Home Tags राजनैतिक पार्टी

Tag: राजनैतिक पार्टी

‘हमे 10 साल बाद बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला’- अमित शाह

0

#newbuzzindia/कासगंज । उत्तरप्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव आने वाले है। इसको लेकर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। उत्तरप्रदेश का चुनावी रण, अन्य राज्यों की तुलना में अधिक भयावक होगा। इसलिए अभी से ही बीजेपी ने चुनाव की रुपरेखा तैयार कर ली है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश में भाजपा का प्रभाव बनाना शुरू कर दिया है। अमित शाह ने उत्तरप्रदेश के कासगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथो लिया साथ ही दोनों की कमियों को जनता को गिनाया भी।

अमित शाह ने कहा कि, ‘हमने एक ऐसा प्रधानमंत्री दिया है जो बोल सकता है। 10 साल बाद हमे ऐसा  प्रधानमन्त्री मिल पाया है। इसके पहले कांग्रेस ने ऐसा प्रधानमन्त्री दिया था जो यदि बोलता भी तो उसे या तो सोनिया गांधी सुन पाती या राहुल गांधी। जनता तक उनकी आवाज़ नही पहुच पाती थी।’

श्री शाह ने राज्य सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि ‘अखिलेश बाबू ने 5 साल में क्या किया है ? क्या उन्होंने युवाओं को लैपटॉप देने का वादा पूरा किया या उत्तरप्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलने लगी?’

इसी बीच शाह ने मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि ‘मोदी यदि विदेश भी जाते है तो वहां की जनता उनका गर्मजोशी से स्वागत करती है। और इस बात की जानकारी पूरी दुनिया को मिलती है।’

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

साध्वी प्राची के फिर से बिगड़े बोल, ‘मुस्लिम मुक्त भारत हो।’

0

NewBuzzIndia:

  अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा में अपनी बढ़त बढ़ाने के नज़रिए से उत्तर प्रदेश चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में साध्वी प्राची के ऐसे बयान जो सांप्रदायिक तनाव को और ज्यादा बढ़ाने का काम कर रहा है, बीजेपी का नुकसान ही करेगा।

रुड़की में एक सभा में साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बोल कहे हैं। साध्वी कांग्रेस मुक्त भारत बना चुके अब मुसलमान मुक्त भारत बनना चाहिए। रुड़की पहुंची साध्वी प्राची ने यहां कई विवादित ब्यान दिए। उन्होंने  न सिर्फ शाहरूख खान और आमिर खान पर हमला बोला बल्कि यह तक कह डाला कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बना चुके हैं अब मुसलमान मुक्त भारत बनना चाहिए जिस पर हम काम कर रहे हैं।

साध्वी प्राची ने शाहरुख खान पर बोलते हुए कहा कि दो फ़िल्म फ्लॉप होते ही शाहरुख़ को हिंदुओं की याद आने लगी है। ऐसा ही आमिर खान की आने वाली फिल्म के साथ होना चाहिए। आमिर की फ़िल्म में चूहे ही दंगल करते नजर आएंगे। ये खाते हिंदुस्तान की और गाते हैं पाकिस्तान की।

रुड़की के लंढोरा में कुंअर प्रणव सिंह चैम्पियन के महल पर हुए हमले के बारे में उन्होंने कहा रंगमहल पर जो हमला हुआ है वो एक सोची समझी साजिश है। हिन्दुस्तान को कांग्रेस मुक्त तो हमने कर दिया अब जरूरत है कि मुस्लिम मुक्त भारत बनना चाहिए जिस पर हम काम कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के चेहरे के बारे में उन्होंने कहा अगर भाजपा योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाती है तो भाजपा की 300 सीट आएंगी और उत्तर प्रदेश अत्याचार से मुक्त होगा। मुस्लिम मुक्त उत्तर प्रदेश होगा और उत्तम प्रदेश बन जाएगा।

कांग्रेस के बुरे दिन हुए शुरू, फिर मिला झटका, राजस्थान प्रभारी गुरुदास कामत ने दिया इस्तीफा

0

#newbuzzindia/जयपुर । एक ऐसा समय था जब कांग्रेस देश की सबसे मजबूत और दमदार पार्टी हुआ करती थी। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से मानो कांग्रेस की जड़े ही हिल गयी हो। एक के बाद एक कांग्रेस को झटके लगते रहे, और लगातार कांग्रेस कमजोर पड़ती रही।

एक नया झटका हाल ही में कांग्रेस को लगा है, जिसने कांग्रेस को अंदर तक झकझोर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के प्रभारी गुरुदास कामत ने अपने राजनैतिक जीवन से त्यागपत्र दे दिया है।

