Home Tags बड़ी खबर

Tag: बड़ी खबर

मध्य प्रदेश: पूर्व गृहमंत्री बाबु लाल गौर ने अपने सरकार की खोली पोल, कहा ‘दिखावे और कर्ज़ में डूबी है सरकार।’

1

NewBuzzIndia: 

 जब से भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर से गृहमंत्री का पद छिना गया है तबसे लगातार वो प्रदेश के अपने ही दल की सरकार पर सीधे हमले कर रहे हैं। इस बार उन्होंने विधानसभा से प्रदेश की अपनी भाजपा सरकार पर हमला किया है। उन्होंने राज्य की बुरी आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘सरकार की आर्थिक हालत खराब है लेकिन वह कर्ज लेकर घी पी रही है।’ गौर ने यह टिप्पड़ी सोमवार को राज्य सरकार के कामकाज को लेकर शून्यकाल में की।

Also Read: शंकराचार्य ने किया संघ पर हमला कहा, ‘अयोधया में मस्ज़िद नहीं मंदिर तोड़ा संघ।’ 

बाबु लाल गौर ने कहा है कि सरकार पर अतिरिक्त कर्ज एक लाख चालीस हजार करोड़ हो गया है। फिर भी 16 करोड़ रुपए की गाड़ी खरीदी जा रही है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति दयनीय हो रही है और निर्माण कार्यों से ज्यादा सरकार फिजूलखर्च में लगी है। इसके साथ ही गौर ने बजट के प्रावधानों को लेकर भी सवाल उठाए।

गौरतलब है कि जब से बाबु लाल गौर से मंत्रिपद छिना गया है तब से वो लगातार शिवराज सरकार पर हमला कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मिट्टी मिले गेहूं बंटने के मामले में भी सरकार का बचाव करने की जगह पर सड़ा हुआ गेहूं बांटने का आरोप लगाया था।

शंकराचार्य का दावा, संघ ने अयोध्या में मस्ज़िद नहीं बल्कि मंदिर को तोड़ा था

2

NewBuzzIndia: 

 ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती ने रविवार को हरिद्वार में  बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर आरएसएस पर जबर्दस्त निशाना साधा है। उन्होंने संघ पर हमला करते हुए कहा कि आरएसएस ने मस्जिद नहीं बल्कि हिंदुओं के मंदिर को ही गिरा दिया। क्योंकि वहां कभी मस्जिद थी ही नहीं। उन्होंने आगे कहा कि, वो हिंदुओं के नेता हैं और वे अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण करेंगे।

Also Read: कैराना के बाद अब अलीगढ़ से हुआ हिंदुओं का पलायन, प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है 



शंकराचार्य ने सरसंघचालक  मोहन भागवत पर भी हमला करते हुए कहा कि, भागवत ने कहा था की वे अयोध्या में आदर्श राम का मंदिर बनवाने की बात करती है जबकि हम भगवान् राम का मंदिर बनाएंगे। उन्होंने कहा की हिन्दू समाज वो करेगा जो हम कहेंगे। क्योंकि हिंदुओं के नेता शंकराचार्य होते हैं पर ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य हम हैं। उन्होंने दावा किया की मंदिरों को तोड़ने का काम औरंगज़ेब का था।

कैराना के बाद अब अलीगढ़ में शुरू हुआ हिंदुओं का पलायन, प्रशासन दे रहा सिर्फ आश्वासन

1

NewBuzzIndia: 

Symbolic picture to show migration.

कैराना में हिंदुओं के कथित पलायन को लेकर काफी बवाल मचा था।  कुछ लिस्ट सामने आई थी जो बाद में गलत भी साबित हुई। कुछ यही हालात अब अलीगढ़ में भी पैदा हो रहे हैं। 

असल में अलीगढ़ में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने अपने घरों और दुकानों के बाहर  बिकाऊ संपत्ति होने के बोर्ड टांग दिए हैं। अलीगढ़ में इस बोर्ड पर लिखा है कि जान है तो जहान है, ये दुकान बिकाऊ है।


जिन घरों के आगे ऐसे बोर्ड टंगे हैं वो हिंदुओं क्र बताए जा रहे हैं। खबर ऐसी है कि छेड़छाड़, लूट और मारपीट की घटनाओं से तंग आ कर कुछ हिन्दू परिवारों ने यहाँ से पलायन कर लिया है। जैसी की रिपोर्ट मिली है, बुधवार की रात बाबरी मंडी इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध पर उसके परिवार पर पत्थरों से हमला किया गया। इससे वहां बहुत हंगामा हुआ। पुलिस पर भी अपराधियों को बचाने का आरोप लग रहा है।

