजपा की ओर रूख करते नजर आ रहे हैं। राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी मुलायम सिंह यादव ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके जिले में आरएसएस के कार्यकर्ताओं का ऐसा जोरदार स्वागत मुसलमान करेंगे। सोमवार को आरएसएस का पथ संचालन इटावा के राजकीय इंटर कालेज मैदान से शुरू होकर शहर भर में भ्रमण किया। इसी दरम्यान पुल कहारन के करीब नगर पालिका परिषद के सभासद मोहम्मद अनीस और उनके मोहल्ले के सैकडों लोगों ने आरएसएस के सभी सदस्यों का जोरदार स्वागत किया।
दरअसल, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही देश भर के विभिन्न हिस्सों से आरएसएस को मुसलमानों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हालांकि मुलायम सिंह यादव के गृह नगर में आरएसएस कार्यकर्ताओं का स्वागत उनके लिए खतरे की घंटी है।
बता दें कि जिस सभासद मोहम्मद अनीस ने आरएसएस सदस्यों का स्वागत किया वे समाजवादी पार्टी के कट्टर समर्थकों में से एक माने जाते हैं। मोहम्मद अनीस ने सोमवार को बताया कि हम सभी को भारतीय मानते हैं। हमारे और आरआरएस के बीच कोई अंतर या फिर कोई दूरियां नही हैं जो प्रचारित की जाती है। हालांकि अनीस ने आरएसएस का खुलकर समर्थन करने से बचते हुए कहा कि अभी यह हमारे मेहमान हैं। चूकि इनका इटावा मे कैंप था और मेहमानों का स्वागत करना हमारे धर्म में लिखा हुआ है, इसलिए हमने उनका स्वागत करके अपने आप को गौरांवित महसूस किया।
आरएसएस के पथ संचालन में पुल कहारन के पास एकाएक तस्वीर बदली हुई दिखी जब बड़ी तादाद में मुसलमानों की टोली नगर पालिका परिषद के सभासाद मोहम्मद अनीस की अगुवाई में आरएसएस मेहमानों का स्वागत करने के लिए सड़कों पर उतर आई। उन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
कट्टर हिंदूवादी संगठन आरएसएस को लेकर मुस्लिम समाज में जो कोई भी तस्वीर अभी आपने देखी हो लेकिन मुलायम के घर इटावा की यह तस्वीर खुद में अनूठी और बेमिसाल है। साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा रही है। सोमवार का वो पल देश का सांप्रदायिक माहौल खराब कर रहे उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा भी है जो धर्म की राजनीति करते हैं।
आरएसएस के नब्बे साल के इतिहास में पहली दफा मुलायम के गढ़ इटावा मे अपनी जडेÞं जमाने के इरादे से आयोजित किए जा रहे बिग कैंप का आयोजन 12 जून तक होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष अगुवाकारों की सलाह पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का यह कैंप शुरू किया गया है। इस कैंप के पीछे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का दिगाम भी बताया जा रहा है। वे आगामी विधानसभा चुनाव में मुलायम के गढ़ मे उनको पटखनी देने के इरादे से पूरी तैयारी का खाका खींच रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे इटावा में संघ की दस्तक के रूप में भी देखा जा रहा है।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गढ़ इटावा में संघ का 22 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का शिविर शुरू हो गया है। इटावा के नारायण कालेज में शुरू हुए इस शिविर को यूपी विधानसभा के आगामी चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इस शिक्षा वर्ग में 20 जिलों के 450 शिक्षार्थी व शिक्षक शामिल हो रहे हैं। शिक्षा वर्ग में शिक्षाथिर्यों को बौद्धिक स्तर सुधारने के साथ शारीरिक स्तर सुधारने के गुर सिखाए जा रहे हैं। सामाजिक व राष्ट्रहित के साथ हिन्दुत्व व संघ से जुड़े विषयों पर भी प्रतिदिन व्याख्यान चल रहे हैं।

‘हमे 10 साल बाद बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला’- अमित शाह

0

#newbuzzindia/कासगंज । उत्तरप्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव आने वाले है। इसको लेकर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। उत्तरप्रदेश का चुनावी रण, अन्य राज्यों की तुलना में अधिक भयावक होगा। इसलिए अभी से ही बीजेपी ने चुनाव की रुपरेखा तैयार कर ली है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश में भाजपा का प्रभाव बनाना शुरू कर दिया है। अमित शाह ने उत्तरप्रदेश के कासगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथो लिया साथ ही दोनों की कमियों को जनता को गिनाया भी।

अमित शाह ने कहा कि, ‘हमने एक ऐसा प्रधानमंत्री दिया है जो बोल सकता है। 10 साल बाद हमे ऐसा  प्रधानमन्त्री मिल पाया है। इसके पहले कांग्रेस ने ऐसा प्रधानमन्त्री दिया था जो यदि बोलता भी तो उसे या तो सोनिया गांधी सुन पाती या राहुल गांधी। जनता तक उनकी आवाज़ नही पहुच पाती थी।’

श्री शाह ने राज्य सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि ‘अखिलेश बाबू ने 5 साल में क्या किया है ? क्या उन्होंने युवाओं को लैपटॉप देने का वादा पूरा किया या उत्तरप्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलने लगी?’

