NewBuzzIndia:

पिछले कई महीनों से अपने बुरे दिनों को झेल रहे किंगफ़िशर के मालिक विजय माल्या के दिन बद से बद्दतर होने वाले हैं। उपनगर अंधेरी की मेट्रोपोलिटन अदालत ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से दर्ज चेक बाउंस के मामले में माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।
Also Read: अरुणाचल में मज़बूत हुआ ‘पंजा’, बनी कांग्रेस की सरकार
7 मई को मेजिस्ट्रेट ए एस लाऔलकर ने माल्या को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था और आदेश का पालन नहीं करने पर गैर-जमानती वारंट जारी करने की चेतावनी दी थी। लेकिन माल्या अदालत में पेश नहीं हुए जिसके चलते उनके खिलाफ ये कदम उठाया गया है।
Also Read: जेल से रिहा हुए हार्दिक पटेल, हो सकते हैं आम आदमी पार्टी में शामिल
