NewBuzzIndia: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे एफ-16 लड़ाकू विमान उड़ते दिखने से अफरातफरी मच गई, फाइटर जेट की कर्कश आवाज से घबरा कर लोग घरों से बाहर निकल आए। पाकिस्तान के समाचार चैनल Geo के पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उड़ी हमले के बाद भारत-पाक के बीच जिस तरह की युद्ध की स्थिति बनी है उससे पाकिस्तान को भारत की तरफ से कार्रवाई की आशंका है। इसी आशंका के बीच उसने फाइटर प्लेन से वार एक्सरसाइज शुरू कर दी है।