इसी बीच शाह ने मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि ‘मोदी यदि विदेश भी जाते है तो वहां की जनता उनका गर्मजोशी से स्वागत करती है। और इस बात की जानकारी पूरी दुनिया को मिलती है।’

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

रघुराम राजन को हटाने के मुद्दे पर भाजपा ने किया सुब्रमण्यम स्वामी से किनारा !

0

Newbuzzindia: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए उत्तरप्रदेश चुनाव और रघुराम राजन को हटाने समेत कई मुद्दों पर बातचीत की । मीडिया से बात करते हुए अमित शाह पूर्व की UPA सरकार पर हमला बोलना नही भूले।  ऐसे जानते है अमित शाह ने क्या क्या बोला ..

10 साल की यूपीए सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले : अमित शाह

अटल जी के नेतृत्व में दुनिया कहती थी की 21वी सदी भारत की है और मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया वह बात दोहरा रही है : अमित शाह

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव पर भी बोले अमित शाह..
मीडिया से बात करते हुआ अमित शाह उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव पर बोला नही बोले । अमित शाह ने कहा की देश का विकास उत्तरप्रदेश के विकास के बिना संभव नही है।  अमित शाह ने उत्तरप्रदेश की जनता से कहा की यूपी की जनता हमे एक मौका दे कर देखे हम सारी समस्याओं का हल निकालेंगे ।

रघुराम राजन के मुद्दे पर भी बोले शाह..
रघुराम राजन के ऊपर जब सवाल पूछा गया तो अमित शाह ने सुब्रमण्यम स्वामी की बात से किनिरा करते हुए कहा है की भाजपा ने कभी भी रघुराम राजन को हटाने की बात नही की और अगर ये किसी ने कहा है तो ये उन्हें निजी विचार है ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

कन्हैया कुमार पर हमला करने के बाद अमित शाह के साथ सेल्फी ! क्या भाजपा ने करवाया था हमला..?

0

Newbuzzindia: जेएनयू के कन्हैया कुमार पर हमले का आरोपी मानस डेका एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल कन्हैया पर हमले का यह आरोपी अमित शाह के साथ सेल्फी लेते नजर आया है। यह फोटो वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया है। मानस ने शाह के साथ ली गई फोटो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की है। बता दें कि मानस पर फ्लाइट में कन्हैया पर हमला करने का आरोप है। 

गौरतलब है की इसके पहले पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले वकीलों की भी भाजपा के प्रमुख नेताओं से कनेक्शन सामने आए थे । इसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लोगों का गुस्सा बाहर आने लगा है ।

अमित शाह रविवार को पुणे में थे। वे पुणे भाजपा के महासम्मेलन में शामिल होने यहां आए थे।  इस दौरान उन्होंने प्रमोद महाजन कौशल्य एवं उद्योजकता विकास अभियान को शुरू किया। इसी कार्यक्रम में असमीज यूथ डेलीगेशन के साथ मानस ने अमित शाह का मंच पर स्वागत किया और कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनसे मुलाकात भी की। मानस ने यह तस्वीर उसी मुलाकात के दौरान खींची। बाद में उसने ये फोटो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दी। 
 

वहीं फोटो सामने आने के बाद भाजपा का मानस के साथ कनेक्शन बताया जा रहा है तो वहीं ट्विटर पर मानस की आलोचना हो रही है। मानस पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने लिखा कि वह कन्हैया कुमार पर हुए हमले का स्पॉन्सर्ड था। 24 अप्रैल को जेट एयरवेज की मुंबई-पुणे फ्लाइट में कन्हैया कुमार पर कथित तौर पर हमला किया गया था। हालांकि, पुलिस ने उनके आरोपों को नकार दिया था। उस दौरान कन्हैया ने आरोप लगाया था कि भाजपा के सपोर्टर मानस डेका ने फ्लाइट में उनका गला दबाने की कोशिश की। कन्हैया के इस आरोप पर स्टेट भाजपा की ओर से सफाई आई थी कि, मानस का भाजपा से कोई सरोकार नहीं है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

खेलमंत्री बोले मोहम्मद अली ने गोल्ड मैडल जीतकर केरल का नाम रोशन किया !

