Home Tags Arvind kejriwal

Tag: arvind kejriwal

दिल्ली में मोदी सरकार के आपातकाल के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष !

0

Newbuzzindia : दिल्ली में चल रहे मोदी सरकार के अघोषित आपातकाल के खिलाफ पूरा विपक्ष एक जुट नजर आ रहा है । मुद्दा भी गंभीर है । orop के मुद्दे पर एक पूर्व सैनिक आत्महत्या करता है । उसके बेटे और परिवार की पिटाई पुलिस करती है । फिर उसके परिवार को पुलिस हिरासत में लेती है ।

इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को परिजन से मिलने से रोका जाता है । राहुल गांधी को मिलने से रोका जाता है । यहाँ तक ही बात नही रुकी । राहुल गांधी , मुख्यमंत्री केजरीवाल , उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे कई नेताओं को हिरासत में ले लिया जाता है ।

मोदी सरकार के इस अघोषित आपातकाल के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है । देखिये किस नेता ने क्या कुछ कहा ।

राहुल गांधी
https://twitter.com/OfficeOfRG/status/793781981649580032/video/1

अरविन्द केजरीवाल

सीताराम येचुरी

शरद यादव

ज्योतिरादित्य सिंधिया


https://twitter.com/JM_Scindia/status/793835379686113281?p=v

न्यायपालिका पर सबसे बड़ा हमला , जजों के फोन टेप कर रही है मोदी सरकार !

0

Newbuzzindia : मोदी सरकार के आने के बाद से ही सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के बीच का टकराव किसी से छुपा नही है । सुप्रीम कूठ कई बार विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार को फटकार लगा चुकी है । मोदी सरकार ने भी कई मौकों पर सुप्रीम कूठ के फैसलों का विरोध किया है ।

सुप्रीम कोर्ट के मोदी सरकार को फटकार लगाने के बाद अरुण जैटली ने कहा था कि “न्यायपालिका अपनी हद में रहे” । अरुण जैटली के इस बयान का विपक्ष ने जमकर विरोध किया था ।

अरुण जैटली के बाद भाजपा सांसद और bcci अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और कोर्ट के बीच का विवाद भी किसी से छुपा नही है । अनुराग ठाकुर ने जस्टिस लोढ़ा कमेटी की  बात मानने से इंकार कर दिया था ।

मोदी सरकार का यह रुख देखते हुए सवाल उठता है कि मोदी सरकार का विश्वास न्यायपालिका में है या नही..? क्या न्यायपालिका को बंद करना चाहती है मोदी सरकार..?

जजों का फोन टेप कर रही है मोदी सरकार : केजरीवाल
इसी बीच केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जजों के फ़ोन टेप किए जा रहे है । केजरीवाल के अनुसार उन्होंने दो जजों को यह बात करते हुए सुना है । केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर ऐसा है तो यह न्यायपालिका पर सबसे बड़ा हमला है। मैंने जजों से कहा ऐसा नहीं होगा ।

केजरीवाल को सताया सिद्धू और कांग्रेस के गठबंधन का डर , दिया यह बड़ा ऑफर ।

0

Newbuzzindia : पंजाब चुनाव को करीब आते देख सभी पार्टियों में जोड़-गठजोड़ का सिलसिला चालू हो गया है । कांग्रेस जहाँ हाल ही में हुए चुनावी सर्वे के बाद खुश नजर आ रही है तो वहीं भाजपा-अकाली दल गठबंधन को हार का डर सता रहा है । इन सब के बीच सिद्धू अलग ही राजनीती कर रहे है । हाल ही में खबर आई थी की सिद्धू कांग्रेस का दामन थाम सकते है ।

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई बार सिद्धू को अपनी पार्टी में शामिल करने के प्रयत्न कर चुके है । लेकिन मुख्यमंत्री पद और सीटों के बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी और सिद्धू की बात नही जम पाई । जिसके बाद सिद्धू ने कांग्रेस की तरफ रुख कर लिया था ।

कांग्रेस और सिद्धू के गठबंधन को देख अब केजरीवाल को हार का डर सताने लगा है । केजरीवाल ने अब सिद्धू को आप में शामिल करने के लिए फिर से कोशिश की है । खबर है कि सिद्धू ने सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद और 5 सीट का ऑफर दिया है ।

देखना दिलचस्प होगा की भाजपा छोड़ चुके सिद्धू किस पार्टी का दामन थाम चुके है । पंजाब में सिद्धू की लोकप्रयिता को देखकर एक बात तो पक्की है कि कोई भी पार्टी सिद्धू को आसानी से जाने नही देगी ।

