Home Tags Madhya pradesh police

Tag: madhya pradesh police

भोपाल में चलती हुई एम्बुलेंस में लगी आग,ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल एक चलती एंबुलेंस में अचानक आग लग गई थी। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि नवोदय अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को लेने जा रही थी और इसी बीच राजधानी शादी हॉल के सामने उसमें अचानक आग लग गई। जैसे ही ड्राइवर ने देखा वह एंबुलेंस रोककर तुरंत बाहर निकल आया। लेकिन आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

बता दे कि जिस जगह यह हादसा हुआ उससे कुछ दूरी पर ही पुलिस कर्मी मौजूद थे। और जैसे ही पुलिस कर्मियों ने उस जलती हुई एम्बुलेंस को देखा वे तुरंत फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से आग पर काबू करने के लिए पहुच गए।

मध्यप्रदेश के इस जिले में नदी में तैरती हुई मिली लाशें

0

उत्तर प्रदेश और बिहार में गंगा नदी में तैरती हुई लाशों के बाद अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna) जिले में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। पन्ना जिले की रुनज नदी में लाशें  मिले है। पन्ना जिले के नंदनपुर गांव के लोग इस घटना से भयभीत है। ग्रामीणों को ये शव कोरोना से मरे मरीजों के होने की आशंका है।

दरअसल बिहार के बक्सर में भी शव तैरते हुए मिले थे। बिहार सरकार ने मंगलवार को कहा कि बक्सर जिले में गंगा से अब तक कुल 73 शव निकाले गए है। जिनके कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के शव होने की आशंका जताते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि उन लाशों का अंतिम संस्कार नहीं करके उन्हें गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया गया होगा।

जानकरी के अनुसार बताया जा रहा है कि शव उन कोरोना पीड़ितों के है जिनके परिवार के सदस्यों द्वारा गरीबी के कारण और संसाधन के अभाव में शव को छोड़ दिया गया या सरकारी कर्मी इस डर से कि वे कहीं स्वयं संक्रमण की चपेट में न आ जाएं, शवों को नदी में फेंक कर फरार हो गए।

मध्यप्रदेश की जबलपुर पुलिस ने किया सरबजीत सिंह मोखा को गिरफ्तार

0

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस ने सिटी अस्पताल संचालक एवं मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह के साथ पुलिस एनएसए (NSA) के तहत कार्रवाई करेगी।

दरअसल पुलिस की दी गई जानकारी के हिसाब से सरबजीत सिंह मोखा की गिरफ्तार के बाद कई आरोपी इस मामले में सामने आ सकते है। वहीं पुलिस अब मुख्य आरोपी को जांच के लिए कई ठिकानों पर ले जाएगी। साथ ही कोर्ट में भी पुलिस आरोपी के रिमांड करने की बात कर रही है।

बता दे कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद(VHP) ने सरबजीत सिंह मोखा को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसका निर्णय विहिप की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है।

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने दिखाई अपनी कठोरता,लात और घूसों से एक शख्स को पीटा

0

मध्य प्रदेश के शहडोल से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। उसमे पुलिसकर्मी एक शख्स को लात-घूंसों से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। यहीं नहीं बल्कि पुलिसकर्मी गमछे से शख्स का गला दबाकर उसे घसीटने की कोशिश कर रहा है।

दरअसल, ये मामला शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र का है। ये वीडियो 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी किसी शख्स की पिटाई करता नजर आ रहा है।

जानकरी के अनुसार शख्स का नाम सत्येंद्र कुमार द्विवेदी है। इस घटना के बाद पुलिस की बर्बरता की शिकायत करने सतेंद्र कई एसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मदद का गुहार लगाने लगा। बता दे कि वे गेंहू और दवा लेने बाजार निकला था।

इसी दौरान एक हेड कांस्टेबल ने सत्येंद्र से लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने का कारण पूछते हमला बोल दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सत्येंद्र लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा था। जिसके बाद सत्येंद्र के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। बता दें कि सत्येंद्र के खिलाफ पहले से काफी मामले दर्ज है जिनमें से कई संगीन मामले भी हैं। 

भोपाल की सड़क बानी घातक, लोडिंग ऑटो को टक्कर मार तेज डंपर घर में जा घुसा

0

भोपाल में रविवार सुबह एक हादसा हो गया जिसमे तेज रफ्तार डंपर ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मारी और उसके बाद एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि लोडिंग में सवार 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हनुमानगंज के थाना इंचार्ज महेंद्र सिंह के कहा कि छोला रोड पर सुबह गणेश मंदिर से नादरा बस स्टैंड की ओर जा रहे सब्जी के लोडिंग ऑटो को डंपर ने टक्कर मारी और फिर एक घर में घुस गया।

