Home Tags Amit Shah

Tag: Amit Shah

अलगाववादियों को सबक सिखाने मोदी सरकार मनाएगी ‘तिरंगा महोत्सव’

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | मोदी सरकार देश की युवाशक्ति को इकट्ठा करने के उद्देश्य से ‘तिरंगा महोत्सव’ मनाने के विचार में है। इस सन्दर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता और युवाओं से अपील की है कि वे ‘तिरंगा महोत्सव’ मनाये।

प्रधानमंत्री ने पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में कहा की इसे बहुत जोश के साथ मनाया जाए। इसके पीछे उनका उद्देश्य सीधे तौर पर अलगाववादियो और पाकिस्तान को देश की युवा शक्ति से अवगत कराना है।

आपको बता दे कि यह ‘तिरंगा महोत्सव’ सात दिनों तक मनाया जाएगा जो की 15 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त को खत्म होगा। इस महोत्सव के अंतर्गत बीजेपी के कार्यकर्ता और उससे जुड़े लोग अपने अपने इलाकों में सड़को पर सायकल स्कूटर और बाइक से रैली निकालेंगे।  रैली में कार्यकर्ता सड़क नियमो का पालन करेंगे तो साथ ही तिरंगा भी अणि गाडी पर चस्पा कर रखेगे।

इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा तो साथ ही देशभक्ति के कार्यक्रम भी किये जायेगे।
इस कार्यक्रम की निगरानी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इसके लिए बीजेपी के द्वारा एक कमेटी भी बनाई गयी है को कार्यक्रम की हर गतिविधियों पर नजर रखेगी और संभालेगी।

इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य घाटी और देश में बड़ रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाना बताया जा रहा है।

Posted from WordPress for Android

प्रधामंत्री को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद : राहुल गांधी

1

Newbuzzindia: राहुल गांधी ने अरूणाचल मुद्दे पर कहा कि प्रधामंत्री मोदी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद। सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल में दोबारा कांग्रेस सरकार को बहाल करने का आदेश दिया है। इस फैसले पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जाहिर की है और बीजेपी को माफी मांगने के लिए कहा है।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि देश में राज्यपाल संघ के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। राशिद ने एक समाचार पत्र से बातचीत में कहा कि बीजेपी जोड़-तोड़ की राजनीति करती है। दूसरी पार्टियों के विधायकों को बीजेपी में शामिल किया जाता है, जाेकि गलत है।

राशिद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की जीत है।  राज्यपाल केंद्र के इशारे पर काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने देश में ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब नरेंद्र मोदी और अमित शाह को कांग्रेस से माफी मांगनी चाहिए।

UP में सपा ‘राहु’ तो बसपा है ‘केतु’, विकास में बन रहे है रोड़ा: अमित शाह

0

#Newbuzzindia/मऊ | उत्तरप्रदेश में होने वाले 2017 विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब गति पकड़ने लगी है। हर नेता किसी न किसी तरह से अपनी विरोधी पार्टी को बुरा भला कहने और तंज कसने के एक भी मौके को गवाना नही चाह रहा है।

ऐसा ही कुछ अमित शाह ने भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पिछड़े वर्ग के कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान किया। उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार और बसपा को जमकर हमला किया और कहा कि,
‘ मौजूदा अखिलेश सरकार यूपी में विकास नहीं होने देना चाहती। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा राहु और केतु की तरह हैं जो प्रदेश का विकास नहीं होने देना चाहती है।’

UP के बेहतर भविष्य के लिए अमित शाह ने भाजपा को वोट देने की अपील की और कहा कि, केंद्र ने यूपी का बजट 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ाया है। वही मौजूदा यूपी सरकार जाती देख कर रोजगार दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश सरकार के आने से यूपी में विकास का रथ रुक गया है।

Posted from WordPress for Android

केंद्र में भाजपा और राज्य में सपा, उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने क्या ओबामा आएँगे :मायावती

0

Newbuzzindia: जैसे जैसे चुनाव पास आ रहे ह सभी नेता आक्रामक होते जा रहे है । ऐसे में अब बसपा सुप्रीमो मायावती भी आक्रामक होती दिख रही हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की अखिलेश सरकार दोनों पर एक साथ निशाना साधा। बहन जी ने मोदी और अखिलेश सरकार को खराब कानून व्यवस्था के लिए दोषी ठहराया और कहा कि क्या इसे सुधारने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जिम्मेदार हैं।

मोदी सरकार अपने वादों से पीछे हट गई
मायावती ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी की जनता से वादा किया था कि हम सरकार में आते ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दखल देंगे, पर चुनाव के बाद से अब तक जनता से किए वादे नहीं पूरे किए गए। बल्कि भाजपा अपने कमजोर होते जनाधार से डरकर ही यूपी में राष्ट्रपति शासन नहीं लगा रही जबकि उत्तराखंड में खराब राजनीति खेलते हुए उसे वहां भी मुंह की खानी पड़ी।

