Home Tags Bjp india

Tag: bjp india

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भाजपा शासित राज्यों में शराब बंदी के लिए अनुरोध किया

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री(Ex- Chief Minister) उमा भारती(Uma Bharti) ने शराबबंदी को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया के माध्यम से रखी है। उमा भारती ने मध्यप्रदेश में शराब बंदी करने को लेकर ट्वीट किया है। मध्यप्रदेश में शराब बंदी को लेकर आवाज बुलंद होने लगी है। विपक्ष भी प्रदेश में शराबबंदी करने की बात कर रहा है।

उमा भारती अपने ट्वीट में लिखा है कि मध्यप्रदेश में शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाने के बारे में सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह जी का यह वक्तव्य अभिनंदनीय है। वहीं अपने अगले ट्वीट में उमा भारती ने लिखा है कि कोरोनाकाल के लॉकडाउन के समय पर लगभग शराबबंदी की स्थिति रही, इससे यह तथ्य स्पष्ट हो गया है कि अन्य कारणों एवं कोरोना से लोगों की मृत्यु हुई किंतु शराब नहीं पीने से कोई नहीं मरा। अभी हाल में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई।

उमा भारती ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि, अगर देखा जाए तो सरकारी व्यवस्था ही लोगों को शराब पिलाने का प्रबंध करती है। जैसे मां जिसकी जिम्मेदारी अपने बालक को पोषण करते हुए रक्षा करने की होती है। वही मां अगर बच्चे को जहर पिला दे तो, सरकारी तंत्र के द्वारा शराब की दुकाने खोलना ऐसे ही है।

उमा भारती ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से निवेदन करते हुए कहा कि ‘मैं तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से इस ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक अपील करती हूं कि जहां भी भाजपा की सरकारें हैं उन राज्यों में पूर्ण शराबबंदी की तैयारी करिए। बिहार की भाजपा की जीत यह साबित करती है कि शराबबंदी के कारण ही महिलाओं ने एकतरफा वोट नीतीश कुमार जी को दिये।

उमा भारती ने यह भी कहा कि शराब बंदी से राजस्व को हुई क्षति को कहीं से भी पूरा किया जा सकता है। किंतु शराब के नशे में बलात्कार, हत्याएं, दुर्घटनाएं छोटी बालिकाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं भयावह हैं तथा देश एवं समाज के लिए कलंक है।

भोपाल में दर्ज हुआ पहला लव जिहाद का मामला

0

भोपाल(Bhopal) में लव जिहाद(Love Jihad) के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 के तहत पहला मामला दर्ज हुआ है। यह मामला अशोका गार्डन(Ashoka Garden) में दर्ज किया गया है। युवक ने अपना धर्म छुपाकर एक हिन्दू लड़की से प्रेम प्रसंग किया और उसके बाद उसको धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाने लगा।

लव जिहाद के मामले में राजधानी के अशोका गार्डन थाने में पहला केस दर्ज किया गया। आरोपी असद ने आशु बनकर एक छात्रा से दोस्ती की। आरोपी ने अपना धर्म छुपाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी कर डाला। जब छात्रा को युवक की सच्चाई के बारे में पता चला तब अरोपी ने उसे अपना धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाया।

आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की है। हिन्दू संगठन इस मामले को लेकर अशोका गार्डन थाने पहुंच गए और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020′ के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि बताया कि दोनों की दोस्ती वर्ष 2019 से थी। और लड़का और लड़की दोनों जब रायसेन गए तब युवक के धर्म के बारे में लड़की को पता चला था। पुलिस ने 3/5 धर्म स्वतंत्र कानून की धारा और 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच नहीं बन पा रही है कृषि कानून को लेकर सहमति

0

बुधवार को किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच 10वें दौर की बातचीत खत्म हो गई और किसी भी नतीजे पर नहीं पहुची। बैठक के दौरान सरकार ने सहमति बनने तक कृषि कानूनों को स्थगित करने का प्रस्ताव दिया है। सरकार के प्रस्ताव को लेकर किसान नेताओं ने विज्ञान भवन में अलग से बैठक की। कुछ देर बैठक करने के बाद किसान नेताओं ने तय किया कि वह गुरुवार को अन्य किसानों से बातचीत करने के बाद ही फैसला लेंगे।

केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच होने वाली 10वें दौर की वार्ता आज नई दिल्ली में विज्ञान भवन में सम्पन्न हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश के अलावा विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पत्रकारों को बताया कि बातचीत के दौरान सरकार की ओर से यह कहा गया कि तीनों कृषि कानूनों पर एक या डेढ़ साल के लिए अमल को रोका जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि किसान संगठनों ने इस बात को गंभीरता से लिया है और वह इस प्रस्ताव पर कल विचार करके अपना फैसला 22 जनवरी को होने वाली बैठक में स्पष्ट करेंगे। तोमर ने कहा कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और अगले दौर की बातचीत में किसानों से संबंधित मुद्दों पर कोई संभावित हल निकाल लिया जाएगा।

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने आयोजित करवाया रोजगार उस्तव

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश(Atma Nirbhar Madhya Pradesh) के संदर्भ में मिण्टो हॉल भोपाल में आयोजित रोजगार उत्सव में वर्चुअल शुभारंभ किया । बेहतर रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हम मंथन करवाएंगे। हर महीने 1 लाख युवाओं को दे पाएँ, यह हमारा लक्ष्य है। हम रोजगार के नये अवसर सृजित करने के लिए संकल्पित हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो इन्वेस्टमेंट करेगा उसको सारी सुविधायें देंगे लेकिन शर्त ये रहेगी कि 75% रोजगार राज्य के बच्चों को मिले।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि हम मिलकर रोजगार के अवसर सृजित करेंगे। मैं नौजवानों का आह्वान करता हूं कि नये आइडियाज को लेकर आगे बढ़ें, उनके आइडियाज को पूरा करने में हम साथ देंगे। मध्यप्रदेश को नंबर एक का राज्य बनाना है और उस दिशा में सब मिलकर काम करेंगे। सबसे पहला फोकस रोजगार पर है। हर सेक्टर में रोजगार कैसे पैदा हो इस पर काम करेंगे।

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को रोजगार और तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान करने की मुहिम में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने पिछले माह 100 से अधिक रोजगार मेलों के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इस वित्त वर्ष में अब तक विभिन्न विभाग द्वारा लगभग 1 लाख 45 हजार युवाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य प्रदेश को अलग बनाने के लिए शुरू किया आंदोलन

0

भाजपा(BJP) विधायक नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) एक बार फिर से चर्चाओं में बन गए है। जिन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष(BJP State President) वीडी शर्मा(VD Sharma) की नसीहत को नहीं मानते हुए, अलग से विंध्य प्रदेश बनाये जाने की मांग शुरू कर दी है। इसे लेकर उन्होंने बड़े स्वरूप में आंदोलन करने का ऐलान किया है। यह बात बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने रीवा स्थित राजनिवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही है।

विंध्य प्रदेश को अलग करने की मांग

पिछले छह दशकों से अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग की जा रही है। 1 नवंबर 1956 को जब मध्यप्रदेश का गठन हुआ था, तब से ही अलग विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग जारी है। इसी संबंध में अलग विंध्या प्रदेश की मांग को लेकर विधायक नारायण त्रिपाठी बीते कुछ दिनों से मांग कर रहे हैं।

मांग से पीछे नहीं हटेंगे त्रिपाठी

नारायण त्रिपाठीने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोबारा विंध्य प्रदेश बनाए जाने पर वह अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे। वही पार्टी द्वारा दिए गए आदेशों के पालन के सवाल को लेकर कहा कि वह अपनी पार्टी के आदेशों का पालन करते रहेंगे, लेकिन दोबारा विंध्य प्रदेश बनाए जाने के मांग को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और इसके लिए एक बड़ा जन आंदोलन भी किया जाएगा।

विंध्य प्रदेश के लिए करेंगे जनसंपर्क

विधायक का कहा है कि उन्हें अपना पुराना विंध्य प्रदेश वापस लौटा दिया जाए। और अगर ऐसा नहीं होता है , तब वह जनसंपर्क के जरिए लोगों से मुलाकात करेंगे और लोगों के बीच जाकर विंध्य प्रदेश के इतिहास के बारे में जानकारी देंगे।उन्होंने यह भी कहा कि छोटे राज्य बनाया जाए ऐसा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का भी सपना था और इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने अलग विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग उठाई है।