हादसे में लोडिंग ऑटो में सवार ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया।

बता दे डंपर में रेत भरी हुई थी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि डंपर की रफ्तार अधिक थी क्योंकि घटना के बाद वे दुकानों और घर में घुस गया। लोडिंग ऑटो को टक्कर मारने के बाद पहले हाथ ठेलों और सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों को तोड़ा और फिर एक मकान की दीवार तोड़ते हुए उसमे घुस गया।

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मिला वैक्सीन से भरा हुआ लावारिस ट्रक

0

देश में कोरोना वैक्सीन की कमी होने की खबर हर तरफ से आ रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में कोरोना वैक्सीन से भरा ट्रक लावारिस हालत में मिला है। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में लगभग दो लाख 40 हजार वैक्सीन मिली है। सात घंटे तक ये ट्रक चालू हालात में बिना ड्राइवर के सड़क किनारे खड़ा रहा।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुटी है। जो वैक्सीन से भरे ट्रक को इंजन ऑन करके सड़क किनारे छोड़कर चला गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने नरसिंहपुर से इस ट्रक को रवाना कर दिया है। बता दे कि अगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो वैक्सीन गलत हाथों में जा सकती थी और फिर कालाबाजारी होने के पूरे परिणाम बन सकते थे।

पुलिस ने कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर देखा कि ट्रक में कोई ड्राइवर नहीं था। दस्तावेजों से जानकारी मिली कि ट्रक में कोरोना वैक्सीन है। ट्रांसपोर्टर ने बोला कि ड्राइवर से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है।

देखा जा रहा है कि आज देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू हो चुका है लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से कई राज्यों में 18-44 उम्र के लोगों को वैक्सीन नहीं दी जा रही है। क्योंकि उनके पास वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है।

इंदौर से भोपाल आ रहीं Fabiflu रास्ते में हुई चोरी

0

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। ऑक्सीजन ,दवाएं, और अस्पतालों की स्तिथि काफी खराब है। ऐसे में आज इंदौर से भोपाल के बीच चलते ट्रक से फेबीफ्लू टेबलेट का एक कार्टन चोरी हो गया है। पुलिस ने दवा कारोबारी से लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक नयन गुप्ता की घोड़ा नक्कास मेडिकेश फार्मा नाम से दुकान है।

उन्होंने बुधवार को लिखित शिकायत दर्ज करी है। 26 अप्रैल को इंदौर के एसबी वेयर हाउसिंग एंड लाजिस्टिक से फेबीफ्लू 400 एवं 800 एमजी दवाई के सात कार्टन बुक कराए थे। यह कार्टन मधुर कोरियर इंदौर से बुक किए गए थे, जो 27 अप्रैल को मधुर कोरियर भोपाल के कबाड़खाना स्थित कार्यालय से मिलने थे।

बता दे कि जब वह कार्टन लेने पहुंचे तो उन्हें छह कार्टन प्राप्त हुए। उन्होंने ये बताया गया कि एक कार्टन संभवत: डोडी घाटी पर किसी ने चोरी कर लिया है। चोरी गए कार्टन में फेबीफ्लू-800 एमजी की 60 से 70 स्ट्रीप थी जिनकी खरीद कीमत एक लाख से ज्यादा है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में इस दवा की काफी जरूरत है। थाना प्रभारी महेंद्रसिंह ठाकुर के मुताबिक नयन गुप्ता की लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है।

मध्यप्रदेश में गृह मंत्री ने दिए निर्देश, बनाई जाएंगी स्पेशल टास्क फोर्स

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से कोई सुधार दिखते हुए नहीं दिख रहा है। आज प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना की रोकथाम को लेकर बैठक की। गृह मंत्री ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की प्रदेश में हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए है।

पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए गृह मंत्री ने आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए है। बैठक में अधिकारियों ने गृह मंत्री को जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश भर के लगभग 1850 पुलिस, होमगार्ड और एसएएफ के जवान कोरोना से संक्रमित है। बता दे कि 72 जवानों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी करने के मामले में अभी तक 11 प्रकरण दर्ज किए जा चुके है। इंदौर और भोपाल में इन आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है। गृह मंत्री ने बाकी अन्य जगहों पर भी इस तरह की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।