Also Read: “कश्मीर क़यामत तक नहीं होगा पाक का, सपने देखना बंद करो।”

मामले की गंभीरता को समझते हुए मामला और ना गरमाए इसलिए पुलिस ने सभी दुकानों से माकन बिकाऊ होने का बोर्ड हटवा दिया। आरोप है कि सरकार के दबाव में पुलिस समुदाय विशेष के लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।  बाबरी मंडी के स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां के हालात इतने भयावह है कि स्कूल की जो बच्चियां जाती है उनपर छींटाकशी होती है। लोगों का आरोप है कि पुलिस जबरदस्ती मकान और दुकान बिकाऊ हैं के बोर्ड हटवा रही है ताकि मामला ज्यादा न गरमाए। 

Also Read: गरीबी रेखा की लिस्ट में मिला कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम


पुलिस इसे मामूली छेड़छाड़ का मामला बताकर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। पुलिस ने माना है कि इस वजह से इलाके में तनाव पैदा हुआ है। इस पूरे मामले पर अपना पक्ष साफ़ रखने के लिए बीजेपी और समाजवादी पार्टी एक दूसरे को कोस रहे हैं।


सवाल ये है कि क्या अलीगढ़ में भी कुछ वैसा ही माहौल बन रहा है। क्या ये चुनाव को सामने देख ये सब किसी खास मकसद से किया जा रहा है।

कन्हैया कुमार को लताड़ने वाली जहान्वी ने अलगवादियों को  दी चुनौती, कहा ’15 अगस्त को लाल चौक पर लगाराउंगी तिरंगा, हिम्मत हो तो रोक लो।’

2

NewBuzzIndia:


 लुधियाना की 15 साल की जाह्न्वी बहल ने अलगवादियों को चुनौती देते हुए कहा है कि वह 15 अगस्‍त को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएगी। जाह्न्‍वी ने जेएनयू छात्रसंघ अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार को अभिव्‍यक्ति की आजादी पर बहस की चुनौती दी थी। जाह्न्‍वी ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और कहा है कि सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएं। उन्‍होंने मेरे प्रस्‍ताव को मान लिया है और मुझे इस बात की खुशी है। उनके जैसा बेस्‍ट प्रधानमंत्री ही ऐसा कर सकता है। मैं श्रीनगर के लाल चौक पर 15 अगस्‍त को तिरंगा फहराऊंगी क्‍योंकि इसी जगह पर राष्‍ट्र ध्‍वज का अपमान हुआ था। मैं अलगाववादियों और पाकिस्‍तान सभी को चुनौती देती हूं कि हिम्‍मत है तो मुझे रोककर दिखाए।”

Also Read: गरीबी रेखा के लिस्ट में मिला कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम

‘स्‍वच्छ भारत अभियान’ के लिए भी जहान्वी को सम्मानित किया गया है। उन्‍होंने जेएनयू मामले पर कहा, “कन्‍हैयाजी ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में जो कहा वो पूरी तरह से गलत और अस्‍वीकार्य है। बेहतर होता कि वे पीएम मोदी के बजाए उन देशद्रोहियों के खिलाफ बोलते जिन्‍होंने देश विरोधी नारे लगाए। घर पर बैठकर बोलना आसान होता है। उन्‍होंने पीएम की तरह कार्य करने में ध्‍यान देना चाहिए न कि भाषण देना चाहिए। मैं उनसे बहस के लिए तैयार हूं, जहां भी और जैसे भी वे चाहें।”

Also Read: सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं, प्रधानमंत्री समेत ये भाजपाई भी ले चुके हैं संसद में नींद

इंतज़ार ख़त्म, सक्रिय राजनीति में उतरी प्रियंका, यूपी में करेंगी 1000 से ज्यादा रैलियां

0

NewBuzzIndia: 

Priyanka Gandhi Vadra

आखिरकार महीनों और सालों से चली आ रही अटकलों और जद्दोजहद के बीच में अब प्रियंका गांधी वाड्रा का सक्रिय राजनीति में उतरना तय हुआ। उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण फैसले लिया गया है। पिछले 3 दशकों से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने लिए जमीन बनाने की कोशिश कर रही है, हालाँकि अब तक के सारे प्रयास विफल रहे हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सक्रीय राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा को लाना ‘तुरुप का इक्का होगा।’
इसकी तैयारी प्रियंका अभी से कर रही हैं, वो 29 जुलाई को राजधानी लखनऊ में  अपने 60 हज़ार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इससे पहले प्रियंका सिर्फ रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर तक ही प्रचार करती थीं। लेकिन इस नए प्लान के तहत वे प्रदेश के महत्वपूर्ण विधान सभा में कांग्रेस के लिए वोट मांगती नजर आएंगी।

