Home Tags Gandhi Family

Tag: Gandhi Family

ऋषि कपूर ने “नेहरू गांधी परिवार” को लिया आड़े हाथ ! जाने क्या कहा ऋषि कपूर ने..

0

Newbuzzindia: हमेशा अपने बयान को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिस से चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनका गुस्सा गांधी परिवार पर निकला है। ऋषि कपूर ने जगहों और संपत्तियों के नाम गांधी या नेहरू से रखे जाने को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा है। दरअसल देश में कई संपत्तियों पर गांधी का नाम होने से ऋषि कपूर खफा हैं जिसे लेकर उन्होंने अपनी ट्विटर वॉल पर गांधी परिवार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है।

उन्होंने कहा है कि देश के महत्वपूर्ण जगहों या हिस्सों के नाम उन लोगों के नाम पर होने चाहिएं जिन्होंने हमारे देश के लिए कुछ योगदान किया हो। उनका कहना है कि ज्यादातर संपत्तियों पर गांधी फैमिली का नाम क्यों है? जैसे की इंदिरा गांधी एयरपोर्ट क्यों है महात्मा गांधी क्यों नहीं या भगत सिंह, अंबेडकर भी हो सकता था या फिर ऋषि कपूर भी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है ‘ये कितना छिछला है आप खुद सोचिए।’ ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हें मुंबई फिल्म सिटी का नाम भी काफी खटक रहा है। इसका नाम दिलीप कुमार, देव आनंद, अशोक कुमार या अमिताभ बच्चन के नाम पर भी रखा जा सकता है। हमें देश में महत्वपूर्ण सम्पत्तियों का नाम ऐसे व्यक्तियों के नाम पर रखना चाहिए जिन्होंने देश और समाज में कोई सहयोग दिया हो। हर चीज गांधी फैमिली के नाम पर नहीं होनी चाहिए। मैं इससे सहमत नहीं। आप लोग भी सोचना!’

बांद्रा वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक रोड रख सकते हैं। बाप का माल समझ रखा था? उन्होंने लिखा है ‘जब दिल्ली की सड़कें बदल सकती हैं तो कांग्रेस की संपत्ति या प्रॉपर्टी के नाम क्यों नहीं बदल सकते? राजीव गांधी उद्योग का नाम भी कुछ और हो सकता था। सोचना आप लोग भी।  ऋषि कपूर ने ऐसे कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने गांधी परिवार को आड़े हाथों लिया है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव : आगरा से उठी “प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ” की मांग !

0

Newbuzzindia: प्रियंका गांधी यू.पी. के लिए राइट च्वाइस हैं। यदि वह यू.पी. विधानसभा 2017 में कांग्रेस का चेहरा बनती हैं, तो निश्चित ही जादुई आंकड़े सामने आएंगे।

कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पी.के.) की अध्यक्षता में लखनऊ में हुए सम्मेलन में पूरी यू.पी. से गए 620 जिला व शहर अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेताओं ने पी.के. के सामने यह बात रखी। पूरे सम्मेलन के दौरान प्रियंका गांधी का नाम बार-बार चर्चा में आता रहा।

हालांकि पी.के. ने इस मामले में अभी कोई स्पष्ट बात नहीं की, लेकिन कहीं न कहीं कांग्रेसियों की मांग पर सोचने के लिए मजबूर जरूर कर दिया है।

आगरा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि प्रशांत किशोर ने सम्मेलन के दौरान कहा कि हर कदम पर कार्यकर्त्ता मजबूती के साथ खड़े रहें। अब वक्त कांग्रेस का आने वाला है। बस धैर्य रखना होगा और मजबूती के साथ आगे बढऩा होगा, तभी जीत हासिल कर पाएंगे।

उन्होंने संगठन मजबूती को लेकर जोर दिया। साथ ही कहा कि चुनाव में बहुत अधिक समय नहीं है, इसलिए गली-गली और गांव-गांव जाकर लोगों में पैठ बनाना शुरू कर दें।

इस बैठक में शहर व जिलाध्यक्षों का सबसे बड़ा सवाल था कि इस बार यू.पी. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से चेहरा कौन बनेगा।

जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि इस सवाल को वह हंस कर टाल गए और कहा कि थोड़ा धैर्य रखिए, जो होगा वह बेहद शानदार होगा। इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जादुई आंकड़ा छुएगी, बस थोड़ी सी मेहनत की जरूरत है। इस बीच प्रियंका गांधी के लिए आवाज उठी, लेकिन मंचस्थ पदाधिकारी इस पर चुप रहे।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मोदी सीखें सबक, भारत के लोग नही सहेंगे लोकतंत्र की हत्या: राहुल गांधी

0

Newbuzzindia: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि भाजपा ने सभी तरह की गलत कोशिशें की लेकिन उत्तराखंड में लोकतंत्र की जीत हुई और आशा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इससे यह ‘‘सबक’’ सीख लेंगे कि भारत के लोग लोकतंत्र की ‘‘हत्या’’ को नहीं सहेंगे। 

राज्य में डेढ़ महीने के राष्ट्रपति शासन के बाद कांग्रेस सरकार का वापस आना तय हो गया है और इसी को लेकर उन्होंने ये कड़ी प्रतिक्रिया दी है।  इससे पहले केंद्र ने उच्चतम न्यायालय से कहा था कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हरीश रावत ने राज्य विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। इसके बाद न्यायालय ने कहा कि राष्ट्रपति शासन हटने के बाद वह मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगे। 

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘वे (भाजपा) जो गलत कर सकते थे, उन्होंने किया। हम लोगों ने अपना सर्वश्रेष्ठ किया। उत्तराखंड में लोकतंत्र की जीत हुई।’’  उन्होंने कहा कि देश के संस्थापकों द्वारा बनार्इ गर्इ संस्थाएं और लोग ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

राजस्थान की भाजपा सरकार ने इतिहास की किताब से हटाया गोडसे का अपराध और नेहरू का योगदान !

0

Newbuzzindia: राजस्थान की क्लास आठ की सोशल साइंस की किताबों में से पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम निकाल दिया गया है। किताब में इस बात का जिक्र ही नहीं है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे। हालांकि अभी ये किताब बाजार में बिक्री के लिए नहीं आई है।

लेकिन राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल की वेबसाइड पर अपलोड की गई किताब की प्रति में महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, वीर सावरकर, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे बड़े नेताओं का नाम है लेकिन नेहरू समेत दूसरे कांग्रेसी नेताओं के नाम हटा दिए गए हैं।साथ ही गांधीजी की हत्या करने वाले नाथू राम गोड्से का भी जिक्र किताब में नहीं है।

यह किताब पाठ्यक्रम नवीनीकरण के नाम पर दुबारे लिखी गई हैं और राजस्थान बोर्ड की क्लास आठ में पढ़ाई जाएगी। किताब के पुराने एडीशन में राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन चैप्टर में पं नेहरू के योगदान को मुख्य तौर पर बताया गया था साथ ही आजादी के बाद के भारत के चैप्टर में भी पं नेहरू और सरदार पटेल के सरकार बनाने में योगदान को भी प्रमुखता से बताया गया था।

नए एडिशन के स्वतंत्रा आंदोलन के नए चैप्टर में पं नेहरू, सरोजनी नायडू, मदन मोहन मालवीय जैसे नेताओं का जिक्र नहीं है। आजादी के बाद के भारत पर अधारित चैप्टर में राजेन्द्र प्रसाद के भारत के पहले राष्ट्रपति के तौर पर और सरदार पटेल का भारत को एक करने के लिए दिए गए योगदान का जिक्र है लेकिन नेहरू के विषय में कुछ नहीं लिखा गया है।

जब इस चूक के विषय में स्कूल शिक्षा मंत्री वासूदेव देवनानी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ” इससे सरकार का और मेरा इस सबसे कुछ भी लेना-देना नहीं है। पाठ्यक्रम का नवीनीकरण का काम एक स्वतंत्र बॉडी ने किया है और सरकार की उनके काम में कोई दखल नहीं है।”

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव : मैदान में उतरने से पहले ही प्रियंका गांधी को मिल रहा भरपूर समर्थन !

