Home Tags Maharashtra

Tag: Maharashtra

Maharashtra , महाराष्ट्र

भाजपा को बड़ा झटका , महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस ने किया गठबंधन !

0

Newbuzzindia: ​बड़ी खबर इस समय महाराष्ट्र से आ रही है जहाँ शिवसेना ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस से गठबंधन कर लिया है । हालाँकि यह गठबंधन रायगढ़ निकाय चुनाव के लिए यह गठबंधन स्थानीय स्तर पर किया गया है । राज्य और केंद्रीय स्तर के नेतृत्व का इस गठबंधन में कोई भूमिका नही है ।  इसमें न तो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल हैं और न ही महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण।

यहां लोग उस वक्त अपनी आंख मलने लगे, जब उन्होंने स्थानीय प्रत्याशियों के पोस्टरों और बैनरों पर दिवंगत शिवसेना नेता बाल ठाकरे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीरों को एक साथ देखा। इनमें लोगों से कांग्रेस-शिवसेना को मत देने की अपील की गई है। रायगढ़ में चुनाव 21 फरवरी को होने हैं। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से कांग्रेस का राज्य नेतृत्व बिफरा हुआ है और उसने जिला नेतृत्व से रिपोर्ट मांगी है।

गंभीर दिख रहे महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, “हमने इस पर जानकारी मांगी है। पार्टी की स्थानीय इकाई ने राज्य नेतृत्व की अनुमति के बिना यह कदम उठाया है। हम मामले को देख रहे हैं।” भाजपा ने इस गठबंधन की आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता मोहन भंडारी ने अपना यह पुराना बयान दोहराया कि राज्य में हो रहे स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस व शिवसेना के बीच ‘मैच फिक्सिंग’ हो चुकी है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने ‘मैच फिक्सिंग’ के आरोप को सिरे से खारिज किया है। उधर, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहयोगी भाजपा पर वार का एक भी मौका नहीं चूक रहे हैं।
उद्धव ठाकरे का ऐलान- मुंबई निगम चुनाव में अकेले लड़ेगी शिवसेना

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार (26 जनवरी) को ऐलान किया था कि नगर निगम चुनावों में उनकी पार्टी अकेले उतरेगी लेकिन इस बारे में कुछ नहीं बताया कि राजग सरकार में उनका दल गठबंधन सहयोगी बना रहेगा या नहीं। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के साथ कोई भी रहे लेकिन राज्य में परिवर्तन आएगा। वहीं प्रदेश भाजपा 
अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उद्धव ने शिव सेना के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए अपने आक्रामक भाषण में खाद्यी ग्रामोद्योग के कैलेंडर में महात्मा गांधी की तस्वीरें नहीं छापने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर प्रकाशित करने के मुद्दे को भी उठाया। उपनगर गोरेगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘मुझे भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता का फोन नहीं आया। शिवसेना 50 साल पुरानी है। हालांकि गठबंधन (भाजपा के साथ) में हमारे समय के 25 साल सबसे खराब रहे। हमने हिंदुत्व के मुद्दे पर हमेशा आपकी (भाजपा) सराहना की। शिवसेना का जन्म सत्ता के लिए नहीं हुआ लेकिन अगर कोई भी शिवसेना को कमजोर आंकने की भूल करेगा तो हम उसे उखाड़ फेंकेंगे।’

राज ठाकरे का यू टर्न , नही करेंगे “ऐ दिल है मुश्किल” का विरोध ।

0

Newbuzzindia : करण जौहर और “ऐ दिल है मुश्किल” की मुश्किलें आखिरकार ख़त्म हो गई है । फिल्म का भरी विरोध करने वाले राज ठाकरे ने “यू टर्न” ले लिया है । कल रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और करण जौहर के साथ मीटिंग करने के बाद राज ठाकरे ने यह फैसला लिया है ।

गौरतलब है कि फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड के प्रमुख मुकेश भट्ट ने सीएम फडनवीस से मीटिंग के बाद कहा कि, बैठक में यह तय किया गया है कि आगे से कोई भी पाकिस्तानी कलाकर भारतीय सिनेमा में काम नहीं करेगा। मुकेश भट्ट ने बताया कि बैठक में फिल्मकार करण जौहर ने प्रस्ताव रखा कि फिल्म रिलीज होने से पहले उरी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक के बाद एमएनएस ने कहा है कि पार्टी फिल्म का विरोध नहीं करेगी।

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी कलाकर फवाद खान के रोल का राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस विरोध कर रही है। राज ठाकरे की पार्टी का कहना है कि किसी भी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होनी चाहिए। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इससे पहले, गुरुवार को फिल्म के निर्माता करण जौहर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इस मीटिंग के बाद फिल्मकार मुकेश भट्ट ने बताया कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी इस मामले में बाद करेंगे, जिससे फिल्म की रिलीज के दौरान राज्यों में कानून व्यवस्था में कोई कोताही ना हो।

Breaking: मुंबई पुलिस ने उरण में दिखे संदिग्ध की स्केच जारी की

0

NewBuzzIndia: महाराष्ट्र के उरण में दिखे गए संदिग्ध का स्केच मुम्बई पुलिस के तरफ से जारी किया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के उरन में नौसेना अड्डे के समीप संदिग्ध अवस्था में कुछ लोगों के समूह को देखे गए हैं, जिसके बाद गुरुवार को मुम्बई तट और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद तमाम सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो कर छानबीन में लग गई हैं।

भारतीय नौसेना प्रमुख  के. शर्मा के मुताबिक मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के साथ तलाशी अभियान चल रहा है। पश्चिम नौसेना कमान ने उरन में समूह की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है।

 
नौसेना तलाशी अभियान में मुम्बई पुलिस और कोस्ट सिक्योरिटी फ़ोर्स का भी सहयोग ले रही है। अधिकारियों को मिली प्रारंभिक सूचना के मुताबिक चार स्कूली छात्रों ने उरन और करन्ला इलाके में भारतीय सेना जैसी वर्दी पहने हुए लोगों के एक समूह को देखा। डीजीपी कार्यालय ने तट के पास सभी थानों को तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। तट के पास गेटवे ऑफ इंडिया, राजभवन, बंबई हाई, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और अन्य बड़े प्रतिष्ठानों सहित संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नेवी से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘करीब 11 बजे छात्रों ने बताया कि उन्होंने पठान सूट जैसी ड्रेस में चार लोग देखे हैं, जो एक दूसरे अलग ही भाषा में बात कर रहे थे।’ साथ ही सूत्रों ने बताया कि छात्रों ने संदिग्धों को नेवल बेस के दूसरी साइड देखा था। छात्रों ने सुना था कि वे लोग बार-बार ‘ओएनजीसी’ और ‘स्कूल’ का नाम ले रहे थे। उरण में ओएनजीसी ऑयल रिंग है। बच्चों का कहना है कि उन लोगों के पास कुछ बंदूक जैसे दिखने वाला था। बच्चों का कहना है कि उन लोगों ने अपने चेहरे ढके हुए थे।

महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री दीपक केसरकर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, ‘लोग घबराएं नहीं, कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस के बताएं। लोग शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान ना दें। सभी एजेंसियां सतर्क हैं।’

बीफ मुद्दे पर भाजपा का दोमुंहा रवैया, भाजपा शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा बीफ का व्यवसाय

0

NewBuzzIndia: देश में बीफ को वैचारिक, राजनीतिक और धार्मिक मुद्दा बनाने वाली केंद्र का सत्तारूढ़ दल भाजपा अब अपने इसी मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर है। इस मुद्दे पर लगे RTI के मिले जवाब के वजह से भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है। रिपोर्ट से पता चला है कि देश में डेढ़ हज़ार से भी ज्यादा बूचड़खानों में से ज्यादातर बूचड़खाने भाजपा शासित प्रदेशों में स्थित है। भारत मांस निर्यात करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है जबकि अपनी चुनावी कैंपेन में ‘गुलाबी क्रांति’ को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तत्कालीन मनमोहन सरकार को घेरते नजर आते थे।


मुंबई में अभी पर्युषण पर्व के वजह से मीट की दुकानों और इस व्यवसाय पर पाबंदी लगाई गई है। लेकिन महाराष्ट्र अभी देश का सबसे ज्यादा मांस उत्पादन वाला राज्य है। महाराष्ट्र में देश के सबसे ज्यादा बूचड़खाने चल रहे हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि मांसाहार को लेकर नॉर्थ ईस्‍ट की ओर सबसे ज्यादा उंगलियां उठती हैं जबकि वहां सबसे कम स्‍लाटर हाउस हैं। जानकार इसे लेकर पार्टी और सरकार के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं और इसे कथनी-करनी का अंतर करार देते हैं।