**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

आपको बता दे कि, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस को छत्तीसगड़ में मुह की खानी पड़ी थी, वहां के सबसे दमदार नेता ने कांग्रेस से पल्ला झाड़ा था, तो उसी के बाद इस घटना से कांग्रेस पूरी तरह हिल चुकी है।

गुरुदास कामत, 44 साल से कांग्रेस में बने हुए थे, 10 पहले ही उन्होंने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और इस्तीफा सौपा था, पर इस्तीफे पर कार्रवाई न होने से श्री कामत ने सन्यास की घोषणा कर दी।

वहीं इस मुद्दे पर ये भी कयास लगाए जा रहे है कि, कामत कांग्रेस से इसलिए भी पीछा छुड़ा रहे है कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौपी जायेगी या कांग्रेस की बढ़ती कमजोरी भी एक कारन हो सकती है।

“भाजपा ने अच्छे दिन नही बल्कि विकास को ठप्प करने का काम किया है”- भगोरा

0

“भाजपा ने अपने कार्यकाल में जनता को अच्छे दिन नही बल्कि पिछली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास के कार्यों को ठप्प करने का कार्य किया है।” यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बांसवाड़ा डूंगरपुर के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने अपने निवास स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कही।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भगोरा ने भाजपा पर एक के बाद एक तीर छोड़े। भगोरा ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं की मन की बात सुनने आये भाजपा मंत्रियो के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा सरकार की पोल खोल कर रख दी है।

वहीँ भगोरा ने राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारियों ने कांग्रेस के 50 वर्ष  और भाजपा के ढाई वर्ष के कार्यकाल पर खुली बहस की चुनौती को स्वीकारते हुए कहा की वे कटारिया से बहस के लिए पूरी तरह तैयार है।

**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

कार्यकर्ताओं की लगन से कांग्रेस फिर आएगी सत्ता में- डॉ. करणसिंह यादव

0

Newbuzzindia: “यदि कांग्रेस एकजुटता और लगन से कार्य करती है और इसमें कार्यकर्ता पूरी तरह सहभागिता निभाते है तो एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में वापिस आएगी।” यह बात राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. करणसिंह यादव ने नवगठित जिलाकार्यकारिणी के शुभारम्भ और शपथ ग्रहण समारोह में अलवर में कही।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को खरी खरी सुनाई और कहा कि, यदि कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है तो सभी को स्वयं के काम पर ध्यान देना होगा न कि दूसरे के।

**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

इस बैठक में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे, जिनमे जुबेर खाँ, जीआर खटाणा, सकुंतला रावत सहित अनेक दिग्गज लोग मौजूद थे।

वर्ल्ड बैंक: विकाशील देशों की श्रेणी से हट अब लो इनकम वाला देश हुआ भारत

0

NewBuzzIndia:

वर्ल्‍ड बैंक ने भारत को लेकर विकासशील देशों का तमगा हटा दिया है। अब भारत लोअर मिडिल इनकम कैटेगरी में गिना जाएगा। भारत नए बंटवारे के बाद जांबिया, घाना, ग्‍वाटेमाला, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और श्रीलंका जैसे देशों की श्रेणी में आ गया है।

सबसे बुरी बात यह है कि ब्रिक्‍स देशों में भारत को छोड़कर चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील अपर मिडिल इनकम श्रेणी में आते हैं। अभी तक लो और मिडिल इनकम वाले देशों को विकासशील और हाई इनकम वाले देशों को विकसित देशों में गिना जाता रहा है। वर्ल्‍ड बैंक ने अर्थव्‍यवस्‍था के बंटवारें की श्रेणियों के नामों में परिर्वतन किया है।

वर्ल्‍ड बैंक के डाटा साइंटिस्‍ट तारिक खोखर ने बताया, “हमारे वर्ल्‍ड डवलपमेंट इंडिकेटर्स पब्लिकेशन में हमने लो और मिडिल इनकम वाले देशों को विकासशील देशों के साथ रखना बंद कर दिया है। विश्‍लेषणात्‍मक उद्देश्‍य से भारत को लोअर मिडिल इनकम अर्थव्‍यवस्‍था में रखा जा रहा है। हमारे सामान्‍य कामकाज में हम विकासशील देश की टर्म को नहीं बदल रहे हैं। लेकिन जब स्‍पेशलाइज्‍ड डाटा देंगे तो देशों की सूक्ष्‍म श्रेणी का प्रयोग करेंगे।”