पंजाब चुनाव में सबसे आगे चल रही कांग्रेस का दामन थाम सकते है नवजोत सिंह सिद्धू ।

0

Newbuzzindia: हाल ही में कुछ समाचार चैनलों ने पंजाब में चुनावी सर्वे किए । सर्वे में सबको चौंकाते हुए कांग्रेस पार्टी सबसे आगे रही । सर्वे के अनुसार कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा वोट पाकर सरकार बनाते हुए दिख रही है । सर्वे के बाद से ही कांग्रेस खेमे में ख़ासा उत्साह है ।

ऐसे में खबर आ रही है कि भाजपा छोड़ पंजाब की राजनीती में भूचाल लाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो सकते है । हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा और राज्यसभा से इस्तीफ़ा दिया था । कयास लगाए जा रहे थे की सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है ।

केजरीवाल की पार्टी में जब सिद्धू की दाल नही गली तो सिद्धू ने नया मोर्चा “आवाज-ऐ-पंजाब” शुरू कर लिया । अब खबर आ रही है कि सिद्धू अब कांग्रेस का दामन थाम सकते है । सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार कांग्रेस में सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है । साथ ही चुनाव में सिद्धू के उम्मीदवारों के लिए 13 विधानसभा सीट मिल सकती है ।

अगर सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए तो पंजाब में कांग्रेस की जीत लगभग तय हो जाएगी । भाजपा-अकाली गठबंधन के साथ साथ आम आदमी पार्टी को बड़ा नुक्सान होना तय है ।

केजरीवाल ने facebook पर ख्याति बंटोरने के लिए आम आदमी के उड़ाए ‘करोड़ों’ रूपये !

0

 

Newbuzzindia: अपने आप को आम आदमी कहने वाले केजरीवाल हमेशा से विवादों में फंसते आ रहे है। कभी खुद अपनी ही पार्टी के लोग उन्हें धराशायी कर देते है तो कभी विपक्षी दल उन्हें धूल चटाने से पीछे नही हटते। अबकी बार फिर केजरीवाल एक नए मुद्दें में फंसते नजर आ रहे है। मामला सोशल मीडिया का है इसमें केजरीवाल  पर आरोप है कि , केजरीवाल ने फेसबुक पर ख्याति बटोरने के लिए जनता का करोड़ों रुपए खर्च कर दिया है। 

मामला बीते 17 जुलाई को हुए उनके चर्चित प्रोग्राम टॉक टू एके का है। दिल्ली सरकार ने जनता से फेसबुक पर संवाद कायम करने के लिए टॉक टू एके का जो प्रोग्राम कराया। उसे सोशल मीडिया पर हिट कराने के लिए पूरे 1.58 करोड़ रुपये जनता के लुटाए गए। ताकि खूब लाइक्स बटोरी जा सके। हर दिन 10-10 लाख रुपये फेसबुक, गूगल आदि पर लाइक बटोरने के लिए खर्च हुए। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक अपना बखान भरा संदेश पहुंचाया जा सके। 
बता दे की टॉक टू एके प्रोग्राम पर खर्च विवरण के मुताबिक टॉक टू एके फेसबुक पेज को आठ जुलाई से उसे स्पांसर्ड किया गया। छह लाख रुपये प्रतिदिन की दर से फेसबुक को भुगतान हुआ। यू ट्यूब पर 14 जुलाई से 12 लाख रुपये प्रतिदिन का विज्ञापन 20 लाख लाइक्स लोगों तक पहुंचने के लिए दिया गया। इसी तरह गूगल डिस्प्ले एड नेटवर्क को 40 लाख लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए 14 जुलाई से 10 लाख प्रतिदिन के हिसाब से पैसा दिया गया।

तो कहाँ कितना हुआ खर्च:

  • फेसबुक 60 लाख
  • यू ट्यूब 25 लाख 20
  • गूगल डिस्प्ले एड 20
  • फेसबुक पोस्ट इवेंट 20

इस मुद्दे पर प्रशांत भूषण ने भी आम आदमी पार्टी को घेरा था। जिसमे उन्होंने केजरीवाल पर ऊँगली उठायी थी और कहा था खुद की प्रशंसा करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से टॉक टू एके प्रोग्राम करने में 1.58 करोड़ के खर्च का क्या मतलब है। साथ ही इसे सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के खिलाफ बताया था।

केजरीवाल ने गुजरात पर कसा शिकंजा! BJP को बताया दलित विरोधी तो हार्दिक पटेल हुए देशभक्त !

