NewBuzzIndia:
चुनावी मौसम में दूसरी पार्टियों से नाराज लोगों को शामिल करने का चलन बढ़ ही जाता है। अब तो ऐसा लग रहा है जैसे ही चुनावी मौसम आता है नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बम्पर नौकरियां निकल आती हैं। इस बार लगता है कि आम आदमी पार्टी को इस बात का बहुत फायदा मिलने वाला है।
कुमार विश्वास के ट्वीट से मिली जानकारी की माने तो, भाजपा से नाराज तीन दिग्गज आप में शामिल हो सकते हैं। ये हैं कीर्ति (आजाद), शत्रुघ्न (सिन्हा) और सिद्धू (नवजोत)।

Also Read: Google ने विश्व के ‘Top 10 Criminals’ लिस्ट में शामिल किया प्रधानमंत्री मोदी को
चुकी कुमार विश्वास आप के वरिष्ठ नेता हैं इस ट्वीट को इसलिए भी हल्के में नहींं लिया जा सकता है, क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने साफ कह दिया है कि भाजपा के बाद सिद्धू के लिए आप ही एक मात्र विकल्प है। कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद ने आप में आने की घोषणा कर दी है। शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से आप में जाने के पहले से कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि, केजरीवाल से उनकी करीबी है। हाल ही में, दिल्ली में एक नाटक के दौरान उन्होंने जम कर केजरीवाल की तारीफ की थी।
कीर्ति आजाद ने अरुण जेटली के ख्ािलाफ मोर्चा खोला था तो उन्हें भाजपा निलंबित कर चुकी है। शत्रुघ्न सिन्हा काफी समय से नरेंद्र मोदी व अमित शाह जैसे बड़े नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और पार्टी लाइन के खिलाफ बातें करते रहे हैं। इसलिए इन तीनों के आप में जाने की संभावना पूरी तरह खारिज भी नहीं की जा सकती। वही, नवजोत सिंह सिद्धू 18 जुलाई को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। भाजपा छोड़े जाने को लेकर पार्टी या सिद्धू की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर तीन महीने में ही सांसदी छोड़ देना उनका पार्टी विरोधी रुख साफ करता है।
