Home Tags Gujrat

Tag: gujrat

गुजरात

आंकड़े और अनुमान भाजपा के खिलाफ, गुजरात में हार सकती है चुनाव !

0

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है । ठाकरे के इस बयान से गुजरात भाजपा को बड़ा झटका लगा है । ठाकरे का कहना है कि दिसंबर महीने में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भजपा को हार मिल सकती है।
आपको बता दें कि गुजरात भाजपा का सबसे मजबूत गड़ रहा है और पिवहले 22 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है । ऐसे में यदि राज ठाकरे की बात सही साबित होती है तो यह मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी हार होगी । 
मीडिया से बात करते हुए ठाकरे ने कहा , “अब तक के चुनावी आंकलन और अनुमान के अनुसार गुजरात में भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है।”

उन्होने ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की कुछ रैलियों में लोगो को उनके भाषण के दौरान जाते हुए देखा गया था। “इस से भी हमें कुछ अंदाजा मिलता है क्यूंकि गुजरात में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। ”

ठाकरे का यह बयान ठीक उसी दिन आया है जब भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने माना था कि अब भारत में मोदी लहर अब ख़त्म हो चुकी है । इसके साथ ही शिवसेना ने राहुल गांधी को भी देश के नेतृत्व के लिए तैयार बताया था ।
दरअसल गुजरात के चुनाव में पहली बार भाजपा में हार का डर देखा जा रहा है। पार्टी ने अब गुजरात मॉडल पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है और मतदाताओं को धर्म के नाम पर एक जुट करने का प्रयास किया जा रहा है।

गुजरात में बड़ी बीजेपी की मुश्किलें, विजय रूपानी पर मानहानी केस करेंगे अहमद पटेल !

0

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी की मुसीबतें बड़ सकती है । सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि गुजरात से राज्यसभा सांसद और विरिष्ट कांग्रेस नेता अहमद पटेल विजय रूपानी पर मानहानी का केस ठोक सकते है । 

आपको बता दें कि गुजरात के सूरत में बुधवार को दो कथित आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल पर गंभीर आरोप लगाए.

राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इसमें से एक कथित आतंकी उस अस्पताल में काम करता था, जिससे अहमद पटेल जुड़े रहे हैं. 

अहमद पटेल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बीजेपी से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति न करने को कहा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आतंकवाद से लड़ते वक्त गुजरात के शांतिप्रिय लोगों को न बांटें.

कांग्रेस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता पर लगे आरोपों का जवाव देते हुए इसे बेबुनियाद करार दिया है. कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए कहा कि अहमद पटेल ने अस्पताल से साल 2014 में इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद वो किसी भी तरह अस्पताल से नहीं जुड़े रहे हैं. ऐसे में अगर कोई शख़्स किसी आरोप में पकड़ा जाता है, तो साल 2014 के अस्पताल के ट्रस्टी को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है.

जिसके बाद खबर आ रही है कि अहमद पटेल अपने ऊपर लगाए गए बे बुनियाद आरोपों के खिलाफ मुख्यमंत्री विजय रूपानी पर मानहानी का केस कर सकते है । 

गुजरात में भाजपा का पतन शुरू, कांग्रेस ने 13 में से 10 सीटों पर दर्ज की जीत !

0

प्रधानमंत्री के गृहछेत्र गुजरात में भाजपा की हालत कुछ ठीक नही लग रही . 2018 में गुजरात विधानसभा चुनाव होने है . वहीं गुजरात के दीव नगर पालिका में हुए चुनाव में भाजपा के लिए बुरी खबर आ रही है . यहां 13 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा की 11 सीटों पर करारी हार हुई है . इन सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने कब्जा कर लिया है .

​दीव नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली। वहां कुल 13 सीटों में से 10 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस वजह से इन नतीजों को भारतीय जनता पार्टी (सत्ताधारी पार्टी) के लिए करारा झटका भी माना जा रहा है। भाजपा को कुल तीन सीटों पर जीत मिली है। इतना ही नहीं वहां भाजपा ने जिनके नाम पर चुनाव लड़ा वह तक हार गए। भाजपा की अगुवाई कीरट वाजा कर रहे थे लेकिन वह अपनी सीट तक नहीं बचा पाए। नतीजे आने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार ने 17 वोटों से हराया। उनके नाम पर भाजपा 14 साल बाद फिर से नगर निकाय में अपना कब्जा करना चाहती थी।