वर्ल्‍ड बैंक की ओर से कहा गया है कि मलावी और मलेशिया दोनों विकासशील देशों में गिने जाते हैं। लेकिन अर्थव्‍यवस्‍था की दृष्टि से देखें तो मलावी का आंकड़ा 4.25 मिलियन डॉलर है जबकि मलेशिया का 338.1 बिलियन डॉलर है।

नए बंटवारे के बाद अफगानिस्‍तान, नेपाल लो इनकम में आते हैं। रूस और सिंगापुर हाई इनकम नॉन ओईसीडी और अमेरिका हाई इनकम ओईसीडी कैटेगिरी में आता है। नई श्रेणियों को निर्धारण वर्ल्‍ड बैंक ने कई मानकों के आधार पर किया है। इनमें मातृ मृत्‍यु दर, व्‍यापार शुरू करने में लगने वाला समय, टैक्‍स कलेक्‍शन, स्‍टॉक मार्केट, बिजली उत्‍पादन और साफ-सफाई जैसे मानक शामिल हैं।

मथुराकांड: संबित पात्रा के पांच सवालों ने की अखिलेश यादव की बोलती बंद

0

image

NewBuzzIndia:  मथुरा में हुए सामाजिक अव्यवस्था पर संबित पात्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पांच तीखे प्रश्न पूछे हैं, जिसपर अभी तक अखिलेश यादव के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

गौरतलब है कि, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने मथुरा काण्ड को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री अखिलेश यादव से काफी तीखे सवाल पूछे हैं। कल हुई इस घटना में दो पुलिस अफसरों समेत करीब 18 लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। संबित पात्रा ने भी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव के ऊपर कई सवाल दागे –

पहले प्रश्न में उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा कि जवाहर बाग़ में कब्ज़ा करके बैठे इस भू माफिया को किसका राजनैतिक संरक्षण प्राप्त था।

दूसरे सवाल में उन्होंने कहा कि मीडिया काफी तफ्शीश के साथ हर दिन इस पूरे मामले को उजागर कर रही है। मीडिया का श्पष्ट कहना है कि इस घटना का जो मास्टरमाइंड था वह किस प्रकार की करतूतों को अंजाम दे रहा था उससे सभी लोग भली भाँती परिचित थे, उसपर पहले भी 15 लोगों पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगा था और जांच भी चल रही थी। इसके अलावा मथुरा और आस पास के लोग उस व्यक्ति और उस पूरे समूह के कार्यकलापों से परेशान थे। ऐसे में वह व्यक्ति ढाई-तीन साल तक मथुरा की गलियों में ढाई-तीन साल तक सीना चौड़ा करके घूमता रहा, यह सब कुछ प्लान करता रहा, प्रशासन और पुलिस शांत रही, यह ऐसे ही तो नहीं हो सकता है, सबकुछ जानते हुए उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई??

तीसरे प्रश्न में उन्होंने कहा – अभी हमारी प्रेस कांफ्रेंस के पहले हमने उत्तर प्रदेश के DGP की प्रेस कांफ्रेंस को सुना, उन्होंने बहुत ही श्पष्टता के साथ कहा कि जब पुलिस वहां पर पहुंची तो पहले से ही कुछ लोग बन्दूक लेकर पेड़ों के ऊपर बैठे हुए थे, पुलिस को देखते ही उन्होने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी अपना जीवन खो बैठे। संबित पात्रा ने कहा कि ये तो बड़ा आश्चर्य का विषय है, इतना बड़ा पुलिस महकमा, पुलिस बिना तैयारी के वहां चली जाती है, पुलिस में किसी प्रकार का इंटेलिजेंस ही नहीं कि लोग पेड़ पर बन्दूक लेकर बैठे हुए हैं और गोली चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पुलिस में भर्ती होते हैं वो जनता की हिफाजत के लिए भर्ती होते हैं, वे मुस्तैदी के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन अगर इंटेलिजेंस ही नहीं है कि पेड़ पर पहले से ही लोग बन्दूक लेकर बैठे हुए हैं तो हम उत्तर प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछना चाहते हैं कि जाने से पहले पुलिस ने तैयारी क्यों नहीं की। ये इंटेलिजेंस कहाँ नदारद थी।

