#Newbuzzindia/नई दिल्ली | भाजपा के नेताओं में विवादित बयान देने की होड़ लगी हुयी है। इस बार भी भाजपा के बड़े नेता दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमों मायावती को लेकर एक अत्यंत विवादित बयान दे दिया है, जिसके बाद से ही राजनैतिक गलियारे में हलचल मच गयी है।
दयाशंकर सिंह ने यह भी कहा कि “जो सपना काशीराम ने देखा था उस सपने को मायावती चूर-चूर कर रही हैं।” उन्होंने अपने बयान में यह तक कह दिया की मायावती वेश्या से भी बद्दतर चरित्र का बताया है।
मीडिया से बात करते हुए सिंह ने यह भी कहा कि मायावती दिन में जो टिकट 1 करोड़ का बेचती हैं। वही टिकट अगर कोई दो करोड़ का चाहे तो उसे दे देती हैं।
वहीं भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने दयाशंकर का पक्ष लेते हुए कहा की सिंह की तरफ से दिए गए बयान के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर उनके बयान में कुछ भी गलत पाया जाता है तो पार्टी उसी अनुसार कार्रवाई करेगी।
Posted from WordPress for Android