नगम निगम के वर्तमान अध्यक्ष हितेश सोलंकी ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के जीतेंद्र भारया को 598 वोटों से हराया। दीव नगर पालिका परिषद में पिछले दस सालों से कांग्रेस का राज है। शनिवार को हुई मतदान में 72.70 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। नतीजों से पहले दोनों पार्टियों को जीत का भरोसा था।

पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत सोलंकी ने ट्वीट किया, ‘दीव ने बीजेपी को नकार दिया, नगर पालिका में कांग्रेस 13 में से 10 सीटों पर विजयी रही। यह तो शुरुआत है। ऐसा पूरे गुजरात में होगा।’

दीव का चुनाव जीतकर कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। वहीं बीजेपी को अब भी लगता है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दम पर गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर लेगी।

पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे के बावजूद लोकल चुनाव में हारी बीजेपी, कांग्रेस ने हासिल की  बड़ी जीत !

0

Newbuzzindia : ​विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में बीजेपी को जबर्दस्त झटका लगा है। यहां के एक लोकल चुनाव में कांग्रेस ने जबर्दस्त जीत हासिल की है। इस चुनाव में बीजेपी के सारे कैंडिडेट चुनाव हार गये हैं। कांग्रेस ने 10 साल बाद बीजेपी को यहां शिकस्त दी है। 

दरअसल गुजरात के बोटाद जिले में स्थानीय एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) के चुनाव में बीजेपी के सभी 8 कैंडिडेट हार गये हैं। यहां पर बोटाद कांग्रेस अध्यक्ष डी एम पेटल के नेतृत्व वाले पैनल ने सारे सीटों पर जीत हासिल की है। शनिवार (13 मई) देर रात घोषित इन नतीजों से बीजेपी नेतृत्व हैरत में है। 

बीजेपी को इन नतीजों से इसलिए भी हैरानी है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक महीने पहले ही इस इलाके का दौरा कर चुके हैं, और सिंचाई से जुड़े एक स्कीम का उद्घाटन कर चुके हैं, लेकिन बीजेपी को पीएम के इस दौरे का भी कोई फायदा नहीं हुआ है।
इस हार के बाद बीजेपी में कलह का भी दौर शुरू हो गया है। APMC के एक निदेशक ने कथित रुप से हारे हुए चेयरमैन भिखा लनिया को थप्पड़ भी लगा दिया, इस निदेशक के मुताबिक चेयरमैन की नेतृत्व क्षमता की कमी की वजह से ही बीजेपी ये चुनाव हारी। 

हालांकि APMC का चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ा जाता है लेकिन पार्टी समर्थित नेता ही इस चुनाव को जीतते हैं। कांग्रेस का कहना है कि किसान वर्ग बीजेपी से नाराज है, किसानों को कपास और मूंगफली के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं इसलिए किसानों ने बीजेपी को सबक सिखाया है। पाटीदार अनमात आंदोलन समिति (PAAS) ने बीजेपी की हार का जश्न मनाया है। 

PAAS के बोटाद संयोजक दिलीप सबवा का कहना है कि ये नतीजा बीजेपी के प्रति किसानों के गुस्से को दर्शाता है, इसका ये भी मतलब है कि पीएम मोदी की घोषणाओं का भी किसानों पर कोई असर नहीं पड़ा है। बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष बाबू जबेलिया बोटाद के ही रहने वाले हैं, उनका कहना है कि वे पार्टी की हार को स्वीकार करते हैं और इस बात का पता लगाएंगे कि आखिर बीजेपी से कहां चूक हुई है।

उत्तर प्रदेश के बाद अब गुजरात में योगी से चुनाव प्रचार कराएगी बीजेपी!

0

मोदी के गुजरात में योगी से चुनाव प्रचार कराएगी बीजेपी!

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा और प्रचंड जीत हासिल की. अब बीजेपी की नजर आने वाले गुजरात चुनावों पर है. गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य है, इसलिये इन दो शीर्ष नेताओं की साख का सवाल भी है. खबर है कि बीजेपी गुजरात में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक बना सकती है, और उनकी लोकप्रियता का फायदा उठा सकती है.

हर-हर मोदी से हर-हर योगी तक!
चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में जो माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए था, वहीं चुनावों के बाद योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाने के बाद योगी बड़े लोकप्रिय नेता बन कर उभरे. योगी समर्थकों ने पूरे प्रदेश में हर-हर योगी के नारे तक लगा डाले. तो वहीं उनके समर्थक उन्हें 2024 में पीएम का उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं. अपने फैसलों के कारण योगी आदित्यनाथ इन दिनों देश की राजनीति के केंद्र में हैं. 