0


Newbuzzindia: छोटा पैकेट बड़ा धमाका ! हां आप सही समझ रहे है। अरविन्द केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर ये बात पूरी तरह बैठती है। बहुत कम समय में सत्ता हतियाने वाली राजनीतिक पार्टी AAP दिल्ली में अपने झंडे तो गाड़ ही चुकी है। अब उसकी नजर देश के अन्य प्रदेशों पर आ टिकी है। जहां केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जी जान लगा दी है तो वहीँ अब वे मोदी के गढ़ और गृह राज्य गुजरात में भी सेंध लगाने के मकसद से कड़ी टक्कर में उतर आये है।

केजरीवाल राजनीति के नए खिलाड़ी के रूप में उभरे है और अब उनकी नजर गुजरात की सत्ता पर भी टीक चुकी है। इसी के चलते उन्होंने हार्दिक पटेल का तहे दिल से support किया है तो वहीँ भाजपा को बैकफुट पर लाने के लिए अनेकों हथकंडे अपना रहे है। 

केजरीवाल ने सूरत में एक बड़ी रैली की है जिससे गुजरात भाजपा में थोड़ी हलचल मची हैं। केजरीवाल ने रैली में एक तीर से तीन निशाने लगाए है। उन्होंने गुजरात में भड़के पटेल आंदोलन को समर्थन दिया तो वहीँ हार्दिक पटेल को देशभक्त का दर्जा भी दिया साथ ही दलितों के प्रति संवेदना भी जाहिर की। इसी दौरान भाजपा को दलित विरोधी बता कर दलितों के वोट बैंक पर एक तिरछी नजर डाली है।

आपको बता दे की सूरत में केजरीवाल की रैली के पहले ही गुजरात के कई जिलों में केजरीवाल का विरोध शुरू हो गया था। तो कहीं कहीं हंगामे भी हुए।

अरविन्द केजरीवाल के बाद अब पाकिस्तानी एजेंट संबित पात्रा ने मांगे “सर्जिकल स्ट्राइक” के सबूत..!!

0

Newbuzzindia : विश्वास करना मुश्किल है पर यह बात एक दम सत्य है । सत्ता में बैठी भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संबित पात्रा ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे है । अब आप सोच रहे होंगे कि संबित पात्रा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत क्यों मांगेंगे ? वह तो सबूत मांगने वाले विपक्ष के नेताओं को देशद्रोही बताते हुए पाकिस्तान भेजने की बात कर चुके है ।

दरसल संबित पात्रा एक हिंदी न्यूज़ चैनल पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हुए देखे गए । गौरतलब है कि संबित पात्रा कांग्रेस के नेताओं से 2011 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे ।

हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार “the hindu” ने दावा किया है कि मनमोहन सरकार ने 2011 में सर्जिकल स्ट्राइक की थी । इस सर्जिकल स्ट्राइक का नाम “ऑपरेशन जिंजर” था । इस ऑपरेशन में भारतीय सेना पाकिस्तान सेना के 4 जवानों के सर काट लाई थी ।

गौरतलब है कि एक ओर जब कांग्रेस के संजय निरुपम और अरविन्द केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत पेश करने की मांग की थी । तब भाजपा के सभी नेताओं ने दोनों पर हमला बोलते हुए था कि उन्हें सेना पर भरोसा नही है और वह पाकिस्तान के एजेंट है । ऐसे में जब संबित पात्रा ने 2011 में गयी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे है तो कांग्रेस ने भी संबित पात्रा को पाकिस्तानी एजेंट बताया है ।

इसी बीच फेसबुक पर एक फोटो काफी शेयर की जा रही है । इसमें संबित पात्रा को पाकिस्तानी एजेंट बताया गया है । ये रही वो फोटो –
image

एक बार फिर अखिलेश यादव ने दिया राहुल गांधी का साथ, मोदी सरकार पर किया बड़ा हमला..!

