Newbuzzindia : मोदी सरकार के आने के बाद से ही सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के बीच का टकराव किसी से छुपा नही है । सुप्रीम कूठ कई बार विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार को फटकार लगा चुकी है । मोदी सरकार ने भी कई मौकों पर सुप्रीम कूठ के फैसलों का विरोध किया है ।
सुप्रीम कोर्ट के मोदी सरकार को फटकार लगाने के बाद अरुण जैटली ने कहा था कि “न्यायपालिका अपनी हद में रहे” । अरुण जैटली के इस बयान का विपक्ष ने जमकर विरोध किया था ।
अरुण जैटली के बाद भाजपा सांसद और bcci अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और कोर्ट के बीच का विवाद भी किसी से छुपा नही है । अनुराग ठाकुर ने जस्टिस लोढ़ा कमेटी की बात मानने से इंकार कर दिया था ।
मोदी सरकार का यह रुख देखते हुए सवाल उठता है कि मोदी सरकार का विश्वास न्यायपालिका में है या नही..? क्या न्यायपालिका को बंद करना चाहती है मोदी सरकार..?
जजों का फोन टेप कर रही है मोदी सरकार : केजरीवाल
इसी बीच केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जजों के फ़ोन टेप किए जा रहे है । केजरीवाल के अनुसार उन्होंने दो जजों को यह बात करते हुए सुना है । केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर ऐसा है तो यह न्यायपालिका पर सबसे बड़ा हमला है। मैंने जजों से कहा ऐसा नहीं होगा ।