0

Newbuzzindia: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई और इसके लिए कांग्रेस ने पूरी तरह कमर कस ली है। इस बार कांग्रेस सोशल नेटवर्किंग साइट पर कैंपेन चला रही है और यूजर्स को कन्विंस करने की पूरी कोशिश में जुटी है। वहीं प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए चुनावी समीकरण बना रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्त्ता गांधी परिवार के पैतृक शहर इलाहाबाद में पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को दिए जाने को लेकर फेसबुक पर बाकायदा कैंपेन चला रहे हैं।

कार्यकर्त्ताओं ने ऐलान कर दिया है- दीदी इज़ कमिंग सून इन यूपी। कांग्रेस कार्यकर्त्ता हसीब अहमद ने प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर कई पोस्टर सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाले हैं। इस तरह के कैंपेन से 2017 विधानसभा चुनाव की तैयारी साफ तौर पर झलक रही हैं।

कार्यकर्त्ता प्रियंका गांधी को प्रदेश की कमान सौंपने के लिए अपनी ताकत झोंक रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इलाहाबाद पहुंचने पर उनके सामने भी कार्यकर्त्ताओं ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारने की गुजारिश की थी।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कांग्रेस की मुसीबतें बड़ी , दलाल ने लिया सोनिया गांधी का नाम !

1

Newbuzzindia: अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील के मामले में इटली की अदालत के फैसले ने भारतीय राजनीतिक गलियारों में वाकयुद्ध छेड़ दिया। सदन में नि:सहाय सी लग रही भाजपा को इटली की अदालत ने जैसे राहत का पिटारा ही दे दिया।

पूरे मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फैसले में सिग्नोरा गांधी) का नाम उठा तो भाजपा ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ कैश करने की कोशिश शुरू कर दी। मोर्चा भी नव निर्वाचित सदस्य सुब्रहमण्यम स्वामी को सौंपा गया।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने दूतावास से इटली के मिलान कोर्ट के फैसले की पूरी जानकारी मांग ली है। इटली के मिलान कोर्ट ऑफ अपील्स के फैसले के मुताबिक, 2010 में हुई वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। अदालत ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को भी इसमें शामिल बताया। पूरे मामले में दलाल क्रिस्टियन मिशेल का नाम सामने आया।

यह बताता है कि भारत में डील पूरी करने के लिए सोनिया गांधी का राजी होना जरूरी था। सोनिया एमआई 8 हेलिकॉप्टर में उडऩा पसंद नहीं करती। इस संबंध में मिशेल ने 15 मार्च 2008 को फिनमैकानिका के तत्कालीन सेल्स प्रमुख पीटर ह्यूलेट को पत्र भेजा। इसके अनुसार कुल 30 मिलियन यूरो रिश्वत दी गई।

क्या है पूरा मामला ?
वीवीआईपी लोगों के लिए फिनमैकानिका कंपनी से अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदे जाने थे। भारत के पास पहले ही मिग-8 और मिग-17 विमान थे। साल 2012 में कंपनी को 12 अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टरों के ऑर्डर दिए गए। 2005 में सारी प्रक्रिया शुरू हुई और फरवरी 2010 में सौदा हो गया। 12 हेलीकॉप्टरों के लिए करीब 4,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा। कंपनी ने नौ हेलीकॉप्टर नहीं भेजे केवल तीन ही भारत को सप्लाई किए।

इंटीग्रेटी क्लाज
यूपीए सरकार ने 2005 में इंटीग्रेटी क्लॉज लागू की थी। इसके तहत रक्षा सौदे में शामिल हर किसी को इस क्लॉज पर हस्ताक्षर करना होता था। इसमें बाकायदा लिखा था कि अगर सौदे में दलाल के हाथ होने का पता लगा तो डील रद्द हो जाएगी। पैसा वापस देकर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। वीवीआईपी हेलीकाप्टर डील में इटली के दावों के बावजूद तीन दलाल सामने आए। तीनों पर आरोप था इन्होंने डील के लिए भारतीय अफसरों को 400 से 500 करोड़ रुपए की रिश्वत दी।

