Home Tags Gujrat

Tag: gujrat

गुजरात

गुजरात में कांग्रेस के साथ आए अरविंद केजरीवाल, जनता से की अपील..

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता से अपील की है कि वह अपना वोट ना बाटे। केजरीवाल ने कहा है कि पूरे देश की निगाहें गुजरात पर लगी हुई है। केजरीवाल ने जनता से कहा कि आज देश की जनता जीएसटी और नोटबंदी से परेशान है। 
केजरीवाल ने कहा कि पहले नोटबंदी फिर जीएसटी ने लोगों के काम धंधे बन्द कर दिए है। लोग बेरोजगार हो गए है। केजरीवाल ने गुजरात की जनता से अपील की है कि वह बीजेपी के खिलाफ वोट करके देश की आवाज बन सकते है। 

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने यह बयान आम आदमी पार्टी की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने पर दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया है। केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारा फ़र्ज बीजेपी को हराना है । 

बिना नाम लिए किया कांग्रेस का समर्थन
केजरीवाल ने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस का नाम लिए बिना गुजरात की जनता से अपील की है कि वह जब वोट देने जाएं तो पूरे देश के बारे में सोचें। जहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार है, वहां आप को वोट दें। जहां आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार नही उतरे है वहां जो उम्मीदवार बीजेपी को हरा सकता है उसे वोट करें। हमारा मकसद बीजेपी को हराना है।

जानकारों का कहना है कि केजरीवाल के बयान से यह साफ होता है कि वह बिना नाम लिए गुजरात की जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की है। आप चाहती है कि किसी भी तरह सेक्युलर वोटों का विभाजन रोकना जरूरी है।

आप ने पंजाब चुनाव से ली सीख
आम आदमी ने पंजाब चुनाव से सीख लेते हुए यह कदम उठाया है। पंजाब चुनाव में करारी हार झेलने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात की चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं बाकी सीटों पर जनता से अपील की है कि वह बीजेपी के खिलाफ वोट करे।

गुजरात: रोहित वेमुला ने आत्महत्या नही की, मोदी सरकार ने उसकी हत्या की- राहुल गांधी

0

Newbuzzindia: दलित समाज की एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किए। राहुल गांधी ने रोहित वेमुला की आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ‘रोहित वेमुला ने आत्महत्या नही की बल्कि उसे देश की सरकार ने मारा है’। जाहिर है कि राहुल का निशाना मोदी सरकार की तरफ था। राहुल गांधी ने अहमदाबाद में रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर कई प्रहार किए।

अगर आपको नही पता
रोहित वेमुला हैदराबाद विश्वविद्यालय का छात्र था जिसने विश्वविद्यालय प्रशासन से परेशान होकर 17 जनवरी 2016 को फासी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। इस मामले में उस समय की शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। राजनैतिक तौर पर भी रोहित वेमुला का मामला काफी संवेदनशील था।

इस मुद्दे की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी को खुद इस मसले पर बयान देना पड़ा था। लखनऊ के डॉ भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी ने कहा था कि ‘राजनीति अपनी जगह है पर एक मां ने अपना लाल खोया है, जिसकी पीड़ा में भलीभांति महसूस कर सकता हूँ।



खबर के अंदर की खबर
राहुल गांधी गुजरात चुनाव में पाटीदार, दलित और पिछड़ों का ऐसा समीकरण तैयार कर रहे है जो अगर काम कर गया तो कांग्रेस की जीत गुजरात में पक्की है। रोहित वेमुला का मुद्दा उठाकर राहुल गांधी गुजरात की जनता को याद दिलाना चाह रहे है कि मोदी सरकार उनका भला नही चाहती। राहुल का यह फार्मूला अगर काम कर गया तो गुजरात का दलित वोटबैंक कांग्रेस के पाले में आ जाएगा। दलित नेता जिग्नेश मेवानी भी राहुल गांधी के इस प्लान में उनका बखूबी साथ दे रहे है।

अब आगे क्या ?
राहुल गांधी अभी गुजरात में एक के बाद एक कई रैली करेंगे और दलित, पाटीदार और पिछड़ों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। जाती के एलावा राहुल जीएसटी से परेशान व्यापारियों को भी साधने की कोशिश करेंगे। अपनी रैलियों में राहुल मोदी सरकार की विफलताओं को गिनाएंगे और बीजेपी के खिलाफ बनी इस लहर को कांग्रेस के वोटबैंक में तपदील करने की कोशिश करेंगे।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने पाटीदारों को बताया मूर्ख, हार्दिक ने दिया करारा जवाब !