फरीदाबाद के सूचना अधिकार कार्यकर्ता रविंद्र चावला ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय के पशुपालन, डेयरी और मत्‍स्‍य पालन विभाग में आरटीआई डालकर पूछा था कि किस राज्‍य में कितने स्‍लॉटर हाउस हैं। उनमें पशुओं के काटने के नियम क्‍या हैं। इसका जो जवाब आया वह हैरान करने वाला था। क्योंकि मांसाहार को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताने वाली भाजपा के शासन वाले राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा स्‍लॉटर हाउस हैं। देश भर में कुल 1623 स्‍लॉटर हाउस बताए गए हैं जिनमें से 675 तो भाजपा के शासन वाले राज्‍यों में हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही 316 कसाईखाने हैं। 285 इकाइयों के साथ यूपी दूसरे नंबर पर है लेकिन ऐसे टॉप टेन राज्यों में महाराष्ट्र को छोड़कर भाजपा शासित तीन और राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब शामिल हैं।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सार्वजनिक रूप से बयान दे चुके हैं कि बीफ खाने वाले उनके राज्य में न आएं लेकिन 21 जिले वाले इस छोटे से राज्य में भी 36 बूचड़खाने चल रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह क्षेत्र गुजरात में भी 38 इकाइयों में पशुओं का मांस निकालने का काम किया जाता है। रवींद्र चावला का कहना है कि अपने आपको पशु प्रेमी बताने वाली पार्टी के शासन वाले राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा स्‍लाटर हाउस की संख्‍या हैरान करती है। टॉप टेन राज्‍यों में चार भाजपा के ही हैं। दरअसल, सत्‍ता में बैठे लोगों की कथनी और करनी में भारी अंतर है।


सामाजिक कार्यों के लिए पदमश्री से सम्‍मानित ब्रह्म दत्त का कहना है कि हिंदुत्‍व के एजेंडे पर तो भाजपा सत्‍ता में आती है, कुर्सी मिलने के बाद बिजनेस हित देखती है इसीलिए वह कसाईखानों को बंद करने में नाकाम रही है। यह तो और ताज्‍जुब की बात है कि उनके शासन वाले राज्‍यों में स्‍लॉटर हाउस ज्‍यादा हैं जिनके संगठनों ने पशु वध को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा रखा है।



समाज के ख़ास वर्ग से मुसलमानों को बचाने के लिए बनना चाहिए SC-ST एक्‍ट जैसा कानून !

0


Newbuzzindia: जिस तरह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को लोगो के उत्पीड़न से बचाने के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम बनाया गया है उसी तरह मुसलामानों को समाज के एक खास वर्ग से बचाने के लिए भी एक एक्ट बनाना चाहिए, जिससे मुसलमान अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। यह बात समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबु आजमी ने कही है। 
आजमी ने कहा कि ‘उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम की तर्ज पर एक ऐसा ही कानून मुसलमानों के लिए भी बनाया जाना चाहिए क्योंकि वे समाज के कुछ खास वर्ग के हाथों उत्पीड़न और उनकी अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करते हैं।’
इसी दौरान उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर भी निशाना साधा और उनके राज ठाकरे द्वारा कहे गए बयान का भी विरोध किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अधिनियम रद्द कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वह असंवैधानिक है।

आजमी ने यह भी कहा कि ‘मुसलमानों और धार्मिक प्रमुखों को आईएस की निंदा करनी चाहिए क्योंकि यह आतंकवादी संगठन इस्लाम के लिए धब्बा है और वह इस धर्म की छवि खराब कर रहा है।’

‘भाजपा के साथ हमारा 25 साल ‘बर्बाद’ हुआ।’ : उद्धव ठाकरे

1

NewBuzzIndia:  

शिवसेना और भाजपा के बीच पैदा हुई दरार खाई में तब्दील होती जा रही है। नए मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा ने जिस तरह से शिवसेना को किनारे किया उससे यह तय हो गया था कि ये गठबंधन चंद दिनों का रह गया है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन कर के अपने 25 साल बर्बाद किये हैं। जैसे ही शिवसेना को लगेगा की इस गठबंधन में उसका सम्मान अब और नहीं बचा तो वह गठबंधन तोड़ लेगी।



