Home Tags Indore

Tag: Indore

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही है दवाइयों की कालाबाजारी

0

मध्य प्रदेश में कालाबाजारी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में इंदौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी सामने आई है। इंदौर की विजयनगर पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से 5 रेमेडीसिविर इंजेक्शन के साथ ही 4 एंटीबायोटिक इंजेक्शन व अन्य दवाइयां पुलिस ने बरामद किया है।

बता दे कि सभी आरोपी मेडिकल स्टोर में काम करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वे 25 से 35 हजार में इंजेक्शन बेचते थे और अब तक 100 से ज्यादा इंजेक्शन बेच चुके हैं। मामले में पुलिस आरोपियों के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।

इंदौर में पिछले 24 घंटे में 10475 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 1832 मरीज सामने आए। यह लगातार 7वां दिन है, जब यहां नए केस 1800 के पार आए हैं। हालांकि संक्रमण दर अन्य तीनों बड़े शहरों से काफी नीचे 18% है। यहां लगातार दूसरे दिन भी 2000 से ज़्यादा मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव केस भी घटकर 11 हजार 992 हो गए है।

इंदौर से भोपाल आ रहीं Fabiflu रास्ते में हुई चोरी

0

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। ऑक्सीजन ,दवाएं, और अस्पतालों की स्तिथि काफी खराब है। ऐसे में आज इंदौर से भोपाल के बीच चलते ट्रक से फेबीफ्लू टेबलेट का एक कार्टन चोरी हो गया है। पुलिस ने दवा कारोबारी से लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक नयन गुप्ता की घोड़ा नक्कास मेडिकेश फार्मा नाम से दुकान है।

उन्होंने बुधवार को लिखित शिकायत दर्ज करी है। 26 अप्रैल को इंदौर के एसबी वेयर हाउसिंग एंड लाजिस्टिक से फेबीफ्लू 400 एवं 800 एमजी दवाई के सात कार्टन बुक कराए थे। यह कार्टन मधुर कोरियर इंदौर से बुक किए गए थे, जो 27 अप्रैल को मधुर कोरियर भोपाल के कबाड़खाना स्थित कार्यालय से मिलने थे।

बता दे कि जब वह कार्टन लेने पहुंचे तो उन्हें छह कार्टन प्राप्त हुए। उन्होंने ये बताया गया कि एक कार्टन संभवत: डोडी घाटी पर किसी ने चोरी कर लिया है। चोरी गए कार्टन में फेबीफ्लू-800 एमजी की 60 से 70 स्ट्रीप थी जिनकी खरीद कीमत एक लाख से ज्यादा है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में इस दवा की काफी जरूरत है। थाना प्रभारी महेंद्रसिंह ठाकुर के मुताबिक नयन गुप्ता की लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है।

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के कारण ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ गई है। इसको देखते हुए 13 जिलों में एक महीने के अंदर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। बता दे कि केंद्र सरकार ने आठ जिला अस्पतालों में आक्सीजन संयंत्र की स्वीकृति करीब छह माह पहले दी थी लेकिन काम बेहद धीमी गति से चला। अब जब संकट बढ़ा तो सरकारी तंत्र जागा और पांच जिला अस्पतालों में संयंत्र बनाकर तैयार किए गए।

इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट को 37 और जिलों में स्थापित किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एक माह के अंदर 13 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाएंगे।

बता दे कि केंद्र सरकार ने आठ जिला अस्पतालों खंडवा, शिवपुरी, सिवनी, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, मंदसौर और मुरैना में लगभग छह माह पहले आक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की स्वीकृति दी थी।

बताया जा रहा है कि अब खंडवा, शिवपुरी, उज्जैन और सिवनी में प्लांट शुरू हो चुके है। इसके अलावा जबलपुर का काम पूरा हो गया है और ठीक यही स्थिति रतलाम, मंदसौर और मुरैना की है।

वहीं, सागर, सीहोर, विदिशा, गुना, सतना, रायसेन, बालाघाट, खरगोन, कटनी, बड़वानी, नरसिंहपुर, बैतूल और भोपाल के काटजू अस्पताल में चार सौ से छह सौ लीटर प्रति मिनट आक्सीजन उत्पादन क्षमता के संयंत्र लगाए जाएंगे।

रेमडेसिविर की कमी के सवाल ने मंत्री जी और नगर अध्यक्ष को भागने में किया मजबूर

0

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को कोरोना के मुद्दे पर भाजपा कार्यालय में बैठक थी। जिसमे कई वरिष्ठ नेता गण मौजूद थे। चर्चा के बाद मंत्री तुलसी सिलावट और इंदौर जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे मीडिया के साथ बातचीत करने पहुंचे।

बता दे कि पत्रकारों ने उसने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के बारे में सवाल पूछा तो दोनों ने सिर्फ इतना कहा कि पूरे देश में इसकी किल्लत है। डिमांड के मुकाबले आपूर्ति काफी कम हो रही है।