0

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन भी पटेल को एक बयान पर काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले नितिन भी पटेल ने कहा था कि गुजरात के पाटीदार मूर्ख है और हार्दिक पटेल उनको बरगला रहा है। इसके बाद विवाद बढ़ने लगा और नितिन भाई पटेल विपक्ष के निशाने पर आ गए जिसके बाद नितिन भाई पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पाटीदारों को मूर्ख नही कहा और उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया। 

हार्दिक पटेल ने किया पलटवार।

नितिन भाई पटेल के इस बयान पर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘ गुजरात के Dy.Cm ने पाटीदार समुदाय को मूर्ख कहा,सुन लो भाजपा वालों आप गुजरात की जनता को मूर्ख मत समझो,यह गुजरात की जनता अब आपको जनता राज दिखाएगी ‘

हार्दिक ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान

आपको बता दें कि हार्दिक पटेल ने बुधवार लो ऐलान किया है कि विधानसभा चुनाव में पूरा पाटीदार समाज कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगा। आरक्षण के मूड पर भी हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में पाटीदार आरक्षण को जगह देगी।

भाजपा की मुश्किलें बड़ी।
हार्दिक के इस बयान के बाद भाजपा की मुश्किलें और बड़ गयी है। एक ओर तो हार्दिक खुलकर कांग्रेस के समर्थन में आ गए है वहीं कांग्रेस भी पाटीदारों को साधने में कोई कसर नही छोड़ रही है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची में पाटीदारों को काफी मात्रा में टिकट दिए है।

गुजरात में हारने के लिए नीतीश कुमार की जेडीयू लड़ेगी 50 सीटों पर चुनाव : तेजस्वी यादव

0

नीतीश कुमार ने घोषणा की है की जेडीयू गुजरात विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा है कि गुजरात में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि एक तरफ जेडीयू गुजरात में 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है वहीं कह रही है कि भाजपा गुजरात में बड़ी जीत दर्ज करेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि जेडीयू गुजरात में जीतने के लिए चुनाव लड़ेगी या फिर भाजपा को जिताने के लिए। या फिर जेडीयू गुजरात में हारने के लिए चुनाव लड़ रही है। 

गुजरात में हारने के लिए चुनाव लड़ेगी जेडीयू: तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व उपमुुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि

BJP गुजरात चुनाव जीतेगी :नीतीश जी
जदयू गुजरात में अकेले 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : नीतीश

साहब अब आप ये बतायें, अगर BJP वहाँ जीत रही है तो आप वहाँ क्या हारने के लिए लड़ रहे है?अगर हार रही है तो क्या उन्हें जिताने के लिए लड़ रहे है? सब बेवक़ूफ़ है जी!


https://twitter.com/yadavtejashwi/status/933239545557958656



शरद यादव की जेडीयू गुजरात में करेगी कांग्रेस का समर्थन।
आप को बता दें कि गुजरात चुनाव में इस बार दो जेडीयू चुनाव लड़ेगी। एक असली और एक नकली। यह बताना बहुत मुश्किल है कि कौनसी जेडीयू असली है, शरद यादव की या नीतीश कुमार की। शरद यादव की जेडीयू कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार की जेडीयू भाजपा को जिताने के लिए।

गुजरात में पार्टी से नाराज नेताओं ने अमित शाह के सामने लगाए ‘बीजेपी हाय-हाय’ के नारे !

0

गुजरात में भाजपा पिछले 22 सालों से राज कर रही है। एक के बाद एक भाजपा ने गुजरात में चुनाव जीते और बहुमत के साथ सरकार बनाई। जिसके कारण गुजरात को भाजपा का गढ़ माना जाने लगा। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने गुजरात को दूसरी पार्टियों के लिए एक अभेद किले में तपदील कर दिया लेकिन इस बार भाजपा के लिए गुजरात में अपना किला बचाना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें: एक हो रहा विपक्ष, 2 पार्टियां करने जा रही कांग्रेस से गठबंधन

 

दलित विधायक जेठा सोलंकी ने छोड़ी पार्टी,दिया सभी पदों से इस्तीफा

भाजपा के लिए गुजरात में एक और बड़ी मुश्किल सामने आई है। चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए कोडिनार सीट से बीजेपी विधायक व दलित नेता जेठा सोलंकी ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। जिग्नेश मेवानी के कांग्रेस को समर्थन के बाद से ही दलित वोटबैंक भाजपा के पाले से खिसकता नजर आ रहा था। ऐसे में सोलंकी का इस्तीफा भाजपा के लिए बड़ी मुसोबत साबित हो सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: सामने आया मेक इन इंडिया का जुमला, चीन से चुनाव सामग्री आयात कर रही बीजेपी !

