Home Tags बड़ी खबर

Tag: बड़ी खबर

‘मायावती कुँवारी हैं तो इतने पैसे ले रही हैं, शादीशुदा होती तो क्या करती।’ : साक्षी महाराज

0

NewBuzzIndia: अपने विवादित बयानों के लिये मशहूर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने इस बार भी एक बहुत बड़ा बयान देकर सियासत को गर्म कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बसपा सुप्रीमों मायावती पर एक भद्दा कमेंट करते हुए कहा, ‘मायावती इस समय टिकट देने के नाम पर 7 करोड़, 5 करोड़, 4 करोड़ रुपए ले रही हैं. इसीलिए उनकी पार्टी के धुरंदर पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं. बहन कुमारी मायावती कुंवारी हैं तो करोड़ों ले रही हैं, अगर शादीशुदा होतीं तो न जाने कितना लेतीं।’
एक न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक बुधवार को साक्षी महाराज ने शिवपुर ग्रामसभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करने के दौरान मायवती पर अभद्र टिप्पणी की।

Breaking: मुंबई पुलिस ने उरण में दिखे संदिग्ध की स्केच जारी की

0

NewBuzzIndia: महाराष्ट्र के उरण में दिखे गए संदिग्ध का स्केच मुम्बई पुलिस के तरफ से जारी किया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के उरन में नौसेना अड्डे के समीप संदिग्ध अवस्था में कुछ लोगों के समूह को देखे गए हैं, जिसके बाद गुरुवार को मुम्बई तट और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद तमाम सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो कर छानबीन में लग गई हैं।

भारतीय नौसेना प्रमुख  के. शर्मा के मुताबिक मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के साथ तलाशी अभियान चल रहा है। पश्चिम नौसेना कमान ने उरन में समूह की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है।

 
नौसेना तलाशी अभियान में मुम्बई पुलिस और कोस्ट सिक्योरिटी फ़ोर्स का भी सहयोग ले रही है। अधिकारियों को मिली प्रारंभिक सूचना के मुताबिक चार स्कूली छात्रों ने उरन और करन्ला इलाके में भारतीय सेना जैसी वर्दी पहने हुए लोगों के एक समूह को देखा। डीजीपी कार्यालय ने तट के पास सभी थानों को तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। तट के पास गेटवे ऑफ इंडिया, राजभवन, बंबई हाई, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और अन्य बड़े प्रतिष्ठानों सहित संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नेवी से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘करीब 11 बजे छात्रों ने बताया कि उन्होंने पठान सूट जैसी ड्रेस में चार लोग देखे हैं, जो एक दूसरे अलग ही भाषा में बात कर रहे थे।’ साथ ही सूत्रों ने बताया कि छात्रों ने संदिग्धों को नेवल बेस के दूसरी साइड देखा था। छात्रों ने सुना था कि वे लोग बार-बार ‘ओएनजीसी’ और ‘स्कूल’ का नाम ले रहे थे। उरण में ओएनजीसी ऑयल रिंग है। बच्चों का कहना है कि उन लोगों के पास कुछ बंदूक जैसे दिखने वाला था। बच्चों का कहना है कि उन लोगों ने अपने चेहरे ढके हुए थे।

महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री दीपक केसरकर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, ‘लोग घबराएं नहीं, कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस के बताएं। लोग शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान ना दें। सभी एजेंसियां सतर्क हैं।’

पाकिस्तान: फाइटर जेट F-16 को उड़ता देख, युद्ध के डर से घर के बाहर निकले लोग

0

NewBuzzIndia: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे एफ-16 लड़ाकू विमान उड़ते दिखने से अफरातफरी मच गई, फाइटर जेट की कर्कश आवाज से घबरा कर लोग घरों से बाहर निकल आए। पाकिस्तान के समाचार चैनल Geo के पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उड़ी हमले के बाद भारत-पाक के बीच जिस तरह की युद्ध की स्थिति बनी है उससे पाकिस्तान को भारत की तरफ से कार्रवाई की आशंका है। इसी आशंका के बीच उसने फाइटर प्लेन से वार एक्सरसाइज शुरू कर दी है। 

मोदी की एक दहाड़ से बर्बाद हुआ पाक, जवाबी हमले की आहट से शेयर बाज़ार में आई भारी गिरावट

