भोपाल(Bhopal) में कोरोना(Corona) का कहर बढ़ते जा रहा है। इसे देखते हुए आज भोपाल पुलिस(Bhopal Police) और जिला प्रशासन (District Administration) ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने बताया है कि मास्क नही लगाने वालों के लिए राजधानी के सभी चौराहों पर अब चेकिंग पॉइंट लगाएंगे जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि जो भी व्यक्ति मास्क नही लगाया होगा उसको लाउड स्पीकर पर मास्क नहीं लगाने की वजह बतानी पड़ेगी ।उसे यह भी बताना पड़ेगा कि वह कितनी बार बिना मास्क के इधर उधर घुमा है। वहीं अगर दोबारा बिना मास्क पकड़ा गया तब जुर्माना देना पड़ेगा। जुर्माना 100 रुपय से लेकर 500 रुपय तक होगा। जो लोग बिना मास्क के पाए जाएंगे उन्हें मास्क के महत्व पर एक निबंध सुनाना होगा और साथ ही साथ मास्क पहने के फायदे बताने पड़ेंगे।
भोपाल डीआईजी इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी अधिकारियों को सख़्ती से इस गाइडलाइन का पालन करवाने के निर्देश दिए है और सबसे यह अपील की है कि इसका पालन सभी से करवाना होगा तभी कोरोना के बढ़ते आंकड़े को कम किया जा सकता है।







