Home Tags बड़ी खबर

Tag: बड़ी खबर

स्वामी का महबूबा मुफ्ती पर ज़बरदस्त हमला, कहा आतंकियों से हैं संबंध, भाजपा तोड़े गठबंधन

0

NewBuzzIndia: भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के एक और विवादित बयान ने सबको चौका के रख दिया है। इस बार उनके निशाने पर है जम्मू कश्मीर की पीडीपी और सीएम महबूबा मुफ्ती। स्वामी ने कहा है कि पार्टी को कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन खत्म करना चाहिए। इस गठबंधन को स्वामी ने महज एक प्रयोग करार दिया।

एक टीवी प्रोग्राम में इंटरव्यू के दौरान सुब्रहण्यम स्वामी ने महबूबा मुफ्ती पर सीधे-सीधे आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री के आतंकी संगठनों से संबंध हैं जिसके कारण हालात सुधर नहीं रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि वो जम्मू-कश्मीर सुरक्षा बलों के हवाले कर दे।
गौरतलब है कि आज  एक 30 सदस्यों की सर्वदलीय टीम गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में जम्मू कश्मीर गई है। शांति बहाली के प्रयासों के तहत ये टीम हालात का जायजा लेते हुए यहां के स्थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत करेगी। ऐसे में स्वामी का बयान विपक्ष का सरकार पर हमले का एक और मौका दे सकती है।

बीफ मुद्दे पर भाजपा का दोमुंहा रवैया, भाजपा शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा बीफ का व्यवसाय

0

NewBuzzIndia: देश में बीफ को वैचारिक, राजनीतिक और धार्मिक मुद्दा बनाने वाली केंद्र का सत्तारूढ़ दल भाजपा अब अपने इसी मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर है। इस मुद्दे पर लगे RTI के मिले जवाब के वजह से भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है। रिपोर्ट से पता चला है कि देश में डेढ़ हज़ार से भी ज्यादा बूचड़खानों में से ज्यादातर बूचड़खाने भाजपा शासित प्रदेशों में स्थित है। भारत मांस निर्यात करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है जबकि अपनी चुनावी कैंपेन में ‘गुलाबी क्रांति’ को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तत्कालीन मनमोहन सरकार को घेरते नजर आते थे।


मुंबई में अभी पर्युषण पर्व के वजह से मीट की दुकानों और इस व्यवसाय पर पाबंदी लगाई गई है। लेकिन महाराष्ट्र अभी देश का सबसे ज्यादा मांस उत्पादन वाला राज्य है। महाराष्ट्र में देश के सबसे ज्यादा बूचड़खाने चल रहे हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि मांसाहार को लेकर नॉर्थ ईस्‍ट की ओर सबसे ज्यादा उंगलियां उठती हैं जबकि वहां सबसे कम स्‍लाटर हाउस हैं। जानकार इसे लेकर पार्टी और सरकार के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं और इसे कथनी-करनी का अंतर करार देते हैं।


फरीदाबाद के सूचना अधिकार कार्यकर्ता रविंद्र चावला ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय के पशुपालन, डेयरी और मत्‍स्‍य पालन विभाग में आरटीआई डालकर पूछा था कि किस राज्‍य में कितने स्‍लॉटर हाउस हैं। उनमें पशुओं के काटने के नियम क्‍या हैं। इसका जो जवाब आया वह हैरान करने वाला था। क्योंकि मांसाहार को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताने वाली भाजपा के शासन वाले राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा स्‍लॉटर हाउस हैं। देश भर में कुल 1623 स्‍लॉटर हाउस बताए गए हैं जिनमें से 675 तो भाजपा के शासन वाले राज्‍यों में हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही 316 कसाईखाने हैं। 285 इकाइयों के साथ यूपी दूसरे नंबर पर है लेकिन ऐसे टॉप टेन राज्यों में महाराष्ट्र को छोड़कर भाजपा शासित तीन और राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब शामिल हैं।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सार्वजनिक रूप से बयान दे चुके हैं कि बीफ खाने वाले उनके राज्य में न आएं लेकिन 21 जिले वाले इस छोटे से राज्य में भी 36 बूचड़खाने चल रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह क्षेत्र गुजरात में भी 38 इकाइयों में पशुओं का मांस निकालने का काम किया जाता है। रवींद्र चावला का कहना है कि अपने आपको पशु प्रेमी बताने वाली पार्टी के शासन वाले राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा स्‍लाटर हाउस की संख्‍या हैरान करती है। टॉप टेन राज्‍यों में चार भाजपा के ही हैं। दरअसल, सत्‍ता में बैठे लोगों की कथनी और करनी में भारी अंतर है।


सामाजिक कार्यों के लिए पदमश्री से सम्‍मानित ब्रह्म दत्त का कहना है कि हिंदुत्‍व के एजेंडे पर तो भाजपा सत्‍ता में आती है, कुर्सी मिलने के बाद बिजनेस हित देखती है इसीलिए वह कसाईखानों को बंद करने में नाकाम रही है। यह तो और ताज्‍जुब की बात है कि उनके शासन वाले राज्‍यों में स्‍लॉटर हाउस ज्‍यादा हैं जिनके संगठनों ने पशु वध को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा रखा है।



आमिर खान को देश भक्ति सिखाने के लिए ‘शिक्षक’ की है ज़रूरत। : सुब्रमण्‍यम स्‍वामी 

0

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के आमिर खान पर दिए गए बयान के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए गए बयान पर उनकी जम के खिंचाई की। स्वामी आमिर पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि, “आमिर पर पर्रिकर के बयान पर इतना हो-हल्‍ला क्‍यों? अगर आमिर जन्‍मभूमि से बेइंतहा मोहब्‍बत से अनजान हैं तो उन्‍हें एक टीचर की जरूरत है।”

Tweet by Subramanian Swamy.

पर्रिकर के इस बयान की प्रतिक्रिया कई तरफ से मिलने लगी है। एनसीपी के नेता माजिद मेमन ने कहा, “मुद्दे को उठाने का कोई तुक ही नहीं बनता। आमिर खान को राष्‍ट्र विरोधी बताकर पर्रिकर ने गलत किया। आमिर ने भारत की नहीं, बल्कि सरकार की आलोचना की थी जो कि देश में शासन करने में नाकाम रही है।”

Also Read: कानूनी भेद भाव क्यों ? जिन गुनाहों में ‘आप’ नेताओं को सजा मिली, उन्ही आरोपो में भाजपा नेता बाहर क्यों

क्या कहा था रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने

 
रक्षा मंत्री पर्रिकर ने शनिवार को एक किताब के लॉन्‍च के मौके आमिर पर हमला किया। पर्रिकर ने आमिर के देश छोड़ने संबंधी बयान का जिक्र करते हुए इसे ‘अभिमानी’ करार दिया। पर्रिकर ने बिना आमिर खान का नाम लिए कहा था, “एक अभिनेता ने कहा था कि उनकी पत्‍नी भारत से बाहर रहना चाहती हैं। यह एक अभिमान से भरा हुआ बयान था। अगर मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है, मैं तब भी अपने घर को प्‍यार करूंगा और उसे बड़ा बनाने की कोशिश करूंगा।”
जब पर्रिकर के बयान पर विवाद गर्माया तो रविवार को उन्‍होंने कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष को निशाना नहीं बनाया। पर्रिकर ने यह भी कहा कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उन्हें लगता है कि देश सर्वोपरि है।
Also Read: ऊनाकाण्ड: दलित विरोधी है भाजपा! भाजपा के दलित नेता ने 200 समर्थकों समेत छोड़ी पार्टी

ऊनाकाण्ड: दलित विरोधी है भाजपा! भाजपा के दलित नेता ने 200 समर्थकों समेत छोड़ी पार्टी

1

NewBuzzIndia: गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई को ले कर के पैदा हुए विवाद में जैसे भाजपा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। भाजपा के दलित नेता बाबू पांडवाडरा ने अपने 200 समर्थकों के साथ प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया। पांडवाडरा ने यह कदम गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को होने वाले दलित महासम्‍मेलन से ठीक एक दिन पहले उठाया है। पांडवाडरा 26 साल से भाजपा में थे। वे गुजरात भाजपा की एससी एग्‍जीक्‍यूटिव कमिटी के सदस्‍य थे। वे साल 2010 में पोरबंदर के सोढाणा गांव में एकि दलित किसान रामा शिनगरखिया के हत्‍या के मामले पर भाजपा नेताओं के भेदभाव पूर्ण रूख से नाराज थे।

Also Read: असम से लड़कियों की तस्करी करवा रहे है आरएसएस के 3 संगठन..!

गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष विजय रुपाणी को भेजे इस्‍तीफे में उन्‍होंने लिखा कि राज्‍य सरकार दलित पीडि़तों को न्‍याय दिलाने में नाकाम रही है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा समाधियाला गांव के दलितों को भी न्‍याय देने में असफल रही।
इन सब के बीच दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पुरे मामले को हवा देते हुए कहा कि, “उदित जी और भाजपा के सभी दलित सांसदों को देशभर में भाजपा के गुंडों द्वारा दलितों पर हो रहे हमलों के विरोध में इस्‍तीफा दे देना चाहिए।” 

मायावती ने किया ऐलान, करोड़ों दलितों के साथ करेंगी धर्म परिवर्तन

0

NewBuzzIndia:   

​केंद्र सरकार के राज्यमंत्री और महाराष्ट्र के बड़े दलित नेता रामदास अठावले ने मायावती पर जमकर निशाना साधा था अठावले ने दलित मुद्दों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती पर जोरदार हमला बोला किया था। इसके जवाब में बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पर पलटवार करते हुए कहा कि,  ‘समय आने पर देश के करोड़ों दलितों के साथ वे बौध धर्म अपनाएंगी।’ 
मायावती ने अठावले पर हमला करते हुए कहा कि, “बाबा साहब ने बौद्ध धर्म अपनाने मे हड़बड़ी नहीं की। लाखों अनुयाइयों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली. मैं भी समय आने पर बौध धर्म अपना लूंगी।”



Also Read: राम जेठमलानी के निष्कासन पर बुरी फसी भाजपा, कोर्ट ने लगाया 25,000 का जुर्माना..!




उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की मंशा है. मायावती ने कहा कि गौहत्या के नाम पर दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। 

Also Read: भारत में बढ़ती असहिष्णुता चिंता का विषय : अमेरिका 

गौरतलब है कि, भाजपा नेता अठावले ने मायावती पर हमला करते हुए कहा था कि, मायावती बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर राजनीति तो करती हैं लेकिन, उनके आदर्शों को नहीं मानती। अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने वाली मायावती ने अभी तक बौद्ध धर्म क्यों नहीं अपनाया। उन्होंने आगे कहा कि दलितों के हितों से मायावती को कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती ने कई बार बौद्ध धर्मं अपनाने की बात की, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया और अभी तक वो हिंदू हैं।

15 अगस्त को भाजपा छोड़ ‘आप’ में शामिल होंगे सिद्धू: सूत्र

0

NewBuzzIndia:   

आम आदमी पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू 15 अगस्त को बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

खबरों की माने तो 52 वर्षीय सिद्धू आप में शामिल तो होंगे लेकिन वो आने वाले पंजाब के विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं होंगे। सिद्धू आप के लिए जबर्दस्त प्रचार करेंगे।

सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की घोषणा स्वयं आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के ‌सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे। यही नहीं सिद्धू की पत्नी नवजोत सिद्धू जो बीजेपी में हैं जल्द ही उनके भी ‘आप’ में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में बीफ के अफवाह पर  दो मुस्लिम महिलाओं से हुई मार पीट गया, पुलिस देखती रही तमाशा

0

NewBuzzIndia:   