ठाकरे ने कहा, ’25 साल एक लंबा समय होता है और हम एक दूसरे का हाथ थामे बड़े हुए। लेकिन जिस तरह कुछ चीजें हुईं जिसमें पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन का टूटना शामिल है, अब मुझे लगता है कि हमने गठबंधन में 25 साल बर्बाद किए। ये साल बेकार गए।’

जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी क्यों भाजपा सरकार में शामिल होने के बावजूद उसपर आरोप लगाती है ? इस पर ठाकरे ने कहा, ‘इस वजह से ही मैं हमारे गठबंधन के मूल सिद्धांतों पर काम करने और उन्हें एक बार फिर स्पष्ट करने पर जोर देता हूं। शिवसेना ने कभी भी बेबुनियाद और बेकार के आरोप नहीं लगाए हैं और ना हीं कभी व्यक्तिगत टिप्पणी की है।’

फिर ‘अपनों’ पर भड़की शिवसेना, BJP से पूछा- “कितने खातों में आये 15 लाख ?”

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | महाराष्ट्र में भाजपा का सबसे बड़ा सहयोगी दल शिवसेना लगातार बीजेपी पर शब्द भेदी बाण छोड़ रहा। एक तरफ शिवसेना सत्ता में भाजपा का साथ दे रही है तो वहीँ दूसरी ओर वह केंद्र पर हर मुद्दे पर ऊँगली उठाने से पीछे भी नही हट रही है। शिवसेना ने केंद्र और भाजपा पर निशाना साधने और विरोध करने का एक नया तरिका इज़ाद किया है, वह है सामना ! वैसे तो शुरू से ही सामना में विरोध की गंध झलकती थी पर अब यह निशाना साधने का मुख्य हथियार बन गया है।

मोदी ने रविवार को जब अपने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया तो मोदी सरकार पर निशाना साधने और आरोप लगाने से शिवसेना पीछे नही छूटी और आखिर भाजपा से पूछ ही लिया कि “कितने खातों में आये 15 लाख रूपए। पीएम मोदी के उन दावों का क्या हुआ जो कालेधन पर वो किया करते थे। दो साल में कितने खातों में काला धन वापस आया है।”

यह सवाल शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिये पूछा। सामना के संपादकीय का शीर्षक था चाय से ज्यादा केतली गरम, मन की बात । शिवसेना ने इस पर केंद्र और मोदी से काले धन पर सवाल खड़े करते हुए यह भी कहा कि “देश बदल रहा है, लेकिन हमें फ्री की चाय नहीं चाहिए। चुनाव से पहले जो वादे किए गए थे उनका क्या हुआ। ये सवाल चाय की चुस्की मारते हुए कोई सिरफिरा पूछे तो उसके साथ क्या करना चाहिए। ये सवाल लोगों के मन में उठ सकता है।”

Posted from WordPress for Android

सच बोलने वालों की आवाज दबाकर झूठ और अफवाहे फैला रही है मोदी सरकार : शिवसेना

1

Newbuzzindia: भारतीय जनता पार्टी  पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना ने आरोप लगाया कि उसके वरिष्ठ सहयोगी दल की राजनीति ‘झूठ और अफवाहें फैलाने’ की है। वह दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सच बोलने वाले लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है।  शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ की प्रतियां जलाने की चेतावनी देने वाले एक स्थानीय भाजपा नेता को कड़ा जवाब देते हुए शिवसेना ने सोमवार को कहा कि एेसा करना आरएसएस की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल आदर्शों को आग के हवाले करने जैसा होगा।

‘सामना’ में छपे संपादकीय में कहा गया, ‘‘राजनीति मटमैली हो गई है। हर किसी को आलोचना का अधिकार है, लेकिन सच बोलने की कोशिश करने वाले लोगों की आवाजें दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक दबाई जा रही हैं। यह सत्ता के दिमाग पर हावी हो जाने का उदाहरण है।’’

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पिछले सप्ताह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता माधव भंडारी के पुतले फूंके थे क्योंकि उन्होंने पार्टी के प्रकाशन ‘मनोगत’ में एक लेख में उद्धव ठाकरे को इस गठबंधन से निकल जाने की चुनौती दी थी।  बाद में भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने शिवसेना या उसके मुखपत्र का नाम लिए बिना कथित तौर पर कहा था कि उसकी पार्टी को भी अपने नेताओं की छवि बिगाडऩे की कोशिश का विरोध करने का लोकतांत्रिक अधिकार है और भाजपा के कार्यकर्ता भी अखबार को जला सकते हैं।