0

 

Newbuzzindia: मोहम्मद अली को कौन नहीं जानता। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तक ने उनके निधन पर शोक प्रकट कर अपनी संवदेनाएं व्यक्त कीं। मोहम्मद अली के निधन पर केरल के खेल मंत्री ने भी ऐसा ही किया। लेकिन गलती बस एक हो गई कि उन्हें यह नहीं पता था कि मोहम्मद अली किस देश के लिए खेला करते थे।

यह वाकया उस वक्त सामने आया जब केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन से मोहम्मद अली के निधन पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया था। इस पर मंत्रीजी ने कहा, ‘मैंने अभी-अभी अली की मौत की खबर सुनी है। अली केरल की बहुत बड़ी खेल शख्सियत हैं और केरल के लिए गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने राज्य का नाम रोशन किया है।’

मंत्रीजी इससे पहले कि कुछ और बोल पाते, उन्हें टीवी पत्रकारों ने रोक दिया।  सोशल मीडिया तक जैसे ही यह खबर पहुंची लोगों ट्वीट करने शुरू कर दिए। उनका वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

भारी विरोध के बाद विवादों में घिरे भाजपा विधायक खडसे ने दिया इस्तीफ़ा !

0

Newbuzzindia: अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम से फोन पर बातचीत के आरोप और जमीन घोटाले जैसे विवादों में घिरे महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जमीन घोटाले की बात सामने आने पर खडसे लगातार भाजपा नेतृत्व और संघ की नाराजगी झेल रहे थे।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी खडसे की पूरी रिपोर्ट राज्य की प्रभारी सरोज पांडे से मांगी थी। सूबे के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी खडसे के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह से अलग-अलग मुलाकात कर चुके थे। आखिरकार चौतरफा आलोचनाओं में घिरे खडसे ने कुर्सी छोड़ दी।

क्या है मामला?

खडसे ने पुणे इलाके की एमआईडीसी की जमीन खरीदी, जिसकी खरीद-बिक्री पर रोक है। खडसे ने एमआईडीसी की तीन एकड़ जमीन अब्बा उकानी के नाम के एक शख्स से पौने चार करोड़ में खरीदी। जबकि इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। खरीद के क्रम में खडसे ने 37 लाख की स्टैंप ड्यूटी भरी। इतनी स्टैंप ड्यूटी 33 करोड़ की खरीद पर भरी जाती है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

वंशवाद राजनीति के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बेटे को राजनीति में उतारेंगे !

0

Newbuzzindia: राजनीति में बीजेपी को ऐसी पार्टी माना जाता रहा है जो वंशवाद की राजनीति का विरोध करती है। हालांकि बीजेपी में ऐसे नेताओं की कोई कमी नहीं जिनके परिजन खुद राजनीति में सक्रिय हैं। इस लिस्ट में अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का नाम भी जुड़ने वाला है। अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी में उनका दबदबा है। उनका फैसला हर मुद्दे पर आखिरी माना जाता है।

इसी कड़ी में अब अमित शाह के बेटे जय शाह को राजनीति में उतारने की तैयारी की जा रही है। पिछले काफी दिनों से अमित शाह के बेटे का नाम सियासी गलियारों में चर्चा में रहा है लेकिन जय शाह को राजनीति में लॉन्च करने का जरिया अमित शाह क्रिकेट को बनाना चाहते हैं। पार्टी का इंटर वार्ड क्रिकेट टूर्नामेंट कर्नावती प्रीमियम लीग जय शाह के राजनीतिक करियर का लॉन्चिंग प्लेटफॉर्म माना जा रहा है।

इसके पीछे ये तर्क जिया जा रहा है कि इन दिनों देश में आईपीएल का खुमार छाया हुआ है। ऐसे में क्रिकेट के जरिए अमित शाह अपने बेटे को राजनीति की पिच पर उतारना चाहते हैं। हालांकि बीजेपी के बड़े नेताओं ने अभी जय शाह को लेकर औपचारिक रुप से कोई बातचीत नहीं की है। बताया जा रहा है कि जय शाह को काफी लंबे समय से राजनीति में उतारने पर विचार चल रहा था। पार्टी में इसको लेकर सुगबुगाहट साफ देखी जा रही है।

अमित शाह के बेटे जय शाह की दिलचस्पी भी राजनीति में है। वो गुजरात क्रिकेट संघ में खासी पकड़ रखते हैं। बता दें कि गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष खुद अमित शाह हैं। वहीं इस बात को लेकर भी पार्टी विचार कर रही है कि जय शाह के राजनीति में आने के बाद विरोधी उन पर हमला करेंगे। पीएम मोदी अक्सर सार्वजनिक मंचों से कांग्रेस की वंशवादी राजनीति को उखाड़ फेंकने की बात कहते रहते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जय शाह के राजनीति में आने पर बीजेपी को किस तरह के हमलों का सामना करना पड़ता है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

