NewBuzzIndia: लगातार कई महीनों से जिस तरह की राजनीतिक अस्थिरता अरुणाचल प्रदेश में पसरी हुई थी, आखिरकार अब सब कुछ सुलझा। पेमा खांडु राज्य के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। कांग्रेस ने 44 विधायकों के समर्थन का दावा किया था जिसे राज्यपाल ने मान लिया। इसके चलते विश्वासमत नहीं कराया। इससे पहले कांग्रेस ने नबाम टुकी को सीएम पद से हटाकर खांडु को विधायक दल का नेता चुन लिया था। इसके चलते असंतुष्ट विधायक भी कांग्रेस के सााथ आ गए थे।

Also Read: विश्वासमत से पहले कांग्रेस में बड़ी फेर बदल, पेमा खाडू होंगे विधायक दल के नेता
पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाने को गलत ठहराए जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश में विश्वासमत किया जाना था। टुकी ने इसके लिए राज्यपाल से 10 दिन का समय मांगा था लेकिन गवर्नर ने शनिवार को ही विश्वासमत साबित करने को कहा।

[…] […]