Home Tags Indore

Tag: Indore

इंदौर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी का ड्राइवर कर रहा था इंजेक्शन की कालाबाजारी

0

मध्य प्रदेश में फिर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबर सामने आई है। दरअसल जिला स्वास्थ्य अधिकारी पूर्णिमा गडरिया के ड्राइवर पुनीत अग्रवाल ने किया बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर गोविंद राजपूत ने उसे उपलब्ध कराए थे।

बता दे कि गोविंद राजपूत उन्हें 14 हजार में एक इंजेक्शन देता था। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी ललित शर्मा ने उन्हें फोन कर इंजेक्शन की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी गोंविद राजपूत से ही इंजेक्शन लेकर अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को भी डाक्यूमेंट के आधार पर इंजेक्शन दिए थे।

उन्होंने कहा कि वाट्सऐप में डाक्यूमेंट भेजने पर गोविंद राजपूत इंजेक्शन उपलब्ध कराते थे। कितने में कराते थे यह मुझे मालूम नहीं. इसी तरह उन्होंने कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की बात भी कही है।

इंदौर के सरकारी अस्पताल की सामने आई लापरवाही,19 दिन के बच्चे के उंगलियां कुतर गया चूहा

0

मध्य प्रदेश के इंदौर के सरकारी यशवंतराव होलकर अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के नर्सरी वार्ड में 19 दिन के मासूम बच्चे को चूहे ने कुतर दिया। जानकरी मिली है कि इसके चलते नवजात के पैर और उंगलियों में गंभीर घाव हो गए हैं।

दरअसल नर्सरी में प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म के बाद रखा गया था। इस घटना की जानकारी बच्चे की माँ ने प्रबंधन को दी जब वे नर्सरी में दूध पिलाने गई थी। वहीं मां की शिकायत के बाद अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि घटना सामने आई है उसकी विस्तृत जांच करेंगे।

गौरतलब है कि अस्पताल में लगातार इस तरह के मामले सामने आते रहते है। इसी नर्सरी में पिछले सप्ताह एक बच्चे का पैर वार्मर में झूलस गया था।

मध्यप्रदेश में हुई Cowin वेबसाइट हैक,मुंबई से हो रहीं है हैकिंग

0

मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के बाद एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर में वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक को लेकर लोगों ने प्रशासन से साइट के हैक होने की शिकायत की है। हालांकि इससे पहले डॉ. प्रवीण जड़िया ने कलेक्टर से साइट हैकिंग की शिकायत की थी।

बता दें कि शहर में वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। वहीं आयुष तिवारी (साइबर लॉ प्रोफेशनल) ने भी स्लॉट बुक करने का प्रयास किया था। फिर कई बार बुक करने पर वे अपने नजदीकी वैक्सिन सेंटर गए जहां उन्होंने देखा कि कुछ युवा टेलीग्राम पर एक ग्रुप के माध्यम से अन्य लोगों को जानकारी शेयर कर रहे हैं कि उन्हें कैसे स्लॉट बुक करना चाहिए।

आयुष ने जब पूरी जानकारी निकाली तब पता चला कि मुंबई का रहने वाला हैकर टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से वेब एपीआई एक्सेस के माध्यम से गवर्नमेंट की साइड में गैरकानूनी तरीके से एक्सेस कर रहा है। इस दौरान वैक्सीन स्लॉट खुलते ही सभी स्लॉट बुक कर ले रहा है।

बता दे कि इंदौर आईजी हरिनारायण मिश्र ने कहा कि गैरकानूनी तरीके से शासकीय या अन्य साइट को हैक करना आईटी एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है यदि जांच में युवक द्वारा दिए गए सबूत सही पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर में दावा के गौदाम में लगी आग

0

इंदौर में भारत सीरम एंड वैक्सीन लिमिटेड के गोदाम में आग लग गई, जिसके चलते कई बीमारियों में इस्तेमाल आने वाली वैक्सीन जलकर खाक हो गई। हालांकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।