1978 में मोदी की डिग्री कंप्यूटर से कैसे छपी? क्या बिल गेट्स ने कोई स्पेशल कंप्यूटर भेजा: आप

8

 

Newbuzzindia: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री को लेकर चल रहा विवाद रुकने का नाम नही ले रहा है। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में सफाई दे चुके हैं, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री को सही बताया हैं और कहा है कि यूनिवर्सिटी के पास सारे रिकॉर्ड मौजूद हैं लेकिन आम आदमी पार्टी इस मामले में अभी भी इस बात पर कायम है कि पीएम मोदी की डिग्री फर्जी है।

अमित शाह और अरुण जेटली द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में पीएम की डिग्री को सार्वजानिक करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने नये सवाल खड़े किये हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधिकारी केंद्र सरकार के दबाव में आकर प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को सही बता रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने सवाल किया है कि एक ही समय में जारी नरेन्द्र मोदी की मार्कशीट और दूसरे छात्रों की मार्कशीट में अंतर कैसे हो सकता है। नरेन्द्र मोदी की मार्कशीट में नाम और अंक हाथ से नही लिखे हैं, जबकि अन्य छात्रों की मार्कशीत में नाम व अंक हाथ से लिखे हैं। ये कैसे हो सकता है। क्या 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय के पास कंप्यूटर थे या फिर बिल गेट्स ने मोदी की डिग्री तैयार कराने के लिए स्पेशल कोई कंम्यूटर DU में भेजा था।

नोटबंदी पर जनता ने दिया जवाब, राजस्थान की सभी 17 सीटों पर भाजपा को मिली करारी हार

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने मोदी की डिग्री पर उठाया यवाल

आशुतोष का कहना है कि बीजेपी द्वारा जारी मोदी की मार्कशीट में आवेदक का नाम और विषय हाथ से नहीं लिखा गया है, जबकि उस समय जारी हुई अन्य मार्कशीट में यह सब हाथ से लिखा है। हमारे पास जो मार्कशीट है, उसमें हाथ से Passed लिखा है। दूसरी तरफ मोदी कि मार्कशीट में Passed हाथ से क्यों नहीं लिखा गया है। नरेन्द्र मोदी कि मार्कशीट में चेक्ड बॉय लिखा है, जबकि उसी सत्र में अन्य छात्रों की मार्कशीट में चेक्ड बाय और प्रीपेयर्ड बाय प्रमुखों के अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी का हस्ताक्षर भी है।

इसके अलावा आशुतोष का कहना है कि नरेन्द्र मोदी की डिग्री में यूनिवर्सिटी का लोगो आधुनिक फोन्ट में छपा है, जबकि असली डिग्री का फोन्ट साधारण है। इससे साबित होता है कि मोदी की डिग्री फर्जी है।

 

शाह और जेटली द्वारा दिखाई गई नरेंद्र मोदी की दोनों डिग्री में अलग-अलग नाम !

0

Newbuzzindia: आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जो डिग्री बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिखाई है, वह फर्जी है। जालसाजी करने के लिए भी अक्ल चाहिए। बीए और एमए की डिग्रियों में पीएम मोदी के नाम में अंतर है। नाम बदलने के लिए कानूनी प्रक्रिया होती है। आशुतोष ने यह भी बताया कि 1977 की मार्क शीट है, लेकिन डिग्री 1978 की है। मार्कशीट पर नाम नरेंद्र कुमार दामोदर दास मोदी है। बीए डिग्री में नरेंद्र दामोदर दास मोदी है।

गुजरात यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
गुजरात यूनिवर्सिटी ने ‘आप’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एंटायर पोलिटिकल साइंस का विषय होता है, जो बाहरी छात्र एक ही विषय से एमए करता है, उसकी डिग्री में ऐसा ही लिखा जाता था।

पीएम मोदी को बचाने का काम किया
उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी को बचाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने नरेंद्र मोदी को बचाने के लिए यह काम किया।

मीडिया पर हमला
उन्होंने मीडिया पर हमला करते हुए कहा कि कुछ चैनल जानबूझकर यह खबर नहीं दिखा रहे थे। अब उन्हें दिखाना होगा।

पीएम मोदी की शिक्षा से जुड़ी सारी जानकारी हमने जुटाई
आशुतोष का दावा है कि पीएम मोदी की शिक्षा से जुड़ी सारी जानकारी हमने जुटाई। उन्होंने कुछ डिग्रियों की फोटो कॉपी दिखाते हुए दावा किया है कि उनके नाम में भी गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्तमंत्री अरुण जेटली और पीएम नरेंद्र मोदी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]