पहली लिस्ट के बाद अमित शाह के सामने लगे भाजपा हाय हाय के नारे

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। लिस्ट जारी होने के बाद से ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष इस कदर बड़ गया है कि कार्यकर्तों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने ही हंगामा करने शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार हंगामे के बीच कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के सामने ही भाजपा हाय हाय के नारे लगाने शुरू कर दिया। 

आपको बता दें कि शनिवार को भाजपा द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी ने 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। कुल 182 सीटों में से बीजेपी 106 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। ऐसे में अब बीजेपी को 76 और उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं।


एकजुट हो रहा विपक्ष, 2 पार्टियां करने जा रही कांग्रेस से गठबंधन

0

गुजरात चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। शरद पवार की एनसीपी और शरद यादव की जेडीयू के साथ कांग्रेस का गठबंधन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार बहुत जल्द गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो जाएगा।

अशोक गहलोत ने दिया संकेत
गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शरद यादव की जेडीयू से गठबंधन की बातचीत में काफी प्रगति हुई है कांग्रेस जेडीयू के लिए कुछ सीटें छोड़ सकती है।
वहीं शरद यादव की एनसीपी के बारे में अशोक गहलोत ने कहा है कि एनसीपी से सीटों के बटवारे को लेकर बातचीत जारी है। गहलोत ने कहा कि दोनों पार्टियों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की इच्छा जाहिर की जेके बाद कांग्रेस ने भी सकारात्मकता दिखाई।

आपको बात दें कि गुजरात में 9 और 14 दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने है और सभी पार्टियां अपनी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। राहुल गांधी के गुजरात दौरों ने बीजेपी के गढ़ गुजरात में मोदी का सिंहासन हिला दिया है। हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकोर जैसे युवा नेताओं ने कांग्रेस के साथ आकर पहले ही भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रखी है। ऐसे में अगर एनसीपी और जेडीयू कांग्रेस के साथ आ जाती है तो भाजपा के लिए अपनी कुर्सी बचना मुश्किल हो जाएगा।

आप नेता गोपाल राय ने कांग्रेस को दिया गुजरात जीतने का फार्मूला !

0

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए पंजाब और गुजरात चुनाव पर अपनी प्रक्रिया दी। आप नेता गोपाल राय का कहना है कि आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव में ओवर कॉंफिडेंट हो गयी थी। जिसका नुकसान उसे पंजाब में झेलना पड़ा। गोपाल राय का कहना है कि अगर हम पंजाब चुनाव के बाद 6 महीने के लिए सुस्त नही हुए होते तो आज हम गुजरात की जनता के सामने विकल्प के रूप में खुद को देख पाते।

कांग्रेस को दिया जीत का फार्मूला
आप नेता गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस को अगर गुजरात जीतना है तो उसे ओवर कॉंफिडेंट ना होकर सैयम से काम लेना होगा। गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस को आप द्वारा पंजाब में कई गयी गलती से सीख लेनी होगी और तभी वह गुजरात में जीत दर्ज कर पाएगी।

गुजरात में लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ: गोपाल राय
आप नेता गोपाल राय ने माना है कि गुजरात में जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ है। राय ने कहा कि गुजरात की जनता बदलाव चाहती है और इसका फायदा कांग्रेस को हो सकता है। आप नेता ने कहा कि रुझान कांग्रेस की तरफ है लेकिन जमीन पर काम कम दिख रहा है वहीं भाजपा दरी हुई है लेकिन फिर भी ग्राउंड पर ज्यादा काम कर रही है।

गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी की रणनीति
गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी की रणनीति पर बात करते हुए गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अभी गुजरात चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। फ़ाय ने कहा कि आप के कार्यकर्ता जहां भी डोर टू डोर कैंपेन कर रहे है वहां भाजपा के कार्यकर्ता भी दिखाई दे रहे है। कांग्रेस को अगर गुजरात में जीत दर्ज करनी है तो उन्हें भी ग्राउंड पर काम करना होगा।

गुजरात चुनाव पर आया बड़ा सर्वे, इतनी सीटों के साथ बड़ी जीत के ओर बड़ रही कांग्रेस !