मनमोहन सिंह का भी आया नाम
इटली की कोर्ट के आर्डर में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता अहमद पटेल, ऑस्कर फर्नांडीस और पूर्व एनएसए एमके नारायणन का नाम। फैसले में यह भी कहा गया कि 12 हेलीकाप्टरों की इस डील को पूरा करवाने के लिए उस समय सोनिया गांधी के पॉलिटिकल सेक्रेटरी अहमद पटेल को 18 मिलियन डॉलर दिए गए थे (पेज संख्या 225)। कांग्रेस के टॉप लीडर्स को कुल 125 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर मिले।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

भाजपा पर आरोप लगाने वाले केजरीवाल ने क्यों नही किया शीला दीक्षित को गिरफ्तार : भाजपा

0

Newbuzzindia: अगस्ता मामले में बीजेपी को घेरने वाले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। केजरीवाल ने बीजेपी पर सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे, जिसका जबाव देते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल शीला दीक्षित के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश क्यों नहीं देते।

बता दें कि इससे पहले अगस्ता वेस्टलैंड डील को लेकर केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने ट्वीट में मोदी सरकार से एक के बाद एक कई सवाल किए थे। ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा- मेरे दफ्तर पर रेड तो कांग्रेस पर क्यों नहीं’ मोदी जी ने मुझ पर CBI रेड कराई, सोनिया जी और वाड्रा जी पर नहीं कर रहे।

मोदी जी को गांधी परिवार ईमानदार लगता है। इटली अदालत के आदेश में यदि मेरा नाम होता, मोदी जी अभी तक मुझे गिरफ़्तार कर चुके होते। पर सोनिया जी से पूछताछ तक नहीं कर रहे। क्यों? अमित शाह जी हाथ जोड़कर सोनिया जी से पूछ रहे हैं – “प्लीज़ बता दो किसने रिश्वत ली है।” ऐसे जाँच होती है? फिर CBI और ACB बंद कर दो।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मोदी के गुजरात में केजरीवाल की दिल्ली से 45% ज्यादा महँगी है बिजली !

0

Newbuzzindia: मोदी सरकार के आने के बाद से ही केजरीवाल और मोदी के बीच तुलना होती रही है । ऐसी ही एक तुलना मोदी के गुजरात मॉडल और केजरीवाल की दिल्ली में बिजली के दाम पर किया गया । आइये जानते है क्या रहे नतीजे ..

दिल्ली में 200 यूनिट तक 1 यूनिट के 2 रूपए चार्ज होता है उसके बाद 201 से 400 यूनिट तक का 2 रूपए 97 पैसे चार्ज होते है.

जब की गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद,सूरत,गांधीनगर में 200 यूनिट तक 1 यूनिट के 3 रूपए 90 पैसे चार्ज होता है और उसके ऊपर फिक्स चार्ज,मीटर किराया,बिजली कर लगता है जिस से ये चार्ज दुगुने से ऊपर का हो जाता है.और यहाँ नहीं रुकता इसके ऊपर फ्यूयल प्राइझ एंड पावर एग्रीमेंट की लुंट फार्मूला के तहत हर यूनिट 1 रूपए 80 पैसे लगाया जाता है जिस से गुजरात में 1 यूनिट का दाम तकरीबन 7 रूपए 50 पैसे के आसपास हो जाता है.

इस तरह से गुजरात की जनता दिल्ही से 45 % से ज्यादा भुगतान करती है. जब की गुजरात के पास खुद के बहोत सारे पावर प्लांट है और सरकार की खुद की कंपनी है पर वो नुक्सान कर रही है जब की दूसरी प्राइवेट कंपनिया मोटा माल खा रही है और कमाई की उन्हें खुली छुट है. गुजरात मोडल कुछ उद्योगपतियों को करोडो से अरबो पति बनाने है.

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

शक्तिमान की मौत पर मेनका गांधी ने बोला भाजपा विधायक पर बड़ा हमला !