कांग्रेस की राह पर चल रही है बीजेपी
मायावती ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए कहा कि वह बेतुके बयान दे रहे हैं। कांग्रेस की राह पर अब बीजेपी चल रही है। बाबरी विध्वंस के समय उप्र में कांग्रेस ने राष्ट्रपति सरकार नहीं लगाया था अब सपा सरकार की खराब कानून व्यवस्था के बावजूद भाजपा राष्ट्रपति शासन नहीं लगा रही है।

यूपी में खराब कानून व्यवस्था के लिए मोदी भी जिम्मेदार
मायावती ने कहा कि ये कहना गलत है कि यूपी में खराब कानून व्यवस्था के लिए मोदी सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं होती। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यूपी की जनता से कहा था कि जब उनकी सरकार बनेगी तो कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दखल देगी। अब वे पीछे हट गए हैं। ये असल में समाजवादी पार्टी और भाजपा की मिलीभगत है।

बाहरी भीड़ से रैली कर रहे बीजेपी के नेता​
मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं की रैली में जो भारी भीड़ दिखती है वह बाहरी लोगों की रहती है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक सीट पर 9-10 लोगों को टिकट का वादा किया है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या पर भी अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी पार्टी पर आया राम गया राम जैसे लोगों के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

बिहार से सीख ले भाजपा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को बिहार से सीख लेनी चाहिए। चुनाव से पूर्व किए वादे में फेल रहने के कारण लोग अब उन्हें विधानसभा चुनावों में नकार रहे हैं। बिहार चुनाव से भाजपा को सीख लेनी चाहिए। यूपी की जनता भी इन्हें सबक सिखाएगी। अब राममंदिर हथकंडा नहीं चलेगा।

योगी आदित्यनाथ होने उत्तर प्रदेश में भाजपा का चेहरा! अमित शाह बोलें- नाम सुनते ही लोगों के बीच जाग जाता गजब का उत्साह।

0

NewBuzzIndia:

भाजपा का हिंदुत्व का चेहरा और सांसद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने का इशारा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कर दिया है। गोरखपुर के बस्ती में बूथ अध्यक्षों के एक कार्यक्रम में अमित शाह और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। जिस वक़्त अमित शाह लोगों को संबोधित कर रहे थें, लोगों ने आवाज़ लगाना शुरू कर दिया- हमारा सीएम कैसा हो, आदित्यनाथ जैसा हो।

Also Read:  IS संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएँगे असदुद्दीन ओवैसी

इस आवाज को सुनकर अमित शाह ने कहा कि आदित्यनाथ के नाम से यूपी के लोगों में गजब की ताकत आ जाती है। यह सुनने के बाद जब लोग और तेज चिल्लाने लगे तो अमित शाह को थोड़ा गुस्सा भी आया। लोग उन्हें बोलने ही नहीं दे रहे थे। इसपर उन्होंने कहा, ‘मैं बोलना चालू रखूं या चुप हो जाऊ।’

Also Read: बकरीद पर इरफ़ान खान ने दिया विवादित बयान, कहा ‘बकरीद पर बकरों की कुर्बानी है गलत, देना है तो अपने अज़ीज़ों की दे कुर्बानी।’

इस कार्यक्रम में आदित्यनाथ भी मौजूद थे और यह सब कुछ देख रहे थे। अपने भाषण में अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ के कैराना वाले बयान का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी कैराना में हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने यूपी सरकार पर भी कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जानवर की तस्करी करने वाले सबसे ज्यादा माफिया लोग यूपी के ही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि बीजेपी सरकार लाने के लिए सबको मिलकर सपा को बाहर करना होगा। अमित शाह ने कहा, ‘यूपी राज्य को केंद्र की स्कीमों का फायदा नहीं मिल रहा है क्योंकि राज्य सरकार की तरफ से अड़ंगा लगा दिया जाता है।’

Also Read: साफ़ हुआ स्वामी का भाजपा पर हमला करने का मंसूबा, जल्दी होंगे शामिल कांग्रेस में

इसके अलावा शाह ने मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘आजकल अखबार उन नेताओं की फोटोज से भरे रहते हैं जो बसपा छोड़कर जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि चुनाव तक बहनजी अकेली ही रह जाएंगी।’

Also Read: पाकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह, कहा ‘अब पाकिस्तान हमला करता हो तो भूल जाएंगे गोलियों का हिसाब।’