जानकारी के अनुसार भारत सीरम एंड वैक्सीन लिमिटेड के गोदाम में रविवार दोपहर आग लग गई है। आगजनी की घटना में कई बीमारियों में इस्तेमाल आने वाली वैक्सीन जलकर खाक हो गई है। बता दे कि ब्लैक फंगर्स बीमारी में इस्तेमाल 1 हजार वैक्सीन को बचा लिया गया।

मध्यप्रदेश के इस अस्पताल में फिर एक मरीज ने की आत्महत्या करने की कोशिश

0

मध्य प्रदेश के अस्पतालों में आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसी एक घटना अब इंदौर से आई है। बताया जा रहा है कि यहां शनिवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिस छलांग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है।

बता दे कि ये घटना इंदौर के अरविंदो अस्पताल की है। यहां दो दिन पहले 33 वर्षीय अभिषेक शर्मा इलाज के लिए भर्ती हुआ था। वहीं शनिवार को अचानक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जानकारी मिली है कि वे अभी गंभीर हालात में है और उसका इलाज किया जा रहा है।

इस घटना की सूचना अरविंदो अस्पताल प्रबंधक पुलिस को दे दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। जहां रोज कोई न कोई अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे है।

मध्यप्रदेश में खोले जाएंगे पोस्ट कोविड सेंटर

0

मध्य प्रदेश अब कोरोना के साथ साथ ब्लैक फंगस से भी परेशान है। देखा जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने के बाद कई मरीजों को ब्लैक फंगस का सामना करना पड़ रहा है। बीते 3 दिनों में इसके मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इससे निपटने के लिए सरकार अब प्रदेश में पोस्ट कोविड सेंटर शुरू करने जा रही है।

सीएम शिकराज ने कहा कि ब्लैक फंगस के इजाल के लिए भोपाल में हमीदिया और जबलपुर मेडिकल कॉलेज में अलग इसके लिए अलग वार्ड बनाए जा रहे थे। लेकिन अब प्रदेश के सभी पांचों मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाया जाएगा। उनमें इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा के भी मेडिकल कॉलेज शामिल है।

सीएम ने निर्देश देते हुए कहा है कि  कोरोना संक्रमण अभी और 2 से 3 साल तक चल सकता है। ऐसे में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मैनेजमेंट सुधार समेत बचाव के संसाधन और कार्यक्रम को स्थायी करने की बहुत जरूरत है।

मध्यप्रदेश के श्मशान घाटों पर लग रहा है अस्थियों का अंबार

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से हुई मृत्यु के आंकड़ों पर काफी सवाल उठाए जा रहे है। सरकारी आंकड़ा कुछ और बयान करता है वहीं श्मशान की तस्वीरें कुछ और। ऐसे में इंदौर में कोरोना से हुई मौतें भले ही प्रशासन के आंकड़ों से मेल नहीं खा रहा है। दरअसल मुक्तिधाम पर मृतकों की पड़ी अस्थियां कुछ और ही बता रही है। यहां दाह संस्कार के बाद कई मृतकों के परिजन शव जलाने के वाद अस्थियां ले जाना ही भूल गए जिसका आंकड़ा सैकड़ों में पहुंच रहा है।

बता दे कि इंदौर के पंचकुइया मुक्तिधाम में इन दिनों अस्थियों का अंबार लगा हुआ है। कहीं मृतकों के परिजनों को बीमारी का डर है तो वहीं परिवारिक विवाद के चलते अस्थियां नहीं ले जा रहे है। इसके चलते मुक्तिधाम में बने अस्ति संख्या ग्राम में सैकड़ों की संख्या में अस्थियों के फूल टांगे हुए है।

शिवनारायण भावसार ने कहा कि कई लोग अस्थियां ले जाना भूल जाते है वहीं कई परिवारिक विवाद के चलते वह सालों बाद आते है। दरअसल बीमारी के डर से भी कई लोग अस्थियां लेने नहीं आ रहे है। उनका मानना है कि बीमारी के खत्म होने के बाद ही इन अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अस्थि सभागृह में लगभग 500 से 800 मृतकों की अस्थियां रखी हुई है। उसके साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों का यह कहना था कि कोरोना और लॉकडाउन के बाद पूरी विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया जाएगा इसी कारण से यहां अस्थियां वहीं रखी हुई है।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नहीं जानते कि कोरोना के कितने वैरियंट सक्रिय है