समर्थन पाने की कोशिश कर रहे है विधायक

नारायण त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने रीवा में अलग-अलग संगठनों के साथ बैठक की है, जहां सभी से समर्थन की मांग की है। इसके साथ ही चुरहट में 27 जनवरी को एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नारायण त्रिपाठी लंबे समय से दोबारा विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर लोगों से समर्थन जुटा रहे है। जिसे लेकर उन्होंने सतना जिले के उचेहरा में एक सभा भी आयोजित करवाई थी। इस सभा में उन्होंने कहा था कि पार्टी छोड़कर हर व्यक्ति प्रमोशन ही चाहता है।

प्रदेश अध्यक्ष के भी काबू मे नही है नारायण त्रिपाठी

नारायण त्रिपाठी द्वारा लगातार अलग विंध्य प्रदेश बनाए जाने की मांग की बात सुनते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नारायण त्रिपाठी से बात करनी चाही। जिसे लेकर भोपाल में नारायण त्रिपाठी और प्रदेश अध्यक्ष के बीच एक बंद कमरे में चर्चा हुई। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत को भी दरकिनार करते हुए कहा कि उनका अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।

मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर की इस हरकत से नाराज़ हुई भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह

0

राजधानी भोपाल(Bhopal) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब अपनी ही पार्टी के प्रोटेम स्पीकर(Protem Speaker) रामेशवर शर्मा(Rameshwar Sharma) को लेकर गुस्से से आग बबूला हो गई। साध्वी ने प्रोटेम स्पीकर रामेशवर शर्मा का नाम लिए बगैर सख्त तेवर में कहा कि अब सांसद का काम भी विधायक ही कर रहे हैं, जिससे कि मेरा सांसद होना ही व्यर्थ है।

फ़ूड स्टाल के उद्घाटन को लेकर भड़की

यह मामला शनिवार का है जब साध्वी प्रज्ञा बैरागढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा रेलवे स्टेशन पर फ़ूड स्टाल का उद्घाटन करने को लेकर अपनी नाराज़गी जताती नज़र आ रही है।

साध्वी को मिल रहा है कांग्रेस का समर्थन

इस बयान के बाद कांग्रेस भी सांसद के बयान का समर्थन करती नज़र आ रही है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक ने कहा कि साध्वी सही बोल रही है कि हर काम में प्रोटेम स्पीकर रामेशवर शर्मा अड़ंगा डाल रहे है। इसी के साथ अधिकारियों को लेकर भी उन्होंने कहा कि जो अफसर चाटुकारिता कर रहे है उन पर भी सख्त कार्यवाही होना चाहिए।

विवादित जमीन का आरएसएस से कोई लेना देना नहीं, भोपाल पुलिस ने जबरन डाली पेंच

0

रविवार को राजधानी के हनुमानगंज, टीलाजमापुरा और गौतम नगर थाना क्षेत्रों में लगी धारा 144 सोमवार रात को हटा ली गई है। यहां स्थिति सामान्य है। मंगलवार से सभी दुकानें खुलने लगेंगी। राजदेव कालोनी स्थित जिस भूखंड पर बांउड्री वाल का निर्माण होना है वहां ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।

राजदेव कॉलोनी की जिस 37,268 वर्ग फीट जमीन का कब्जा दिलाने को लेकर रविवार को तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू और 11 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि यह जमीन राजदेव जनसेवा न्यास के नाम पर है।

जमीन के सामने संघ कार्यालय है और ट्रस्ट के सभी सदस्य संघ से जुड़े हुए हैं, लेकिन दस्तावेज बताते हैं कि उस विवाद से संघ का कोई नाता नहीं है। संघ के मध्यभारत प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया ने भी कहा कि विवाद से संघ का कोई संबंध नहीं है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भी कहा कि जमीन ट्रस्ट की है। कुछ लोग कह रहे हैं कि ट्रस्ट ने इसे आरएसएस को दान कर दी जो पूर्णत: गलत है। ट्रस्ट ऐसा कर भी नहीं सकता। पूरा मामला वक्फ बोर्ड, न्यास और शेख इस्माइल व सुलेमान के बीच था। संघ कभी भी इसमें पक्षकार नहीं रहा। हर न्यायालय में ट्रस्ट के पक्ष में फैसला आया। कोर्ट के फैसले के आधार पर ही पिछले साल दिसंबर में जमीन का कब्जा ट्रस्ट को सौंपा गया।

केंद्रीय मंत्री ने गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड पर पुर्नविचार की अपील की

0

ग्वालियर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर से सोमवार को संवाददाताओं ने जब किसान आंदोलन और किसानों के गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने के ऐलान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सभी किसान यूनियनों से आग्रह करता हूं कि 26 जनवरी हमारा गणतंत्र दिवस है, यह राष्ट्रीय त्योहार है, यह आजादी बड़ी कुर्बानी के बाद देश को मिली है, किसान के किसी भी कदम से गणतंत्र दिवस की गरिमा प्रभावित न हो यह जिम्मेवारी किसान की भी है।

किसानों की माली हालत सुधारने के लिए बीते छह सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कई कदम उठाए हैं। किसानी का क्षेत्र फायदे का क्षेत्र बने, नए नौजवान भी इस ओर आकर्षित हो सकें, किसान तकनीक का उपयोग करके महंगी फसलों की ओर जा पाए। इसके लिए दो नए कानून और एक बिल में संशोधन कुल मिलाकर तीन नए कानून बनाए गए हैं।

किसान यूनियनों से हर बार यही कहा गया है कि, वह प्रावधान पर चर्चा करें, जिस प्रावधान से किसान को तकलीफ है उस पर विचार करने के लिए और उसमें संशोधन करने के लिए सरकार खुले मन से चर्चा कर रही है और करना चाहती है मगर यूनियन की तरफ से प्रावधान पर चर्चा नहीं हो पा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से उनके निवास पर मुलाकात कर ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में चम्बल एक्सप्रेस-वे को अटल एक्सप्रेस-वे का नाम दिये जाने का प्रस्ताव किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस कार्य के लिए 1500 हेक्टेयर की जमीन चिन्हित कर उपलब्ध करवा दी है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे का डीपीआर बन कर एलाइनमेंट सुनिश्चित किया जाय। और साथ ही इसके लिए अगर प्राइवेट जमीन अधिग्रहीत करने की जरूरत होगी तो वह भी राज्य सरकार द्वारा की जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल एक्सप्रेस-वे ग्वालियर-चम्बल संभाग के लिए वरदान साबित होगा और रोजगार के नये अवसर बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि एमएसएमई के माध्यम से सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं। एमएसएमई के द्वारा उद्योगों के समूह को विकसित करने का काम मध्यप्रदेश सरकार कर रही है। राज्य सरकार ने अभी 19 एमएसएमई क्लस्टर विकसित करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को दिया है। इनमें से जबलपुर का मिष्ठान और नमकीन क्लस्टर को स्वीकृति मिल गयी है। शेष तीन औद्योगिक क्षेत्र भोपाल, गुना और रतलाम के क्लस्टर को सैद्धांतिक स्वीकृति देने पर सहमति हो गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल एक्सप्रेस-वे के एलायमेंट का कार्य डेढ़ माह में हो जायेगा। साथ ही प्रदेश के संसदीय क्षेत्रों से आये सीआरएफ के अंतर्गत 26 प्रस्ताव भी केन्द्र को स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं और आग्रह किया है कि ये सभी प्रस्ताव केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत किये जायें।

शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली दौरे पर, नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रकाश जावेडकर से मुलाकात करेंगे।

अपने एक दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान सीएम शिवराज नितिन गडकरी से चंबल प्रोग्रेस वय पर चर्चा करेंगे। इसके साथ वह स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रकाश जावेडकर से भी मुलाकात कर उन्हें मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीएम शिवराज की मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत चंबल प्रोग्रेस वय शिवराज सरकार की महत्वपूर्ण योजना में शामिल है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी चर्चा करेंगे।