इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता यतिन्द्र वर्मा (यति) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान यतिन्द्र वर्मा को पकड़ा है। आरोपी कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीमीटर ब्लैक में बेच रहा था।
पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आरोपी यतिन्द्र वर्मा कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी ऑक्सीफ्लोमीटर की कालाबाजारी कर रहा है। और 7 हजार में ऑक्सीफ्लोमीटर बेचता था।
बता दे कि आरोपी यतींद्र वर्मा को थाना प्रभारी ने खुद के परिवार के सदस्य के बीमार होने का हवाला दिया। उन्होंने आरोपी से ऑक्सीफ्लोमीटर मंगवाया। डिलीवरी के वक्त उसने थाना प्रभारी से 7 हजार रुपये मांगे। इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।