दो दिन के दौरे पर अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 29 मार्च से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि तभी स्टार प्रचारकों की फाइनल लिस्ट पर मंथन होगा. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य स्टार नेताओं के नाम पर मुहर लग सकती है.

गुजरात में मिशन 150+
गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर इस बार बीजेपी ने 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. तो वहीं सौराष्ट्र और कच्छ की 53 सीटों में से पार्टी का लक्ष्य 40 से अधिक सीटें जीतने का है, अभी यहां बीजेपी के पास 35 सीटें हैं.

गुजरात में हुआ परीक्षा में पास करवाने वाले पेन का आविष्कार!

0

मार्च का महीना आते ही पता नहीं क्यों एक डर लगने लगता है। ऐसा लगता है जैसे आबोहवा में एग्जाम की खुशबू फैलने लगी हो। एग्जाम के इस मौसम को हम कई सालों तक महसूस करते हैं और ये हमारे अंदर कुछ इस तरह घर कर जाता है कि बड़े होने पर भी मौसम बदलने पर हमें अपने बचपन की याद आ जाती है।

लोग अपने बच्चों की परीक्षाओं को लेकर काफ़ी घबराए रहते हैं। बहुतों के लिए ये ज़िंदगी और मौत के सवाल जैसा होता है। कई बच्चे पूरे साल पढ़ने के बावजूद स्ट्रेस में आ जाते हैं और उनके मां-बाप भी काफ़ी परेशान दिखाई पड़ते हैं।

गुजरात से एक पम्फलेट की तस्वीर सामने आई है

 

लेकिन गुजरात में इस समस्या को दूर करने का एक नया तरीका निकाला गया है। वहां एग्जाम देने वाले बच्चों के लिए एक ऐसा पेन सेट तैयार किया गया ही जो एग्जाम को पास कराने की गारंटी देता है।

जी हां हम मज़ाक नहीं कर रहे। गुजरात से एक पम्फलेट की तस्वीर सामने आई है जिसमें इस बात काका वादा करा गया है कि अगर लोग अमुक पेन सेट ख़रीदते हैं तो उस पेन का प्रयोग करने वाला बच्चा निश्चित तौर पर पास हो जाएगा।

ये पेन गुजरात का एक मंदिर बनाता है। इस मंदिर का नाम है कष्टभंजन मंदिर और ये पंचमहल जिले में स्थित है। इस पेन सेट की कीमत मात्र 1900 रुपए है। और ये एग्जाम पास करवाने की 100% गारंटी देता है।

पूरे पैसे लौटा दिए जाएंगे

बात यहीं ख़त्म नहीं होती, इसमें ये दावा भी किया गया है कि इसके इस्तेमाल के बाद अगर बच्चा पास नहीं होता है तो पूरे पैसे लौटा दिए जाएंगे। लेकिन ये पेन आपको इतनी आसानी से नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको अपना फ़ोन नंबर, हॉल टिकेट की फोटोकॉपी आदि डॉक्यूमेंट्स मुहैया करवाने होंगे।

ऐसा दावा किया गया है कि इस पेन को ख़ास यज्ञ करके बनाया गया है। साथ ही ये स्ट्रेस को कम करने का भी कार्य करता है।

गुजरात में बड़ी मोदी की मुश्किलें , हार्दिक पटेल बोले “Gabbar is Back” 

0

Newbuzzindia :​सामाजिक न्याय के लिए एक बार फिर बिगुल बजेगा। इस बिगुल को फूंकने एक बार फिर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल सड़कों पर निकलेंगे। बात 17 जनवरी की हो रही है।
इस दिन 3 लाख पाटीदार युवा अपने नेता यूथ आइकॉन हार्दिक पटेल के नेतृत्व में गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगें। गुजरात सहित तमाम राज्यों में आरक्षण की धार को तेज करने वाले हार्दिक पटेल एक बार फिर बीजेपी सरकार व पीएम मोदी की बैचेनी बढ़ाएंगे।
यह युवा पाटीदार महाक्रांति रैली 17 जनवरी को गुजरात-राजस्थान के रतनपुर बॉर्डर पर आयोजित की जाएगी। जिसके लिए गुजरात के गांव-गांव में अभी से प्रचार होने लगा है।
आपको बता दें कि, 6 जुलाई 2015 को इससे पहले भी गुजरात के कई हिस्सों में पाटीदार आंदोलन की धमक सुनाई दी थी। जो काफी हिंसक भी रहा था। लाखों की तादात में गुजरात की सड़कों पर निकले पाटीदार समाज के लोग आरक्षण की मांग को लेकर एक हो गए।
जिस कारण अहमदाबाद,राजकोट जैसे इलाके में भारी तनाव की स्थिती भी बनी रही। लेकिन एक बार फिर पाटीदारों की सामाजिक न्याय की मांग को हार्दिक पटेल महाक्रांति रैली करने जा रहे ह़ै।