देश में बीफ को ले कर के लोगों के बीच रोष काम होने का नाम नहीं के रहा। अभी दादरी में हुई घटना की आग शांत हुई नहीं कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में बीफ के शक में दो मुस्लिम महिलाओं से मार पीट का मामला सामने आया। गोरक्षक महिलाओं से मार पीट कर रहे थे, गालियां दे रहे थे तो वही खड़े लोग और पुलिस चुप्पी साढ़े पूरे प्रकरण की मूक दर्शक बनी रही। यह घटना मंदसौर के रेलवे स्टेशन की है। 

महिलाएं मदद के लिए आवाज़ लगाती रही और लोग उन्हें पीटती हुई महिलाओं के तमाशबीन बन कर देखते रहे। पूरा माजरा देख रहे लोग वीडियो बनाने में मशगूल थे। घटना के सामने एक वीडियो में महिलाओं के साथ गौरक्षकों के मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। वहां पुलिस भी मौजूद है। पुलिस ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ से दोनों महिलाओं को नहीं छुड़ा पाई। लोग वहां गो माता की जैकारा करते रहे और महिलाओं को लात घूसों और थप्पड़ से मरते रहें।



Also Read: शिक्षा के भगवाकरण के खिलाफ भोपाल में FTII चेयरमैन गजेंद्र चौहान को छात्रों ने दिखाए काले झंडे और लगाए “गजेंद्र चौहान मुर्दाबाद” के नारे..





पुलिस सूत्रों के की माने तो महिलाओं के पास 30 किलो मीट मिला है। साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि स्थानीय डॉक्टरों की जांच में सामने आया है कि  वह  मीट गाय का नहीं बल्कि भैंस का था। हालांकि, दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी क्योंकि उनके पास मीट बेचने का अनुमति नहीं थी। लेकिन पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा , ‘कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। इसकी जांच की जाएगी।’ खैर मंत्री जी की बात में कितना दम है ये तो समय बताएगा।

दादरी कांड: अकलाख के बेटे ने लगाया आरोप, ‘जांच के लिए भेजने से पहले बदला गया मीट।’

0

NewBuzzIndia


 उत्तर प्रदेश के दादरी कांड में विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। पहले फॉरेंसिक रिपोर्ट में पाया गया कि अकलाख के घर में गाय नहीं बल्कि बकरी का मांस था। एक साल बाद रिपोर्ट बिलकुल उलट आई कि नहीं वो गाय का ही मांस था। जिसके वजह से हिंदूवादी संगठनों ने अकलाख के परिवार को मिली मुआवजे की राशि को वापस करने की मांग करने लगे। कोर्ट ने भी यह आदेश दिया कि अकलाख मुआवजे की राशि वापस कर दे। 
Also Read: ‘भाजपा के साथ गठबंधन में हमारे 25 साल ‘बर्बाद’ हुए।’

ऐसे में मोहम्मद अकलाख के बेटे ने यह आरोप लगाया कि मथुरा की लैब में टेस्ट करने के लिए जो मीट भेजा गया था उसे वहां भेजे जाने से पहले ही बदल दिया गया था। इस सिलसिले में वह बुधवार को यूपी के डीपीजी जावेद अहमद से मिल सकते हैं। जावेद से मिलकर सरताज उस मीट को देखना चाहते हैं जिसका सैंपल लैब में भेजा गया था। सरताज ने आगे कहा कि वह अपने पिता अखलाक और परिवार के बाकी 6 लोगों पर दर्ज FIR के खिलाफ अपील करने के लिए इलाहबाद हाई कोर्ट जाएंगे। उनके परिवार पर FIR 14 जुलाई को दर्ज हुई थी जिसमे गोहत्या और पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है।
वहीं अखलाक के परिवार के वकील मोहम्मद असद हयात ने कहा कि अकलाख के घर से जब्त की गई मीट के साथ छेड़छाड़ किया गया है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने बॉक्स जब्त करते वक्त उसे सील नहीं किया था। जब उसे जिले के पशु चिकित्सा विभाग में भेजा गया था तो रिपोर्ट में आया था कि वह मटन है। डिपार्टमेंट ने प्लास्टिक के बॉक्स में पुलिस को मीट सौंपा और पुलिस ने एक बर्तन में उसे मथुरा लैब भेजा था।’