चौथे सवाल में संबित ने कहा – तमाम न्यूज चैनल्स दिखा रहे हैं कि किस प्रकार का असलहा और बारूद जवाहर बाग़ से  निकाला गया है, वहां पर बम, बारूद और बंदूकों का जमावड़ा था, यह कोई रातोंरात तो नहीं हो गया, जिस तादात में यह इकठ्ठे हुए हैं, ये खुद अपने आप में बयान करता है कि ये वर्षों का काम था, दो ढाई वर्ष में धीरे धीरे करके एक मिनी वार जोन, या एक मिनी युद्ध मैदान तैयार किया गया था, उसके अन्दर इतना असलहा, बम बारूद इत्यादि है, टीवी यह भी दिखा रही है कि आधुनिक हथियार भी वहां पर मौजूद था। प्रश्न यह है कि जब उत्तर प्रदेश के सेंटर यानी मथुरा में इतना बम बारूद इकठ्ठा हो रहा था यह छोटी बात नहीं है, मथुरा कोई छोटा शहर नहीं है, आखिर यह किसके बल पर हुआ, इतना असलहा ऐसे ही इकठ्ठा नहीं हो जाता है, संभव ही नहीं है बिना कि बिना पुलिस और प्रशासन की जानकारी के इतना असलहा वहां इकठ्ठा हो जाय, जब असलहा आता है तो कई चेक पोस्ट पर उनकी चेकिंग होती है, क्या उनकी कोई चेकिंग नहीं हुई? जिस लोगों ने यहाँ पर इतना असलहा और बम बारूद इकठ्ठा किया, उसने पूछताछ नहीं की गयी या भ्रष्टाचार के कारण हर चेकपोस्ट पर उन्हें छोड़ दिया गया। यह दिखाता है कि उत्तर प्रदेश में प्रशासन की हालत क्या है।

संबित ने पांचवे सवाल में कहा – पुलिस का काम जनता की हिफाजत करना है, जब खुद पुलिस हताहत हो जाए, जब खुद पुलिस अपनी जान के लिए परेशान रहे तो जनता की हिफाजत कौन करेगा, मै NCRB का डेटा लेकर बैठा हूँ। उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों में यानी जब से सपा की सरकार बनी है, पुलिस से किस प्रकार का वर्ताव किया गया है, वह भी सोचनीय है।

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले आजमगढ़ पुलिस थाने में कुछ लोगों की भीड़ एक थाने पर पथराव करती है, जबरजस्ती थाने में घुस जाती है और पुलिस एन जिस व्यक्ति को बंद किया होता है उसे छुड़ा लेती है।

प्रतापगढ़ के कुंडा पुलिस स्टेशन में एक होमगार्ड को गोली मार दी जाती है।, पीलीभीत में हेडकांस्टेबल को गोली मार दी जाती है।

बदायूं में दो पुलिसकर्मी जब साउंड की आवाज कम कराने जाते हैं तो उनकी गोली मारकर हत्या कर दी जाती है।

उन्होंने बताया कि NCRB का डेता बताता है कि जब से अखिलेश यादव की सरकार बनी है पुलिस पर इस प्रकार की वारदात बढ़ गयी हैं।

उन्होंने बताया कि 2014-15 में पुलिस वालों पर तीन सौ अटैक हुए। विगत चार वर्षों में 1054 बार पुलिस पर अटैक हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है उस राज्य में जनता का क्या हाल होगा इसका आप अंदाजा लगा सकते हैं। पुलिस की तैयारी पर भी कई प्रश्न उठते हैं, जिस पुलिस को तैयार रहना चाहिए, वह तैयार नहीं रहती, आज एसपी नहीं रहे हमारे बीच, लोग एसपी को मार दे रहे हैं, SHO मर जाते हैं। जब एसपी और SHO को ही DGP और मुख्यमंत्री नहीं बचा सकते तो आप आदमी को मुख्यमंत्री किस प्रकार से हिफाजत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम अखिलेश यादव से इन पाँचों प्रश्नों का उत्तर चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को गुंडाराज बना दिया है।

संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव को नैतिक रूप से इस घटना की जिमेदारी नहीं लेनी चाहिए।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीतीं 151 सीट तो भाजपा को मिली केवल 90 सीट !