0

गुजरात में जैसे जैसे चुनाव की तारीखें पास आ रही है वैसे वैसे वार पलटवार का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने गुजरात में एक इंटरनल सर्वे कराया है। कांग्रेस पार्टी के इस इंटरनल सर्वे के अनुसार भाजपा के गढ़ गुजरात में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत दर्ज कर रही है।

सर्वे के अनुसार कांग्रेस को गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 120 पर जीत मिल रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए इस सर्वे के नतीजों के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आ गया है।

सोनिया गांधी के आवास पर हुई हाई लेवल मीटिंग

पीएम मोदी को उनके गृह राज्य में घेरने के एजेंडे पर आगे बढ़ते हुए कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर बैठक की। इस हाई प्रोफाइल बैठक में कांग्रेस गुजरात में भाजपा के किले को ढहाने के लिए अपने उम्मीदवारों के चयन की शुरुआत की है। हालांकि इसका ऐलान 15 तारीख को होगा।

सूत्रों के अनुसार लगभग 45 मिनट चली चुनाव समिति की इस बैठक में लगभग 70 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है।
15 नवंबर को होगी घोषणा: भारत सिंह सोलंकी

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी का कहना है कि कांग्रेस इस बार गुजरात चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी और बीजेपी के गढ़ पर कब्जा करेगी। उम्मीदवारों की घोषणा पर भारत सिंह सोलंकी ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा 15 नवंबर को की जाएगी।

सामने आया मेक इन इंडिया का जुमला, चीन से चुनाव सामग्री आयात कर रही बीजेपी !

0
modi bhakt

प्रधानमंत्री मोदी के “मेक इन इंडिया ” मॉडल की एक बार फिर पोल खुलती नजर आ रही है । पीएम मोदी का मेक इन इंडिया एक बार फिर जुमला नजर आ रहा है । इसकी वहज है खुद बीजेपी। 
गुजरात चुनाव नजदीक है और सभी पार्टियां और नेता चुनाव की तैयारी में लग गए है । इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी गुजरात के लिए अपनी चुनाव सामग्री चीन से मंगवा रही है । यह बात जैसे ही मीडिया में आई पूरा विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया । 
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जीतू पटवारी ने ट्वीट करके लिखा की –

भाजपा चीन से चुनाव सामग्री ला रही..? अब दिवाली पर चीनी झालर/पटाखों का विरोध करने वाले राष्ट्रवादी संगठन कहाँ हैं..? भाजपा का विरोध करोगे..?

इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है । गोहिल ने कहा है कि 

भाजपा का चीन के सामानों का बहिष्कार करने का दावा केवल दिखावटी है. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा गुजरात चुनाव में चीन में बनी प्रचार सामग्री का उपयोग कर रही है.

दरअसल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने सबसे पहले बीजेपी पर चीन में बनी चुनाव सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था । अल्पेश ने आरोप के साथ ही चीनी सामग्री का बिल भी शेयर किया था । अल्पेश ने ट्विटर पे लिखा की –
https://twitter.com/AlpeshThakore/status/924345012116111360

गुजरात में मनमोहन सिंह दिलाएंगे कांग्रेस को जीत, 7 नवंबर को अहमदाबाद में..

0

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना पूरा दम लगा रही है । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी एक के बाद एक गुजरात के राजनैतिक दौरे कर रहे है । पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी खुलकर कांगफेस पार्टी के साथ आ गए है । वहीं युवा नेता जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस को समर्थन देंगे । 
भाजपा को एक के बाद एक कई झटके लग रहे है । जिसकी शुरुआत राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की जीत से हुई । जीत के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी मजबूत है । ओबीसी के सबसे बड़े नेता अल्पेश ठाकोर भी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है । 


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे गुजरात दौरा।

इसी कड़ी में भारत के पूर्व प्रधनमंत्री और विरिष्ट कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह भी गुजरात का दौरा करने के लिए तैयार है । सूत्रों के अनुसार मनमोहन सिंह 7 नवंबर को गुजरात का दौरा करेंगे । इस दौरान वो अहमदाबाद और वड़ोदरा का दौरा करेंगे । 

इतना ही नहीं मनमोहन सिह गुजरात के व्यापारियों और बुद्धजीवियों के साथ बैठक कर नोटबंदी और जीएसटी की विस्तृत जानकारी देंगे तथा देश में मोदी सरकार द्वारा लागू की गयी नोटबंदी और जीएसटी से छोटे और माध्यम कारोबारियों तथा आम आदमी को हुए नुकसान का खुलासा करेंगे।

अशोक गहलोत ने की मनमोहन सिंह से मुलाकात।

सूत्रों ने कहा कि गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने पूर्व पीएम डा मनमोहन सिंह से दिल्ली जाकर मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने 7 नवंबर को अपने गुजरात दौरे की स्वीकृति दे दी है।