‘सामना’ ने शेलार का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग शिवसेना के सामने चुनौती रख रहे हैं, वे एक तरह से अपने ही कपड़े जला रहे हैं।  संपादकीय में कहा गया, ‘‘कई लोग अफवाहों का बाजार लगाते हैं और वहां सपने बेचते हैं। अफवाहें फैलाना अपराध है लेकिन उनकी (भाजपा की) राजनीति झूठ और अफवाहें फैलाने पर टिकी है। अगर वो सामना को जलाने की बात करते हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए कि यह हिंदुत्व के विचार को और आरएसएस की विचारधारा को प्रधानमंत्री मोदी के मूल विचारों के साथ जलाने जैसा है।

संपादकीय में कहा गया कि यदि शिवसेना के खिलाफ एेसे आक्षेप जारी रहते हैं तो पार्टी मोदी द्वारा विकसित की जा रही हर स्मार्ट सिटी में पागलों के कम से कम पांच-दस अस्पताल बनाने की सिफारिश करेगी।

उद्धव ने भाजपा और संघ को कहा पाखंडी, बोला ‘हिंदुत्व से पकड़ खो रही है भाजपा।’

0

NewBuzzIndia:

हिंदुत्व को अपना मुद्दा बना कर देश में दक्षिणपंथी विचार के राजनीति की नीव रखने वाली राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी संगठन शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे के निशाने पर आ गई है। देश में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने के लिए अक्सर भाजपा को अपने कट्टर मुद्दों के साथ समझौता करते हुए देखा गया है। जो की समय के साथ अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए ज़रूरी भी है। पर अपने बदलाव के इन्ही गुणों के वजह से आज भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक संगठन की ओर से आयोजित की जाने वाली इफ्तार पार्टी को लेकर शिवसेना ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने इफ्तार पार्टी को पार्टी का ‘पाखंड’ बताया है। बता दें, आरएसएस के संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दो जुलाई को इफ्तार पार्टी रखी है।
शिवसेना की नेता मनीषा ने एएनआई से कहा, ‘यह हैरान करने वाली बात है कि इस तरह की इफ्तार पार्टी आरएसएस आयोजित कर रहा है। लेकिन हैरानी भी नहीं हैं क्योंकि आरएसएस और भाजपा हिंदुत्व एजेंडे पर पकड़ खो रहे हैं।’

साथ ही कहा कि ‘राम मंदिर का मुद्दा देख लीजिए जिसकी वजह से पार्टी दो सांसदों से 181 सांसदों तक पहुंची है। पार्टी उससे भी हटती नजर आ रही है। वे इफ्तार पार्टी को सांस्कृतिक कार्यक्रम बता रहे हैं। यह पार्टी का पाखंड है।’

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने करीब 140 देशों के नेताओं को इफ्तार पार्टी का न्योता दिया है। मंच ने इंटरनेशनल रोजा इफ्तार पार्टी दो जुलाई को आयोजित की है।

राज ठाकरे ने ओवैसी के फ़ोटो वाला केक काटा कहा, “जो महाराष्ट्र के खिलाफ बोलेगा उसे काट देंगे।”

0

NewBuzzIndia:

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के  अपने जन्मदिन पर एमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का फोटो बना केक काटकर विवाद को न्योता दे दिया। आज राज ठाकरे का जन्मदिन है इसी मौके पर उन्होंने केक काटा।

MNS के कार्यकर्ता ओवैसी की तस्वीर वाला केक लेकर आए थे। कार्यकर्ताओं की गुजारिश पर राज ठाकरे ने इस केक के एक कोने को चाकू से काटा। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने केक खाया। इस मौके पर राज ठाकरे ने गरजते हुए कहा कि, “जो महाराष्ट्र के खिलाफ बोलेगा उसे काट डालेंगे।”

जबकि एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओवैसी शैतान है, हैवान है। जो हिंदू के खिलाफ बात करते हैं, महाराष्ट्र के टुकड़े करने की बात करते हैं, उनके लिए राज साहब ने जो आदेश दिया है, हम उसका पालन करेंगे।