AIMIM प्रमुख ओवैसी पर दर्ज हुआ देशद्रोह का मामला, IS संदिग्धों की मदद पर दिया था बयान

हैदराबाद के सांसद और AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस ए एत्तेहादुल) के प्रमुख व् दिग्गज नेता असदुद्दीन ओवैसी हमेशा से ही विवादित बयान देने के लिए जाने जाते है। इस बार भी वे एक विवादित बयान देने पर फसते हुए नजर आ रहे है।

ओवैसी ने कुछ दिन पहले IS के संदिग्ध पाये जाने वाले 5 लोगों को सभी तरह की मदद देने की बात कही थी। इस बयान पर उन पर राष्टद्रोह का मामला दर्ज हो गया है।

इस सम्बन्ध में ओवैसी के खिलाफ निजी शिकायत दर्ज की गयी थी। जिसमे कोर्ट ने स्थानीय पुलिस को ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। इस सन्दर्भ में डिप्टी कमिश्‍नर तफसीर इकबाल ने बताया कि, ”  निजी शिकायत पर कोर्ट की ओर से मामला भेजा गया है। कोर्ट ने सरूर नगर पुलिस को केस दर्ज करने को कहा था। प्रकिया का पालन किया जाएगा और जांच के बाद कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। हम जांच शुरू करने जा रहे हैं।”

आपको बता दे कि, ओवैसी के खिलाफ शिकायत करने वाले वकील करुणा सागर ने गुरुवार को 11 मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस को 124ए (राष्‍ट्रद्रोह) के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। और यह कहते हुए आरोप लगाया कि, “ओवैसी का रूख और उनका बयान देश विरोधियों का उत्‍साह बढ़ाता है और आतंकियों को ऑक्‍सीजन देता है।

सागर के अनुसार “ओवैसी प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से आईएसआईएस की मदद कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे के अनुसार वे थानों, धार्मिक स्‍थानों, बड़े दक्षिणपंथी संगठनों के नेताओं पर हमले करने वाले थे जो कि चौंकाने वाला है। साजिश नाकाम कर दी गई है लेकिन ओवैसी का यह कहना है कि वे आईएस के पांच संदिग्‍धों को कानूनी मदद देंगे वह आतंकवाद को बढ़ावा देता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles