राज ठाकरे का यू टर्न , नही करेंगे “ऐ दिल है मुश्किल” का विरोध ।

Newbuzzindia : करण जौहर और “ऐ दिल है मुश्किल” की मुश्किलें आखिरकार ख़त्म हो गई है । फिल्म का भरी विरोध करने वाले राज ठाकरे ने “यू टर्न” ले लिया है । कल रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और करण जौहर के साथ मीटिंग करने के बाद राज ठाकरे ने यह फैसला लिया है ।

गौरतलब है कि फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर गिल्ड के प्रमुख मुकेश भट्ट ने सीएम फडनवीस से मीटिंग के बाद कहा कि, बैठक में यह तय किया गया है कि आगे से कोई भी पाकिस्तानी कलाकर भारतीय सिनेमा में काम नहीं करेगा। मुकेश भट्ट ने बताया कि बैठक में फिल्मकार करण जौहर ने प्रस्ताव रखा कि फिल्म रिलीज होने से पहले उरी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक के बाद एमएनएस ने कहा है कि पार्टी फिल्म का विरोध नहीं करेगी।

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी कलाकर फवाद खान के रोल का राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस विरोध कर रही है। राज ठाकरे की पार्टी का कहना है कि किसी भी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होनी चाहिए। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इससे पहले, गुरुवार को फिल्म के निर्माता करण जौहर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इस मीटिंग के बाद फिल्मकार मुकेश भट्ट ने बताया कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी इस मामले में बाद करेंगे, जिससे फिल्म की रिलीज के दौरान राज्यों में कानून व्यवस्था में कोई कोताही ना हो।

spot_img

ताजा समाचार

Related Articles