29 जुलाई की रैली में प्रियंका के साथ कांग्रेस के बड़े दिग्गज होंगे। इनमे राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और तमाम अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
Also Read: सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं, प्रधानमंत्री समेत ये भाजपा नेता भी ले चुके हैं संसद में नींद

प्रियंका गांधी का व्यक्तित्व काफी हद तक इंदिरा गांधी से मिलता है। यही कारण है कि जब भी और जहाँ भी प्रियंका प्रचार का कमान संभालती है वहां पार्टी को निश्चित तौर पर फायदा मिलता है।

मोदी नगरी वाराणसी को भेदने की तैयारी

सोनिया गांधी भी प्रदेश में प्रचार के लिए अपनी कमर कस चुकी हैं। वो अपने प्रचार की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगी। इस रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोनिया के साथ इस रैली में प्रियंका, राहुल, शीला राज बब्बर और नेता भी शामिल होंगे।
Also Read: सिद्धू के बाद अब कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा भी छोड़ सकते हैं भाजपा, ‘आप’ में हो सकते हैं शामिल

प्रशांत किशोर की रणनीति के तहत अभी रैली करेंगी प्रियंका

सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर ने प्रियंका की रैली का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार किया है। जिसके मुताबिक ही प्रियंका अपनी रैली करेंगी। सूत्रों की माने तो, प्रदेश में प्रचार के लिए प्रियंका 100 रैली कर सकती हैं।

सिद्धू के बाद अब कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा छोड़ेंगे भाजपा, ‘आप’ में हो सकते हैं शामिल

0

NewBuzzIndia: 

चुनावी मौसम में दूसरी पार्टियों से नाराज लोगों को शामिल करने का चलन बढ़ ही जाता है। अब तो ऐसा लग रहा है जैसे ही चुनावी मौसम आता है नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बम्पर नौकरियां निकल आती हैं। इस बार लगता है कि आम आदमी पार्टी को इस बात का बहुत फायदा मिलने वाला है।
कुमार विश्वास के ट्वीट से मिली जानकारी की माने तो, भाजपा से नाराज तीन दिग्‍गज आप में शामिल हो सकते हैं। ये हैं कीर्ति (आजाद), शत्रुघ्‍न (सिन्‍हा) और सिद्धू (नवजोत)। 


Also Read: Google ने विश्व के ‘Top 10 Criminals’ लिस्ट में शामिल किया प्रधानमंत्री मोदी को

चुकी कुमार विश्वास आप के वरिष्ठ नेता हैं इस ट्वीट को इसलिए भी हल्‍के में नहींं लिया जा सकता है, क्‍योंकि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्‍नी ने साफ कह दिया है कि भाजपा के बाद सिद्धू के लिए आप ही एक मात्र विकल्‍प है। कीर्ति आजाद की पत्‍नी पूनम आजाद ने आप में आने की घोषणा कर दी है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की ओर से आप में जाने के पहले से कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि, केजरीवाल से उनकी करीबी है। हाल ही में, दिल्‍ली में एक नाटक के दौरान उन्‍होंने जम कर केजरीवाल की तारीफ की थी।

 कीर्ति आजाद ने अरुण जेटली के ख्‍ािलाफ मोर्चा खोला था तो उन्‍हें भाजपा निलंबित कर चुकी है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा काफी समय से नरेंद्र मोदी व अमित शाह जैसे बड़े नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और पार्टी लाइन के खिलाफ बातें करते रहे हैं। इसलिए इन तीनों के आप में जाने की संभावना पूरी तरह खारिज भी नहीं की जा सकती। वही, नवजोत सिंह सिद्धू 18 जुलाई को राज्‍यसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे चुके हैं। भाजपा छोड़े जाने को लेकर पार्टी या सिद्धू की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर तीन महीने में ही सांसदी छोड़ देना उनका पार्टी विरोधी रुख साफ करता है।

Google में दुनिया के “top 10 criminals” की लिस्ट में दिखे नरेंद्र मोदी

1

NewBuzzIndia: 