0

मध्य प्रदेश सरकार कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निबटने की तैयारियां शुरू करने का दावा कर रही है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को ये भी नहीं पता कि प्रदेश में कोविड-19 के कितने वैरिएंट सक्रिय है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री और मीडिया द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन भी हुआ था।

दरअसल बार-बार सवाल किए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के वैरिएंट की जांच के लिए मध्य प्रदेश में कोई प्रयोगशाला ही नही है। इसका पता लगाने के लिए राज्य की बाहर की प्रयोगशाला में सैंपल भेजे गए है।

बता दे इंदौर में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा बैठक में मंत्री शामिल हुए थे। साथ ही इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। इसके बाद इंदौर में कोरोना की हालत पर संतोष जताते हुए चौधरी ने दावा किया कि दूसरी लहर का प्रकोप अब कम होने लगा है। और कहा कि अप्रैल के दौरान राज्य में महामारी की संक्रमण दर बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच गई थी जो फिलहाल घटकर 13.87 प्रतिशत रह गई है।

उन्होंने कहा कि महामारी की तीसरी लहर के खतरे से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह सजग है। सरकार मरीजो के लिए ऑक्सिजन, बिस्तर, रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य जरूरी चीजों की उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

इंदौर का कद्दावर कांग्रेस नेता कर रहा था ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी

0

इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता यतिन्द्र वर्मा (यति) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान यतिन्द्र वर्मा को पकड़ा है। आरोपी कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीमीटर ब्लैक में बेच रहा था।

पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आरोपी यतिन्द्र वर्मा कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी ऑक्सीफ्लोमीटर की कालाबाजारी कर रहा है। और 7 हजार में ऑक्सीफ्लोमीटर बेचता था।

बता दे कि आरोपी यतींद्र वर्मा को थाना प्रभारी ने खुद के परिवार के सदस्य के बीमार होने का हवाला दिया। उन्होंने आरोपी से ऑक्सीफ्लोमीटर मंगवाया। डिलीवरी के वक्त उसने थाना प्रभारी से 7 हजार रुपये मांगे। इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

बीजेपी सांसद का बेतुका बयान, पत्रकार फैलाते हैं कोरोना

0

आज पूरा देश प्रेस स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश के सभी अधिमान पत्रकारों को फ्रंट लाइन वारियर भी घोषित कर दिया है। ऐसे में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी का एक वीडियों वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियों में शंकर लालवानी कुछ मीडियाकर्मियों को कहते नजर आ रहे है कि कोरोना को मीडियाकर्मी ही फैला रहे हैं।

दरअसल सांसद संकर लालवानी हमेशा विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में रहे है। इससे पहले भी सिंधीयो के लिए अलग प्रांत की मांग कर रहे थे जिसके बाद राष्ट्रीय नेताओ की डांट का सामना करना पड़ गया था।

बता दे कि ये वीडियो सामने आने के मीडियाकर्मियों से भी माफी की मांग की जा रही है। वहीं पूर्व सांसद अरुण यादव ने भी ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री शिवराज ने पत्रकारों को फ्रंट लाइन कोरोना वारियर माना है और सांसद कह रहे है कि मीडिया कर्मी कोरोना फैला रहे है। जबकि वे सेवा भाव से काम में जूटे हुए है।

कोरोना काल मे पूरी से उनका मैनेजमेंट फैल रहा है। और उसका गुस्सा अब वे मीडिया पर निकाल रहे है। हालांकि मीडियाकर्मियों की मांग है कि वे सार्वजनिक तौर से सभी से माफी मांगे वरना फील्ड के साथी पूरी तरह से सांसद का विरोद करेंगे।