इसके बाद दोनों ने मीडिया से सहयोग करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने साफ कह दिया कि इस पर ज्यादा बात नहीं कर पाएंगे और अपनी अपनी सीटों से उठकर चल दिए।

रेमडेसिविर के लिए मारामारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो हफ्ते में 60 हजार से ज्यादा इंजेक्शन आने के बाद मरीजों के परिजन अभी भी इंजेक्शन के लिए भटकने को मजबूर है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में रेमडेसिविर के चोरी होने के कुछ मामले भी सामने आए है।

इंदौर के एक परिवार ने 16 लाख चुकाए तब मिले शव

0

मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के इंदौर(indore) के पांच लोगों के परिवार में से तीन की कोरोना के चलते मौत हो गई। बाकी दो सदस्यों में से भी एक कोरोना संक्रमित(corona infection) है। इंदौर में पादरी परिवार ने रविवार को दस दिन से भी कम समय में तीसरे सदस्य का अंतिम संस्कार किया है। माता पिता, बेटा बहू और एक पोता समेत पांच सदस्य हुआ करते थे। परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसमे से तीन की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि 10 दिनों के भीतर परिवार के मुखिया 86 वर्षीय पादरी ए जे सैमुअल, 83 वर्षीय उनकी पत्नी कुंजम्मा सैमुअल और बेटा जॉनसन सैमुअल की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। जॉनसन की पत्नी शोबी जॉनसन आइसोलेटेड और उनका बेटा फिलोमन जॉनसन कोरोना संक्रमित है, जिसका इलाज अभी भी निजी अस्पताल में चल रहा है। 

बता दे कि मार्च के अंतिम सप्ताह में पादरी के बेटे जॉनसन सैमुअल का हल्का सा बुखार हो गया था, जिसे सामान्य सर्दी बुखार मानते हुए परिवार ने 61 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉनसन सैमुअल को डॉक्टर से सामान्य दवा दिलवा दी। तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद कोरोना जांच करवाई। 1 अप्रैल को जॉनसन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

2 अप्रैल को जॉनसन को अस्पताल में भर्ती कराया। 3 अप्रैल को जॉनसन के पिता और 6 अप्रैल को मां को भर्ती कराया गया। तीनों के इलाज पर अच्छा खासा पैसा खर्च हुआ, लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका। शोबी 16 लाख से ज्यादा रुपये का अस्पताल का बिल चुकाकर भी अपनों को नहीं बचा पाई। अभी जॉनसन का बेटा संक्रमित है, जिसका इलाज चल रहा है और शोबी घर में आइसोलेट हैं। 

जहां ऑक्सीजन की कमी पूरे देश भर में है, वहीं ऑक्सीजन टैंकर की हो रही है पूजा

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से महामारी मची हुई है। ना ऑक्सीजन मिल रहा है और ना ही बेड। ऐसे में इंदौर में ऑक्सीजन टैंकर को पूजा के लिए रोकने पर विवाद हो गया है। दरअसल कोविड-19 के मरीजों के लिए गुजरात के जामनगर से ऑक्सीजन लेकर इंदौर पहुंचे टैंकर के सामने राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा पूजा-पाठ करने पर विवाद खड़ा हो गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि जामनगर से ऑक्सीजन लेकर शनिवार रात इंदौर पहुंचे टैंकर को यहां चंदन नगर चौराहे पर लगभग एक घंटे तक रोका गया, ताकि सिलावट और अन्य भाजपा नेता पूजा-पाठ के बहाने मीडिया कवरेज की अपनी भूख मिटा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जब यह टैंकर चंदन नगर चौराहे से शहर के एक फिलिंग स्टेशन पहुंचा, तो भाजपा नेता वहां भी आ गए और उसके सामने पूजा-पाठ के बहाने अपनी तस्वीरें खिंचवाईं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो आये है जिसमे जल संसाधन मंत्री सिलावट, भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष गौरव रणदीवे और अन्य भाजपा नेता ऑक्सीजन टैंकर के सामने पूजा-पाठ के दौरान नारियल फोड़ते नजर आ रहे है। इस दौरान भाजपा नेता टैंकर के सामने खड़े होकर मीडिया के कैमरों के सामने पोज देते भी दिखाई दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश 6वें पायदान पर , कोरोना संक्रमण को रोकने में सरकार विफल

0

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और अब प्रदेश देश में अब 6वें  नंबर पर पहुंच गया है। प्रदेश में तेजी से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ सुविधाएं समय पर नहीं मिलने के कारण हालत खराब बेहद है।

मध्य प्रदेश पिछले हफ्ते 8वे पायदान पर था। प्रदेश के ऊपर महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्य है। प्रदेश में 17 अप्रैल को 11269 नए केस सामने आए। भोपाल में कल 1679 नए पॉजिटिव मरीजों का पता चला था।

दरअसल ओल्ड सेफिया कॉलेज से लगा कब्रिस्तान भी तैयार किया जा रहा है। जेसीबी मशीन से 20 कब्रें एडवांस में खोदी गई है। झदा कब्रिस्तान में जगह कम पड़ने की वजह से ही दूसरा कब्रिस्तान तैयार किया गया।