‘भाजपा के साथ हमारा 25 साल ‘बर्बाद’ हुआ।’ : उद्धव ठाकरे

1

NewBuzzIndia:  

शिवसेना और भाजपा के बीच पैदा हुई दरार खाई में तब्दील होती जा रही है। नए मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा ने जिस तरह से शिवसेना को किनारे किया उससे यह तय हो गया था कि ये गठबंधन चंद दिनों का रह गया है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन कर के अपने 25 साल बर्बाद किये हैं। जैसे ही शिवसेना को लगेगा की इस गठबंधन में उसका सम्मान अब और नहीं बचा तो वह गठबंधन तोड़ लेगी।



ठाकरे ने कहा, ’25 साल एक लंबा समय होता है और हम एक दूसरे का हाथ थामे बड़े हुए। लेकिन जिस तरह कुछ चीजें हुईं जिसमें पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन का टूटना शामिल है, अब मुझे लगता है कि हमने गठबंधन में 25 साल बर्बाद किए। ये साल बेकार गए।’

जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी क्यों भाजपा सरकार में शामिल होने के बावजूद उसपर आरोप लगाती है ? इस पर ठाकरे ने कहा, ‘इस वजह से ही मैं हमारे गठबंधन के मूल सिद्धांतों पर काम करने और उन्हें एक बार फिर स्पष्ट करने पर जोर देता हूं। शिवसेना ने कभी भी बेबुनियाद और बेकार के आरोप नहीं लगाए हैं और ना हीं कभी व्यक्तिगत टिप्पणी की है।’

…तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश की सुरक्षा से खिलवाड़!! उठी संसद से सस्पेंड करने की मांग

0

NewBuzzIndia:  

संसद में वीडियो रिकॉर्डिंग कर उसे पब्लिक करने को ले कर चारो तरफ से आलोचना झेल रहे ‘आप’ संसद भगवंत मान सिंह ने सीधा प्रधानमंत्री पर हमला बोल दिया है। मान ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा ‘पाकिस्‍तान गुप्‍तचर एजेंसी आईएसआई को पठानकोट एयरबेस में जाने देने की अनुमति देकर प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है।’ 
प्रफनमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद से सस्‍पेंड करने की मांग की है। मान ने आरोप लगाया कि संगरूर से सांसद मान पिछले सप्‍ताह संसद का वीडियो बनाकर शेयर करने की घटना पर सफाई देते हुए कहा कि उन्‍होंने लोगों को जानकारी देने के लिए ऐसा किया। देश की जनता को बताना चाहता था कि किस तरह से लोगों की समस्‍याओं के मुद्दे संसद में उठाए जाते हैं।

Also Read: मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ने अपने ही सरकार की खोली पोल, कहा ‘क़र्ज़ में डूबी और दिखावे की सरकार।’

भगवंत ने कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि जब पाकिस्‍तान की सुरक्षा एजेंसी आई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्‍हें पठानकोट एयरबेस में जाने की अनुमति दी तब देश की सुरक्षा दांव पर नहीं लगी। प्रधानमंत्री को भी कमिटी के सामने पेश होने को कहा जाना चाहिए और उन्‍हें भी संसद से सस्‍पेंड किया जाना चाहिए। यह एकतरफा कार्रवाई राजनीतिक साजिश का हिस्‍सा है। ये पार्टियां डरी हुई हैं क्‍योंकि पंजाब में आने वाले चुनावों में आप को बहुमत मिलेगा। मैंने पहले भी कहा था कि मैं संसद की सुरक्षा को दांव पर लगाना नहीं चाहता था। मैं केवल एक एजुकेशनल वीडियो बनाना चाहता था। मैं लोगों को बताना चाहता था कि उनकी समस्‍याओं को किस तरह से लकी ड्रॉ के जरिए उठाया जाता है। लोगों ने हमें चुना है इसलिए यह जानना उनका अधिकार है कि सदन में मुद्दे कैसे चुने जाते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी माफी पर्याप्‍त नहीं थी इसलिए मुझे सस्‍पेंड किया गया। इसका मतलब है कि इस सत्र में मैं लोगों के मुद्दे नहीं उठा पाऊंगा।”