0

Newbuzzindia : सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पुरे विपक्ष ने मोदी सरकार और भारतीय सेना की तारीफ की थी । सर्जिकल स्ट्राइक का राजनैतिक फायदा उठाने के बाद से ही मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गयी थी । राहुल गांधी , अरविन्द केजरीवाल , मायावती और संजय निरुपम ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था । अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर राहुल गांधी का साथ देते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है ।

सर्जिकल स्ट्राइक पर जारी सियासत अब यूपी पहुंच गई है। रविवार को यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा तो सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस बहस में कूद पड़े। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ‘खून की दलाली’ वाले विवादित बयान का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है तो कुछ सोच समझ कर ही कहा होगा। अखिलेश के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

सोमवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा, ‘कांग्रेस का पता नहीं पर राहुल जी से हमारे संबंध अच्छे हैं, उन्होंने कहा तो कुछ सोच समझ कर ही कहा होगा, इसके पीछे उन्हें जानकारी जरूर होगी।’ सीएम अखिलेश ने कहा कि उन्होंने यूपी में रहने वाले शहीद के परिवार वालों की मदद की है, वह खुद उन परिवार वालों से मिलने गए। अखिलेश का कहा, ‘आखिरकार जान तो गरीब की, किसान की, उसके बेटे की जा रही है, वे लोग क्या जानें सर्जिकल स्ट्राइक? सवाल केवल इतना है कि हमारा आपका संबंध अच्छा है पर सीमा पर संबंध अच्छे न हों तो यह बात समझ में नहीं आती।’

इसके अलावा कौमी एकता दल के समाजवादी पार्टी में विलय को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘इस पर मेरी राय और विचार आप जानते हैं।’ साथ ही मंगलवार को पीएम मोदी के लखनऊ में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने पर यूपी के सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव अगर बिहार में होता तो रावण बिहार में जलता।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘अच्छा इंसान’ और ‘अच्छा लड़का’ बताते हुए कहा था कि राहुल को उत्तर प्रदेश में बार बार आना चाहिए। 2017 में होने वाले यूपी चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव के उस बयान के भी सियासी मायने निकाले गए थे, साथ ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने चुटकियां भी ली थीं।

भाजपा ऐसे करती है जवानों की शहादत की राजनैतिक दलाली..!

0

Newbuzzindia : सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ऐसा लग रहा है कि जैसे सिर्फ नरेंद्र मोदी नही पूरी मोदी सरकार का सीना 56 इंच का हो गया है । ऐसा लग रहा है जैसे भारतीय सेना नही बल्कि भाजपा और आरएसएस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है ।

ऐसे में जब भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक का राजनैतिक फायदा उठा रही है तो विपक्ष कहाँ चुप रहने वाला है । संजय निरुपम और अरविन्द केजरीवाल जहाँ मोदी सरकार पर पहले ही हमला बोल चुके है । तो अब राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है ।

राहुल गांधी ने तो नरेंद्र मोदी को शहीद जवानों की शहादत का दलाल बता दिया है । राहुल गांधी के इस बयान के बाद बवाल हो गया था । जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ कड़ी दिखाई दे रही है । कपिल सिब्बल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमित शाह और नरेंद्र मोदी पर हमला बोला ।

अब कांग्रेस के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी के समर्थन में कई ट्वीट किए गए ।

राहुल गांधी द्वारा किये गए ट्वीट-

ऐसे में अब सवाल उठना लाज़मीय है कि क्या सेना द्वारा किये गए सर्जिकल अटैक का राजनैतिक फायदा उठाना सही है..?

मनीष सिसोदिया पर घोटालें का लगा आरोप, ACB ने जारी किया नोटिस !

0

Newbuzzindia: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार हमेशा से ही किसी न किसी तरीके से लोगों की नजरों में बनी रहती है। कभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ कह देते है तो कभी दिल्ली के विधायकों पर आफत आ जाती है। अबकी बार भी ऐसा  ही कुछ हुआ है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ACB (anti curruption bureau) ने एक घोटालें के आरोप में तलब किया है और 14 अक्टूबर तक ACB के सामने पेश होने को कहा है। आपको बता दे की इससे पहले इस मामले में अरविन्द केजरीवाल का नाम भी आ चुका हूं जिसके बाद राजनीति में खलबली मच गयी थी। वहीँ महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हो चूका है।

यह है मामला-

दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल पर आरोप है कि उन्‍होंने DCW में 85 लोगों को फर्जी तरीके से नियुक्तियां की हैं। आपको बता दे की स्‍वाति मालीवाल के खिलाफ ये शिकायत दिल्‍ली महिला आयोग की पूर्व अध्‍यक्ष और कांग्रेस नेता बरखा सिंह ने एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो में की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने इस मामले में  प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 13, 409 IPC और 120B के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसीबी ने इस मामले में रक्षाबंधन के दिन दिल्‍ली महिला आयोग के दफ्तर पर छापा भी मारा था और यहां पर कागजों की पड़ताल की थी। यहां पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ हुई थी। जिसके बाद दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल को नोटिस जारी किया गया था।