0

Newbuzzindia: हाल ही में उत्तराखंड में विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा विधायक ने पुलिस ड्यूटी पर तैनात घोड़े “शक्तिमान” पर हमला कर उसे घायल कर दिया था । भाजपा विधायक के हमले के बाद शक्तिमान की टांग टूट गयी थी और डॉक्टरों को कत्रिम टांग लगाई गयी थी । इस मुद्दे पर भाजपा को विपक्षी पार्टियों समेत आम जनता का भी भारी विरोध झेलना पड़ा था ।

मामला ठंड ही हुआ था की शक्तिमान की मौत हो गई और भाजपा नेता फिर निशाने पर आ गए । विपक्ष के बाद अब भाजपा के ही कुछ नेताओं ने इस मामले पर भाजपा विधायक पर हमला बोला । ताजा मामले में भाजपा की वरिष्ट नेता मेनका गांधी से जुड़ा हुआ है ।

मेनका ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक पर हमला बोला और। कहा है की –

* शक्तिमान कोई साधारण घोडा नही था , वह पुलिस की ड्यूटी पर था । पूरी दुनिया में जो भी पुलिस की ड्यूटी कर रहा हो उसे पुलिस ही माना जाता है , चाहे वो चूहा ही क्यों ना हो ।

* वैसे ही वो बेचारा घोडा पुलिस के लिए ड्यूटी कर रहा था , ऐसे में भाजपा विधायक का उस पर हमला करना बेहद ही निंदनीय है ।

* मेनका गांधी ने आगे कहा की जिसने भी शक्तिमान की टांग तोड़ी है , मानलो उसने एक पुलिस वाले की टांग तोड़ी है और उसे उसी तरीके की सजा मिलनी चाहिए ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

उत्तरप्रदेश चुनाव के पहले जागा मोदी-शाह का “ग्राम प्रेम”

0

Newbuzzindia :केंद्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही विपक्ष मोदी सरकार को ग्रामीण विरोधी , सूट-बूट और उद्योगपतियों की सरकार बताते आ रहा है । लेकिन बिहार में हुई करारी हार और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बाद लगता है की मोदी सरकार को ग्रामीण वोट बैंक याद आ गया है । आज के दिन में मोदी सरकार के दो सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने ग्रामीण वोटरों को लेकर बयान दिए ।

क्या कहा नरेंद्र मोदी ने .?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी कहते थे कि हमारा भारत देश हमारे गांवों में बसता है, लेकिन अब हम इस बात को देख सकते हैं कि देश में शहर और गांवों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है।

मोदी ने कहा कि लोगों को केवल दिल्ली को देश नहीं समझना चाहिए, लोगों के इस भ्रम को हमें हर हाल में दूर करना होगा। सभा में देशभर से करीब तीन हजार पंचायत प्रतिनिधियों के हिस्सा ले रहे हैं।

गांवों से जुड़ा है देश का विकास : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को हरियाणा सरकार को गुजरात की तर्ज पर ग्रामीण विकास का संदेश दे गए। नसीहत दी कि यदि प्रति व्यक्ति आय दोगुना करनी है तो योजना बनाकर उसके अनुरूप काम करें। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मनोहर सरकार की पीठ थपथपाई। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस की राज्य सरकार की नीति की सराहना करते हुए कहा कि इस परिकल्पना का अन्य राज्यों को भी अनुसरण करना चाहिए।

हरियाणा के गोहाना में ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित हरियाणा स्वर्ण जयंती पंचायत सम्मेलन में शाह ने कहा कि जब तक पंचायतें भ्रष्टाचार मुक्त नहीं होंगी, प्रदेश से पूरी तरह भ्रष्टाचार मिटाना संभव नहीं होगा। गांवों से ही से देश का विकास संभव है, इसलिए पंचायत स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से बेहतर काम हो इसकी प्लाङ्क्षनग व क्रियान्वयन जरूरी है।

शाह ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में सही कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात व मध्य प्रदेश की सरकारों ने अपने राज्यों में किसानों की आय बढ़ाने में सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आह्वान किया कि वह अध्ययन दल भेजकर गुजरात का आकलन कराएं और हरियाणा में इसे लागू करें।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]