70 साल का हिसाब बाद में,पहले 50 दिन का हिसाब दें मोदी-हार्दिक पटेल

0

Newbuzzindia:-पाटीदार आंदोलन के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल ने नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है
हार्दिक ने कहा है की प्रधानमंत्री मोदी जनता को पहले नोटबंदी के 50 दिनों में हुयी परेशानी का हिसाब दे दे उसके बाद ही 70 सालों का हिसाब मांगे
गौरतलब है कि 8 नवंबर को नोटबंदी का फैसला करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से सिर्फ 50 दिन मांगे थे और कहा था कि जनता मुझे सिर्फ 50 दिन दे दे मैं सबकुछ ठीक कर दूंगा।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ये भी कहा था की मेरे इस फैसले से सिर्फ थोड़ी तकलीफ होगी लेकिन उसके बाद सब एकदम पहले जैसा हो जाएगा
लेकिन स्थिति ठीक इसके उलट है

हार्दिक ने कहा की अब तो 50 दिन क्या नोटेबंदी को 60 दिन हो गये लेकिन अभी तक भारतीय लेनदेन पहले जैसा नहीं हो पाया है

कांग्रेस ने खोला नरेंद्र मोदी का नया “जीएसपीसी घोटाला” । 20,000 करोड़ का है घोटाला !

0

Newbuzzindia : राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले सहारा-बिड़ला घोटाला खोलते हुए नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था । सहारा-बिड़ला घोटाले में नरेंद्र मोदी पर 65 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप है ।

इसी बीच अब कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी का एक और घोटाला खोला है । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसपीसी में 20,000 करोड़ का घोटाला किया है । कुछ समय पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि –

मोदी ने 2005 में जोर-शोर से घोषणा की थी कि जीएसपीसी ने केजी बेसिन ने भारत के सबसे बड़े गैस भंडार का पता चला है लेकिन 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश और 11 साल बर्बाद करने के बाद वहां से कोई गैस नहीं निकली। रमेश ने कहा कि जीएसपीसी घोटाला टूजी स्पेक्ट्रम और कोयला घोटाले से भी बड़ा है।
घोटाला छिपाने के लिए 30000 करोड़ बर्बाद कर रही मोदी सरकार !

यह मामला एक बार फिर चर्चा में इसलिए आ गया है क्योंकि मोदी सरकार अब गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कार्पोरेशन (जीएसपीसी) के तीस हजार करोड़ के कर्ज को ओएनजीसी पर थोपने का प्रयास कर रही है । यदि यह अधिग्रहण किया गया तो ओएनजीसी सीधे तौर पर तीस हजार करोड़ के घाटे में पहुंच जाएगा

हार्दिक पटेल का नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला । यह नही देखा तो कुछ नही देखा

0

image

Newbuzzindia : पाटीदार आंदोलन के प्रमुख और युवा नेता हार्दिक पटेल ने आज नरेंद्र मोदीपर जोरदार हमला किया है । हार्दिक पटेलने आज twitter पर 5 ट्वीट किए ।

ट्वीट करते हुए हार्दिक पटेल ने सीधे नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया । हार्दिक पटेल ने नोटबंदी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है । आइए आपको बताते है हार्दिक पटेल द्वारा किये गए 5 ट्वीट –

Tweet no 1

Tweet no 2

Tweet no 3

Tweet no 4

पिछले कई दिनों से facebook और twitter पर लोग यह सवाल कर रहे थे की ” 500 और 1000 के नोटों से लोग पेट्रोल खरीद सकते है तो फिर राशन और सब्जी क्यों नही ? ” । हार्दिक पटेल ने अपने अगले tweet में इसी सवाल का जवाब दिया है ।
Tweet no 5
https://twitter.com/HardikPatel_/status/802504004374822914