बता दे कि प्रशासन अकादमी में शुरू हुए कोविड केयर सेंटर में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बेड की संख्या 150 से बढ़ाकर 300 करने के लिए निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया इंदौर के कॉल सेंटर में फ़ोन, आधे घंटे के बाद हुआ कॉल कनेक्ट

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बगैर अपना परिचय दिए इंडेक्स मेडिकल कालेज में बेड की उपलब्धता की जानकारी लेने के लिए कॉल किया था। शाम साढ़े चार बजे भोपाल से इंदौर के कोविड कंट्रोल सेंटर पर ओएसडी के नंबर से फोन किया। काफी देर तक जब फोन कनेक्ट नहीं हुआ तो प्रमुख सचिव स्वास्थ प्रतीक हजेला ने कोविड सेंटर के मैनेजर को मोबाइल पर फोन कर कॉल कनेक्ट नहीं होने की जानकारी दी।

शिवराज सिंह चौहान भोपाल कॉल सेंटर में बात करते हुए।

मुख्यमंत्री के ओएसडी का कॉल किसके पास आ रहा है यह काफी देर तक पता नहीं चल सका। इस पर प्रमुख सचिव ने अफसरों के समक्ष नाराजगी जाहिर की। बाद में कॉल कनेक्ट हुआ और फिर मुख्यमंत्री ने कॉल सेंटर में बात की। इस दौरान यहां सीएमएचओ डा. बीएस सैत्या, कोविड नोडल अधिकारी डा. अमित मालाकार, कंट्रोल कमांड सेंटर अधिकारी डा. अनिल डोंगरे भी मौजूद थे। कॉल कनेक्ट नहीं होने पर डाटा मैनेजर अपूर्वा तिवारी ने जब कर्मचारियों को डांटा तो हंगामा खड़ा हो गया। अन्य अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।

दावा एक शिफ्ट में 1300 कॉल सुनने का

कोविड कंट्रोल सेंटर में एक शिफ्ट में 1300 कॉल अटेंड करने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि लोगों को इस नंबर पर कॉल पर करने पर आम लोगों को आसानी से मदद ही नहीं मिल रही है। कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर के प्रभारी डा. अनिल डोंगरे के मुताबिक 1075 हेल्प लाइन नंबर पर कॉल उठाने वाले 10 कॉलर मौजूद है। कई बार कॉल वेटिंग पर रहती है, इस वजह से आपरेटर कॉल नहीं उठा पाते है। इस हेल्पलाइन पर कॉल करने पर एक से दो बार रिंग जाने के बाद कॉल कनेक्ट होती है।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इंदौर भेजेंगे ऑक्सीजन जनरेटर

0

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। हर दिन जिले में 1000 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इंदौर भी ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से जूझ रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इंदौर की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा है कि इंदौर के लोगों के लिए हम 10 ऑक्सीजन जनरेटर भेजेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

बता दे कि यह मशीन हवा से खुद ही ऑक्सीजन अलग कर लेता है। सोनू सूद ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि इंदौर के लोग अपना खास ख्याल रखें। मुझे पता चला है कि इंदौर में ऑक्सीजन की बहुत किल्लत है। मैं 10 ऑक्सीजन जनरेटर इंदौर के लिए भेज रहा हूं। साथ ही मैं इंदौर के लोगों से गुजारिश करना चाहूंगा कि लोग मिलकर अपना योगदान दें। ताकि जरूरतमंद लोग जल्द से जल्द इस महामारी से बाहर आ सकें। सोनू सूद ने यह भी कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मां अहिल्या की नगरी में सभी लोग मिलकर एक-दूसरे का साथ देंगे।

गौरतलब है कि इंदौर में कोरोना की स्थिति बहुत खराब है। सभी अस्पतालों में बेड फुल हैं। ऑक्सीजन की कमी से भी लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन वहां राधा स्वामी सत्संग में भी क्वारंटीन सेंटर बना रही है।

मध्यप्रदेश में नहीं होगी रेमडेसिविर की कमी

0

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक ली जिसमें बताया गया कि बुधवार को प्रदेश में कुल 3,890 यूनिट रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति की गई है। प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 275 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध करवाया है।

शिवराज ने कहा कि 3,890 रेमडेसिविर इंजेक्शन में से एक हजार इंजेक्शन एमजीएम शासकीय मेडिकल कॉलेज इंदौर को दिए जाएंगे। जबकि बाकि के 2890 इंजेक्शन निजी चिकित्सालयों को दिए जा रहे हैं। इंजेक्शन के निर्माताओं को प्रदेश में इनकी सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए इसके निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। ऑक्सीजन के औद्योगिक उपयोग को सीमित करके सबसे पहले अस्पतालों को उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा अस्पतालों में ऑक्सीजन का फालतू खर्च रोकने के लिए भारत शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों से संबंधितों को अवगत कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। सीएम ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना कोरोना से जंग नहीं जीती जा सकती कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक करना आवश्यक है।