0

Newbuzzindia: असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से साफ हो गया है कि कहां पर किसकी सरकार बनने जा रही है। जहां एक ओर असम में कमल खिल गया है, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी जीत गई हैं। पीएम मोदी ने भी ममता बनर्जी और जयललिता को फोन करके जीत की बधाई दी है।

वैसे तो चुनाव परिणाम आने के बाद से ही भाजपा में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है । असम में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है । भाजपा के तमाम बड़े नेता कांग्रेस पर निशाना साध रहे है । कांग्रेस की ओर से भी सोनिया और राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम के बाद हार स्वीकार की ।

लेकिन अगर आंकड़ो पर नजर डाली जाए और कांग्रेस और भाजपा में तुलना की जाए तो नतीजा कुछ और ही दिखाई देता है ।

5 राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को मिली कुल सीट है असम-86 + पश्चिम बंगाल-3 + तमिलनाडु-0 + केरल-1 + पॉन्डेचेरी-0 = कुल सीट-90

तो वहीं कांग्रेस ने असम-60 + पश्चिम बंगाल-44 + तमिलनाडु-8 + केरल-22 + पॉन्डेचेरी-17 = कुल सीट-151

असम में सरकार जाने के बाद भी कांग्रेस भाजपा से 61 सीट आगे दिखाई दे रही है । इन आंकडों को अगर 2019 के आम चुनावों के परपेक्ष में देखा जाए तो भाजपा और मोदी के लिए अच्छे संकेत नही है ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

जंगलराज: मध्यप्रदेश में पिछले 9 महीनों में 3400 बलात्कार, 1600 हत्या, 1500 लूट और 15000 चोरी के मामले दर्ज !

1

Newbuzzindia: मध्यप्रदेश में पिछले नौ महीने में 3400 से ज्यादा रेप के मामले दर्ज हो चुके है, यानि हर महीने 377 लड़कियों या महिलाओं के साथ प्रदेश में बलात्कार होता है, ये तो वो मामले है जो थाने तक पहुंचने के बाद मामला दर्ज होता है, कई तो ऐसे ही मामले होते है या तो पीड़िता समाज और दूसरी चीजों के डर से थाने ही नहीं आती, या फिर कई बार मामला ही दर्ज नहीं किया जाता।
                       
सोचिए, ये ऑकड़े देखने के बाद अंदाजा लगाइए, मध्यप्रदेश में महिलाएं और लड़कियां कितनी सुरक्षित है।

मध्यप्रदेश के क्राइम ब्यूरो रिकॉड्स के अनुसार इस दौरान करीब 1600 हत्या के भी मामले दर्ज किए गए है। विदित हो कि मध्य-प्रदेश पिछले दो साल से गलत कारणों की वजह से चर्चा में ज्यादा रही है। अगर एनसीआरबी की रिपोर्ट को मानें तो साल 2013 में सबसे ज्यादा बलात्कार 4335 मामले दर्ज किए गए है।

जबकि साल 2012 में भी 3445 बलात्कार की घटनाएं पुलिसिया फाइलों तक पहुंची। ये ऑकड़े बेहद चौकाने वाले है, साल 2001 और 2013 की बात करें तो ऑकड़े सीधे दोगुनी से भी ज्यादा हो चुकी है।

विदित हो कि साल 2001 में बलात्कार के 2851 मामले सामने आए जबकि 2013 में 4335 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा पूरे प्रदेश में औसतन रोज 6 लूट की घटनाएं होती है, यानि करीब 1500 लूट की घटनाएं सामने आई, इसके साथ ही 15000 चोरी की वारदात भी दर्ज की गई।

ये वो मामले है जो लोग अपने घर से निकल कर थाने तक पहुंचे और मामला दर्ज कराया, इसके अलावा कई बार तो या तो जिसके साथ घटना होती है, वो शिकायत ही नहीं करता या फिर पुलिस मामला ही दर्ज नहीं करती ।

आज देश भऱ में अपराध को लेकर हायतौबा मचा है, बिहार के सीवान में पत्रकार की हत्या के बाद बहस तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आरोप लगा है कि बिहार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है, दूसरे प्रदेशों में भी अपराध हो रहा है, लेकिन बिहार की घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे में सभी राज्यों के अपराध एक-एक कर डाटा के साथ पेश किया जा रहा है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

दिल्ली MCD उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता , आप और भाजपा को नुक्सान !

0

Newbuzzindia: राजधानी दिल्ली में एमसीडी की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना में पहली सीट बीजेपी के नाम रही। इसके बाद बाकी नतीजों का भी दौर शुरू हो गया।

नतीजों से साफ हो गया कि आम आदमी पार्टी ने भले ही सबसे ज्यादा सीटें जीती हो, लेकिन उसका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा जैसा कहा जा रहा था। सबसे खास बात ये रही कि कांग्रेस का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा।

उपचुनाव के नतीजों को अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले सेमिफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। नगर निगम की 13 सीटों पर उपचुनाव में कुल 94 उम्मीदवारों की किस्मत किस करवट बैठेगी ये तय हो जाएगा। अधिकतर सीटों पर आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]