मोदी जी ने गुजरात का बहुत विकास कर लिया, अब उत्तरप्रदेश की बारी है : अमित शाह

0

Newbuzzindia: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव पर एक और बड़ा बयान दिया है ।अमित शाह ने कहा की वो गुजरात गया तो वहाँ के लोगो ने कहा की मोदी जी  गुजरात के है इस पर अमित शाह ने जवाब दिया की भैया मोदी जी अब गुजरात के नही बनारस के संसद है ।

अमित शाह ने आगे कहा की मोदी जी अब उत्तरप्रदेश वाले हो गए है । शाह ने कहा की मोदी जी ने गुजरात का बहुत विकास कर लिया अब उत्तरप्रदेश की बारी है और उत्तरप्रदेश का विकास करना अब मोदी जी की जिम्मेदारी है ।

अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए बोला है की अगर उत्तरप्रदेश का विकास करना है तो उखाड़ के फेक दीजिए इस समाजवादी पार्टी की सरकार को ।

गौरतलब है की अमित शाह उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में रैली को संबोधित कर रहे थे । अमित शाह ने कहा है की भाजपा उत्तरप्रदेश में भाजपा 2/3 बहुमत के साथ सरकार बनाएगी ।

भाजपा विधायक की खुली धमकी, गोमांस खाने वालों का अस्तित्व ख़त्म कर देंगे, बूचड़खानों को जला देंगे

1

NewBuzzIndia:

image
T. Raja Singh, BJP MLA

एक तरफ भाजपा के मंत्री खुले तौर पर गोमांस खाने वालों के अस्तित्व को मिटा डालने की धमकी दे रहे हैं, वही दूसरी तरफ बुंदेलखंड में सूखे की मार से हज़ारों मवेशियों ने दम तोड़ दिया। अब ये सवाल महत्वपूर्ण हो जाता है की क्या भाजपा का गो प्रेम मात्र एक राजनीतिक मुद्दा है ? क्या असल में वो गायों की रक्षा और सुरक्षा के लिए कदम उठाने के लिए गंभीर है ? ऐसे ही तमाम सवालों के बीच आइए जाने क्या कहा है भाजपा विधायक ने जिससे एक बार फिर से गोहत्या का मुद्दा और इस पर हो रही राजनीति फिर से प्रासंगिक हो गई है।

ये भी पढ़ें, बुंदेलखंड में सूखे से मरी 10,000 गाये, इन मौतों का ‘अकलाख’ कौन ?

तेलंगाना में बीजेपी के विधायक टी राजा ने सिंह लोध हिन्दू जान जागृति समिति की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में खुले तौर पर धमकी दी है कि अगर राज्‍य में बीफ पर बैन नहीं लगा तो टीआरएस सरकार और ‘बीफ खाने वालों’ का अस्‍त‍ित्‍व खत्‍म कर दिया जाएगा आगे उन्‍होंने उन बूचड़खानों को भी जला देने की धमकी दी, जहां कथित तौर पर गैरकानूनी ढंग से गायों को काटा जा रहा है। एमएलए के मुताबिक, या तो इन्‍हें बंद किया जाए या वे ऐसा कर देंगे। राजा सिंह ने कहा, ‘अकबरुद्दीन ओवैसी हों या ओवैसुद्दीन औवेसी या एमआईएम और टीआरएस सरकार, मैं उन्‍हें बीफ खाना बंद करने के लिए कह रहा हूं। यह भी कह रहा हूं कि वे बूचड़खानों को बंद कर दें वर्ना आने वाले वक्‍त में सरकार और बीफ खाने वालों का अस्‍त‍ित्‍व मिट जाएगा।’

राजा सिंह ने कहा, ‘एक तरफ हमारे सीएम (के चंद्रशेखर राव) गायों और बछड़ों की पूजा करते हैं, वहीं बतौर मंत्री वे बूचड़खानों का उद्घाटन भी करते हैं। मैं सीएम से दरख्‍वास्‍त करता हूं कि वे सभी गैरकानूनी बूचड़खानों और सरकारी बूचड़खानों में अवैध ढंग से हो रही गोकशी पर रोक लगाए। अगर ऐसा होने से नहीं रोका गया तो हम इन बूचड़खानों में आग लगा देंगे।’ उन्‍होंने यह भी कहा कि बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह सभी बीजेपी शासित राज्‍यों में गोहत्‍या पर बैन लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, राजा सिंह ने इस बात पर निराशा जताई कि गोवा में बीजेपी सरकार होने के बावजूद वहां गोहत्‍या पर बैन नहीं है। उन्‍होंने इसे शर्मनाक बताया।

प्रधानमंत्री की डिग्री पर फिर बड़ा विवाद, राजनेताओं और पत्रकारों के निशाने पर आए मोदी !

0

Newbuzzindia: प्रधानमंत्री मोदी का डिग्री का विवाद है की ख़त्म होने का नाम ही नही ले रहा । मोदी की धुर विरोधी कहे जाने वाली आम आदमी पार्टी तो जैसे मोदी की डिग्री के पीछे ही पड़ गई है ।आज अरविन्द केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं ने मोदी की डिग्री मामले पर हमला बोला ।

ये भी पढ़ें… 1978 में मोदी की डिग्री कंप्यूटर से कैसे छपी!! क्या बिल गेट्स ने भेजा था सुपर कंप्यूटर ?? – अरविन्द केजरीवाल

गौरतलब है की दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में सूचना पाने के लिए लगाई गई एक और आरटीआई खारिज कर दी है। ऐसा करने के पीछे ‘निजता’ कारणों का हवाला दिया गया है। आरटीआई के तहत दिल्ली के एक अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद ने इस बाबत जानकारी मांगी थी। डीयू ने जवाब देते हुए कहा ‘डीयू प्रत्येक विद्यार्थी की निजता को बरकरार रखने की कोशिश करता है, क्योंकि यह विश्वासपूर्ण रिश्ते के तहत छात्र से संबद्ध जानकारी अपने पास रखता है।’

इसके बाद एक के बाद एक विरोधिओं ने नरेंद्र मोदी पर हमले तेज कर दिए । आइये जानते है किस किस ने क्या कहा…

अरविन्द केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा ‘क्या? लेकिन क्यों? क्या अमित शाह और जेटली जी ने नहीं कहा कि डिग्री असली है और इसे कोई भी डीयू से ले सकता है?’

अरविन्द केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा की – यह सवाल सभी पूछ रहे है की क्या नरेंद्र मोदी के पास डिग्री है भी..? या अरुण जेटली और अमित शाह ने फर्जी डिग्री पेश की है ।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने ट्वीट करके कहा की – “देश के प्रधानमंत्री की डिग्री प्राइवेसी की मसला कैसे हो सकता है । ऐसा तभी हो सकता है जब PM की डिग्री फ़र्ज़ी हो ”

वरिष्ट पत्रकार ॐ थानवी लिखते है की – “भाजपा डिग्री प्रेस को जारी करती है, गुजरात विश्व. के लिए भी वह सार्वजनिक चीज़ है, दिल्ली विश्व. क्यों आँख चुराता है?”

आप के वरिष्ट नेता संजय सिंह आज तक की खबर शेयर करते हुए लिखते है की – “क्या अरुण जेटली और अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी की फर्जी डिग्री दिखाई..?”

अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा की – “अगर दिल्ली यूनिवर्सिटी को लगता है की ये निजी जानकारी है तो वो सूचना के अधिकार के तहत प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर उनसे अनुमति क्यों नही लेती..? ”

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

“दो साल में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नही” – अमित शाह

0

#Newbuzzindia/इलाहाबाद | यूपी 2017 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कितनी सक्रिय है, यह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभाओ और कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर देखा जा सकता है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष ने सपा सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि उत्तर प्रदेश में हिंसा और डर का माहौल है। मथुरा के जवाहर बाग कांड और कैराना के पलायन ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। जमीन कब्जाने का धंधा चल रहा है। अखिलेश सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में आम जन को भाजपा से ही उम्मीद है। भाजपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

भ्रष्टाचार को लेकर भी अमित शाह ने भाजपा सरकार के तारीफों के पुलिंदे बांधे और कहा कि भाजपा सरकार के 2 साल हो चुके और सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का दाग नही लगा। साथ ही अमित शाह ने बया किया कि हम उत्तर प्रदेश भी जीतने वाले हैं। कैसे जीतेंगे, यह भी इलाहाबाद में ही बता देंगे। उन्होंने यह बात भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से पहले एक सवाल के जवाब में कही।

अमित शाह ने 2014 की जीत को फिर दोहराने की बात भी कही।

Posted from WordPress for Android

BJP ने 2 साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी, कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया ? – अमित शाह

0

Newbuzzindia : भाजपा सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर विपक्षियों के सारे सवालों का जवाब अमित शाह बड़ी जोर और तेज़ तर्रार अंदाज़ में दे रहे है। विरोधियों को जवाब देने के लिए शाह इस तरह पहली बार सामने आ रहे है, जिसमे विपक्षियों को धूल चटाने तक को उतारू दिख रहे है।

शाह, भाजपा के 2 साल के कार्यकाल में सभी उपलब्धियों को जनता को गिना रहे है, वे लगातार देश के एक छोर से दूसरे छोर तक भ्रमण कर रहे है।

ऐसे ही तेलंगाना में अमित शाह ने कांग्रेस को निशाना साधा और कहा कि, हमने 2 साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी हैं। वहीँ कांग्रेस से पूछा भी की कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया ?

अमित शाह ने यह जवाब सोनिया गांधी के सवाल पर दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि, 2 साल में भाजपा ने कुछ नही किया।