Search Result in Google
​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के “टॉप 10 क्रिमिनल” की लिस्ट में दिखाने पर एक कोर्ट ने सर्च इंजन गूगल को नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस गूगल के साथ-साथ उसके सीइओ और भारत में google के प्रमुख को भी भेजा गया है। कोर्ट ने इन लोगों के खिलाफ क्रिमिनल केस करने के आर्डर दिए हैं।

Google Search Result

किसने की थी शिकायत: कोर्ट में यह शिकायत सुशील कुमार मिश्रा नाम के वकील ने की थी। केस की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी। शिकायत में कहा गया था कि “top ten criminals of the world” सर्च करने पर पीएम मोदी की फोटो दिखाई जा रही है। सुशील ने फोटो को हटाने के लिए भी कहा था लेकिन उन्हें गूगल की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। सुशील पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।

इस मुकदमे को नवंबर 2015 में दीवानी मुकदमा बताकर खारिज भी किया जा चुका है। इसके बाद सुशील ने दोबारा शिकायत की थी।

Google Search Result

भाजपा शासित मध्य प्रदेश में कश्मीरी होने पर मुस्लिम छात्र की हुई पिटाई

0


NewBuzzIndia: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कश्मीरी मुस्लिम होने के कारण छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 

उमर रशीद नाम का छात्र बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में शोध का छात्र है। छात्र का आरोप है कि सोमवार को करीब 10 लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी व्यक्तिगत जानकारी मांगने लगे। जब उन्हें पता चला वो कश्मीर से है तो लोगों ने उसके साथ मार पीट शुरू कर दी और वारदात के बाद वहाँ से भाग निकले।

मध्य प्रदेश में हुई भाजपा की करारी हार, नगर पालिका चुनाव में कंग्रेस ने जीती 3 सीटें

घटना के बाद विश्वविद्यालय के कश्मीरी छात्र विरोध जताते हुए बीयू कुलपति के ऑफिस जा पहुंचे। ऑफिस में हंगामा करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी कश्मीरी छात्रों को सुरक्षा दिए जाने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर छात्रों को कुलपति के ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया। बाद में पुलिस प्रशासन को बुलाया गया तब जा के मामला संभाला।

माल्या के अच्छे दिन ख़त्म, जारी हुआ गैर-जमानती वारेंट

0

NewBuzzIndia: 

Vijay Malya

पिछले कई महीनों से अपने बुरे दिनों को झेल रहे किंगफ़िशर के मालिक विजय माल्या के दिन बद से बद्दतर होने वाले हैं। उपनगर अंधेरी की मेट्रोपोलिटन अदालत ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से दर्ज चेक बाउंस के मामले में माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।

Also Read: अरुणाचल में मज़बूत हुआ ‘पंजा’, बनी कांग्रेस की सरकार


7 मई को मेजिस्ट्रेट ए एस लाऔलकर ने माल्या को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था और आदेश का पालन नहीं करने पर गैर-जमानती वारंट जारी करने की चेतावनी दी थी। लेकिन माल्या अदालत में पेश नहीं हुए जिसके चलते उनके खिलाफ ये कदम उठाया गया है।

Also Read: जेल से रिहा हुए हार्दिक पटेल, हो सकते हैं आम आदमी पार्टी में शामिल

अरुणाचल में मज़बूत हुआ “पंजा”, बनी कांग्रेस की सरकार

1

NewBuzzIndia: लगातार कई महीनों से जिस तरह की राजनीतिक अस्थिरता अरुणाचल प्रदेश में पसरी हुई थी, आखिरकार अब सब कुछ सुलझा। पेमा खांडु राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री चुने गए हैं। कांग्रेस ने 44 विधायकों के समर्थन का दावा किया था जिसे राज्‍यपाल ने मान लिया। इसके चलते विश्‍वासमत नहीं कराया। इससे पहले कांग्रेस ने नबाम टुकी को सीएम पद से हटाकर खांडु को विधायक दल का नेता चुन लिया था। इसके चलते असंतुष्‍ट विधायक भी कांग्रेस के सााथ आ गए थे। 

Tweet by ANI

Also Read: विश्वासमत से पहले कांग्रेस में बड़ी फेर बदल, पेमा खाडू होंगे विधायक दल के नेता

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्‍ट्रपति शासन लगाने को गलत ठहराए जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश में विश्‍वासमत किया जाना था। टुकी ने इसके लिए राज्‍यपाल से 10 दिन का समय मांगा था लेकिन गवर्नर ने शनिवार को ही विश्‍वासमत साबित करने को कहा।