Home Tags Mp congress

Tag: mp congress

मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के चलते , कांग्रेस कल करेगी राजभवन का घेराव

0

किसान आंदोलन(Farmer Agitation ) का समर्थन कर रही कांग्रेस(Congress) राजभवन(Governor House) का घेराव करने की तैयारीकर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Kamalnath) ने ट्विटर(Twitter) पर 23 जनवरी को राजभवन घेराव में शामिल होने की अपील पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से की है।

कमलनाथ ने ट्वीट में विस्तार से कार्यक्रम बताते हुए लिखा है कि मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में 23 जनवरी को सुबह 11:30 बजे जवाहर चौक पर इकट्ठा होंगे और वहीं से राजभवन कूच करेंगे। कमलनाथ ने अधिक से अधिक संख्या में राजभवन घेराव मे शामिल होने की अपील कांग्रेस नेताओं से की है।

कमलनाथ ने भोपाल के करीबी जिले यानी सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा आदि से भीड़ जुटाने के निर्देश जिला अध्यक्षों और पूर्व मंत्रियों को दिये हैं। इन लोगों पर यह जिम्मेदारी भी रहेगी कि लोगों को जहाँ से लाया गया है उन्हें वापस वहाँ छोड़ना भी होगा।

राजभवन घेराव की अपील को दिग्विजय सिंह और एमपी कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर पर शेयर की है। जिससे प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग जुट सकें। कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जब तक काले कृषि कानून वापस नहीं होते उसका आंदोलन जारी रहेगा।

22 जनवरी को आयोजित होगी कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक

0

इंडियन नेशनल कांग्रेस(Indian National Congress) ने अपनी कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी(CWC) की बैठक 22 जनवरी को बुलाई है। पार्टी इस बैठक में किसानों के मुद्दों, अर्नब गोस्वामी चैट लीक और कोविड-19 महामारी पर चर्चा करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि यह बैठक वर्चुअल आयोजित की जाएगी और इसकी अध्यक्षता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।

हजारों किसान पिछले कई महीनों से राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, जिसमें तीनों कानूनों को निरस्त करने की मांग की गई है। बुधवार को किसानों और सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा था कि यह कानून कृषि क्षेत्र को तबाह करने के लिए लाए गए हैं।

कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी से जुड़े कथित चैट लीक को लेकर सरकार को घेरने के लिए पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी, पूर्व गृहमंत्री सुशील शिंदे, पूर्व कानून मंत्री और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को मैदान में उतारा। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा से जुड़ी गुप्त सूचना लीक करने को देशद्रोह बताया और मामले की तत्काल जांच की मांग की।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का विवादित बयान, बोले जब महिला….

0

अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा देश और प्रदेश की सुर्खियों में बने रहने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है

अबकी बार सज्जन सिंह वर्मा ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा है कि डॉक्टरों के अनुसार जब महिला 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती है तो शिवराज सिंह शादी की उम्र को 21 साल क्यों बढ़ाना चाहते हैं?

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों अधिकारियों से चर्चा करते हुए यह बात कही थी कि जब लड़कों की शादी की उम्र 21 साल है तो लड़कियों की शादी की उम्र भी 18 से बढ़ाकर 21 पर करने को लेकर हमें विचार और चर्चा करनी चाहिए आज उचित पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने यह अभद्र टिप्पणी की है।