0

NewBuzzIndia: पाकिस्तान वेबसाइट द डॉन की एक खबर के मुताबिक, पाकिस्तान ने बुधवार को देश के उत्तरी इलाकों में हवाई क्षेत्र को बंद करा दिया है। इसके बाद, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अभ्यास किया। इससे तमाम वो कूटनीतिक अटकलें तेज हो गईं, जिनके मुताबिक भारत जवाबी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान पर हमला करेगा। इस आशंका का असर पाकिस्तानी शेयर बाजार पर दिखा।
पाक के शेयर बाजार में हुई जबरदस्त गिरावट
डॉन से मिली खबर माने तो  बुधवार को पाकिस्तानी शेयर बाजार सूचकांक में तेज गिरावट देखने को मिली। KSE-100 बेंचमार्क में 569 पॉइंट्स की गिरावट हुई। सूचकांक 39,771 पर जाकर बंद हुआ। इस गिरावट से छोटे निवेशकों में हड़कंप मच गया और तेज बिकवाली की वजह से बाजार में 1.41 पर्सेंट की गिरावट हो गई।

पाकिस्तान हुआ बर्बाद

इसका असर यह हुआ कि पाकिस्तानी शेयर बाजार ने सितंबर के महीने में जितनी बढ़त हासिल की थी, वह सब एक बार में बर्बाद हो गया है। रिपोर्ट में कराची स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमैन आरिफ हबीब के हवाले से बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की खबरों ने पाक स्टॉक मार्केट को अस्थिर कर दिया।

भारत के क्रोध से घबराए शरीफ़, जवाबी हमले के से डर सभी पाक रेंजर्स की छुट्टियां की रद्द

0

NewBuzzIndia: उरी हमले के बाद भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान घबराया हुआ है। अमेरिका गए पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने वहीं से पाकिस्तानी आर्मी चीफ राहील शरीफ से बात की है।भारतीय मीडिया रिपोर्ट को देखते हुए यह कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दिखाया जा रहा है कि भारतीय सेना LOC पार कर ऑपरेशन चलाना चाहती है।

  

इसके बाद से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स ने उत्तरी इलाकों में उड़ाने बंद कर दी थीं। उधर पाक मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक आज नवाज शरीफ यूनाइटेड असेंबली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि शरीफ यूण्न असेंबली में कश्मीर का मसला उठा सकते हैं।

स्वामी का जागा सत्ता प्रेम, कहा ‘वो तो सिर्फ एक वकील हैं, मैं हूँ बेहतर, मुझे बनाओ वित्त मंत्री।’

0

Newbuzzindia: हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को इंडिया टुडे माइंड रॉक्स सम्मेलन में कहा कि एक अर्थशास्त्री के तौर पर वह अरुण जेटली से बेहतर वित्त मंत्री साबित होंगे, जेटली सिर्फ एक वकील हैं जबकि मैं एक अर्थशास्त्री हूं। स्पष्ट है कि कौन बेहतर वित्त मंत्री बन सकता है। स्वामी की ओर से यह बयान अपने सामने मौजूद पैनलिस्ट और लोकसभा के सदस्य असादुद्दीन ओवैसी द्वारा  मुद्रास्फीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा।

कार्यक्रम के संचालक ने जब स्वामी से पूछा कि आपके और वित्त मंत्री जेटली के बीच हमेशा भारत-पाक जैसा तनाव क्यों रहता है। इसके जवाब में स्वामी ने कहा कि उत्तर और दक्षिण भारत के ब्राह्मणों के बीच हमेशा संघर्ष और खींचातानी बनी रहती है। बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी तमिलनाडु से हैं और वित्त मंत्री जेटली दिल्ली के हैं, जो पंजाब से ताल्लुक रखते हैं।

गौरतलब है कि थोड़े महीने पहले जेटली और स्वामी के बीच का विवाद खुलकर सामने आया था। मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन और आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास को लेकर दोनों नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी। इस मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन और आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास का बचाव किया था।

कमज़ोर हुआ कांग्रेस का पंजा, 44 विधायकों के साथ CM पेमा खांडू ने दिया पार्टी से इस्तीफा

0

NewBuzzIndia: लगातार चले राजनीतिक अस्थिरता के बाद मुश्किल से बानी सरकार के एक महीने बाद ही अरुणाचल प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार लड़खड़ा गई है। कांग्रेस के हाथ से फिर अरुणाचल प्रदेश निकलता हुआ नजर आ रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि CM पेमा खांडू समेत 45 में से 44 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सभी बागी विधायकों ने क्षेत्रीय दल पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल में शामिल हो गए हैं। खबर है कि पीपीए नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस का साथ दे सकता है। मई 2016 में भी पीपीए ने इस एलायंस का साथ दिया था जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनी थी। 
इस पार्टी की स्थापना 1979 में एक क्षेत्रीय दल के रूप में हुई थी। भूतपूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल जो नबाम तुकी सरकार में मंत्री थे, फरवरी 2016 में पीपीए में शामिल हो गए थे। उस वक्त कांग्रेस के 24 विधायक उनके साथ पीपीए में शामिल हुए थे। शायद यही वजह है कि खांडू ने बीजेपी की जगह पीपीए को चुना है।

