मध्य प्रदेश के शहडोल से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। उसमे पुलिसकर्मी एक शख्स को लात-घूंसों से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। यहीं नहीं बल्कि पुलिसकर्मी गमछे से शख्स का गला दबाकर उसे घसीटने की कोशिश कर रहा है।
दरअसल, ये मामला शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र का है। ये वीडियो 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी किसी शख्स की पिटाई करता नजर आ रहा है।
जानकरी के अनुसार शख्स का नाम सत्येंद्र कुमार द्विवेदी है। इस घटना के बाद पुलिस की बर्बरता की शिकायत करने सतेंद्र कई एसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मदद का गुहार लगाने लगा। बता दे कि वे गेंहू और दवा लेने बाजार निकला था।
इसी दौरान एक हेड कांस्टेबल ने सत्येंद्र से लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने का कारण पूछते हमला बोल दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सत्येंद्र लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा था। जिसके बाद सत्येंद्र के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। बता दें कि सत्येंद्र के खिलाफ पहले से काफी मामले दर्ज है जिनमें से कई संगीन मामले भी हैं।
