प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने में तमाम सरकारी प्रयास कमजोर साबित हो रहे हैं। बता दे पिछले 20 दिनों में प्रदेश में हर दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सरकार ने संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए ने क्या कुछ नहीं किया, ज्यादा संक्रमण वाले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनता कर्फ्यू लगाया, मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई फिर भी संक्रमण कम नहीं हो रहा है।
दरअसल सरकार ने अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति बढ़ाई, निजी अस्पतालों से मुफ्त इलाज के लिए अनुबंध किया और मामूली लक्षण वाले मरीजों के लिए कोरोना केयर सेंटर शुरू किए गए हैं। उसके बाद भी देखा जा रहा है कि संक्रमण में रुकावट नहीं आ रही है।
बहराल लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने प्रदेश में हाहाकार मचा दिया है। हम यदि पिछले 20 दिन की बात करें, तो 1 अप्रैल को प्रदेश में संक्रमण के 2546 नए मामले आए थे। उस दिन प्रदेश में 18 हजार 57 संक्रमित लोग थे। यह आंकड़ा महज 20 दिन में 5 गुना बढ़ गया है।
बता दे कि बढ़ते संक्रमण और अस्पतालों में जगह कम पड़ने की स्थिति बनने पर सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों से अनुबंध किया, तो सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाई। 14 अप्रैल को 37 हजार बिस्तर थे, जो बढ़कर 40 हजार हो गए हैं। इसी के साथ साथ 50 जिलों में 109 कोविड केयर सेंटर खोले गए है।






