60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस के 46 विधायक हैं, जबकि बीजेपी के 11 विधायक हैं। कांग्रेस में पहली बगावत नवंबर, 2015 में हुई थी। तभी से वहां राजनीतिक उथल-पुथल का दौर जारी है। उस समय कांग्रेस की सरकार गिर गई थी और कालिखो पुल की अगुवाई में नई सरकार बनी थी, जिसे बीजेपी के 11 विधायकों ने समर्थन दिया था। 

मोदी नहीं मनमोहन सिंह ने दिया था ‘अच्छे दिन’ का नारा, कभी नहीं आते ‘अच्छे दिन’: नितिन गडकरी

0

आखिरकार​ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मशहूर ‘अच्छे दिन’ का नारा दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिया था, लेकिन यह नारा अब मोदी सरकार की गर्दन का बोझ बन गया है। गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, अच्छे दिन मानने से होता है। दिल्ली में एक एनआरआई समारोह में मनमोहन सिंह ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे।

गडकरी ने कहा, अच्छे दिन कभी नहीं आते। अच्छे दिन के नारे गले में फंसी हड्डी हैं। पूर्व सांसद विजय दर्डा के एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा, हमने केवल अच्छे दिन शब्दों का प्रयोग किया और इसे शाब्दिक अर्थ में नहीं लिया जाना चाहिए। इसका मतलब यह होना चाहिए कि प्रगति हो रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, जब पूछा गया कि अच्छे दिन कब आएंगे, तो सिंह ने जवाब दिया था – भविष्य में। मोदी जी ने यही बात कही और अब यह हमारी गर्दन का बोझ बन गया है। मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान अच्छे दिन के नारे का खूब इस्तेमाल किया था।

गडकरी ने अपनी बात को समझाने के लिए एक उदहारण दिया की अगर किसी व्यक्ति के पास साइकिल है तो वह मोटरसाइकिल चाहेगा, फिर जब वह मोटरसाइकिल खरीद लेता है तो अगला लक्ष्य कार होती है। इसलिए किसी को कभी यह महसूस नहीं होता कि अच्छे दिन आ गये।

भाजपा विधायक ने दी खुली धमकी, कहा ‘अगर बकरीद पर हमारी भावनाएं आहत हुई तो अंजाम बुरे होंगे।’

1

NewBuzzIndia: हमेशा विवादों में रहने वाले बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह ने बकरीद आने पर सरकार और पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी दे दी है। राजा सिंह ने कहा है कि ‘हमारी धार्मिक भावनाओं का सम्मान न किया गया तो खतरनाक हालात पैदा हो सकते हैं।’ राजा सिंह ने ऐसा बकरीद के मौके पर कथित तौर से होने वाली बैलों की बलि का उल्लेख करते हुए ऐसा कहा।

एक वीडियो में उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार और पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। बता दें कि राजा सिंह इससे पहले बीफ खाने वालों पर हो रहे हमले को सही ठहराते हुए हमलावरों का समर्थन भी कर चुके हैं।

पंजाब में कमज़ोर हुई ‘आप’, 86 नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

0

NewBuzzIndia: जिस तरफ से आम आदमी पार्टी के लिए पिछले कुछ दिन रहे, उसे देख के लग रहा ‘आप’ की मुसीबत कम नहीं होने वाली। एक और नई मुसीबत पंजाब ‘आप’ के लिए खड़ी हो गई है। आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में दोपहर 2 बजे आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस दौरान वो एक और सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश करने वाले हैं जिसमें पार्टी के ही बड़े नेताओं का नाम शामिल है। इस दौरान वो पार्टी के खिलाफ विद्रोह का बिगुल भी फूंकेंगे।

वहीं सोमवार को पार्टी के 86 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देकर पंजाब के पूर्व संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर का साथ देने का ऐलान किया है। 
 अमृतसर में तो आम आदमी पार्टी का दफ्तर भी बंद करा दिया गया है। कहा जा रहा है कि सुच्चा सिंह अपने तमाम समर्थकों के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की नई पार्टी आवाज-ए-पंजाब में शामिल हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुच्चा सिंह को निकाले जाने और कॉमेडियन गुरप्रीत गुग्गी को नया संयोजक बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं।