Home Tags राजनैतिक पार्टी

Tag: राजनैतिक पार्टी

शिवसेना हुयी मोदीमय, ‘जोरदार मोदी’ कह कर की तारीफ़

0

image
Newbuzzindia.com

#newbuzzindia/मुम्बई | भाजपा की महाराष्ट्र में सहयोगी पार्टी शिवसेना का रुख इस बार बदला है। जहाँ हर बार शिवसेना मोदी और भाजपा सरकार की योजनाओ और खुद सरकार की अवहेलना करती नजर आती है वहीँ इस बार शिवसेना के सुर बदले हुए लग रहे है, शिवसेना भी मोदीमय होती दिखाई दे रही है।

दरअसल, शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय पृष्ठ पर एक वृहद आलेख छापा गया, जिसका शीर्षक ‘जोरदार मोदी’ करके दिया गया है। इसमें मोदी की जमकर तारीफ की गयी है।

शिवसेना ने यह भी लिखा है कि, भले ही हिन्दुस्तान की राजनीति कांग्रेसमुक्त हो रही है लेकिन अमेरिकन कांग्रेस के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने जोरदार और ऐतिहासिक भाषण किया है। मोदी अपने भाषण से अमेरिकियों की तालियां बटोर रहे हैं, दिल जीत रहे है और देश को मान-सम्मान दिला रहे हैं। शिवसेना ने मोदी की तारीफ में लिखा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री जोश में है और वो दुनिया को जीतने की मुहिम पर निकले है। उनका अभिनंदन और शुभकामनाएं।

शिवसेना ने ओबामा और मोदी की दोस्ती पर भी लिखा है जिसमे कहा गया है कि, “वो इतने अच्छे दोस्त बन गए हैं कि निवृत्ति के बाद वो अपनी पत्नी के साथ सूरत, राजकोट, पोरबंदर, मनाली, महाबलेश्वर या दिल्ली में बसनेवाले है ऐसा लगने लगा है।”

शिवसेना ने इसी बीच अमेरिका पर ऊँगली उठाते हुए लिखा कि, मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के समय अमेरिका ने हिन्दुस्तान की सहायता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कृतज्ञता जताई। लेकिन इसी अमेरिका ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद और हथियारों की आपूर्ति की नीति बंद नही की है। एक तरफ वो आतंकवाद के खिलाफ हिन्दुस्तान को समर्थन देता है और दूसरी तरफ पाकिस्तान को एफ-16 जैसे लड़ाकू विमानो की आपूर्ति कर व्यापार करता है। अमेरिका ने स्वयं पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन और तालिबानी गुट प्रमुख मोलाह अख्तर मंसूर को मार डाला लेकिन हिंदुस्तान के बारे में सिर्फ चेतावनी दी हैं। अमेरिका के इस दोहरापन समझना होगा।

भारत, दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था : राजनाथ सिंह

0

#newbuzzindia/लखनऊ | “भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था है। गत वित्तीय वर्ष में चीन और अमेरिका से ज्यादा हिन्दुस्तान में निवेश हुआ है और वह दिन दूर नहीं जब यह मुल्क एक आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।” ये बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में वाई-फाई सुविधा तथा एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के उद्घाटन अवसर पर कही।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था को लेकर नकारात्मक धारणा बनी थी। पूर्व में कच्छप गति से चलने वाली अर्थव्यवस्था वाजपेयी के शासन में 8.4 प्रतिशत विकास दर के रूप में सामने आयी।

वही इस अवसर पर राजनाथ सिंह कांग्रेस पर हमला करना न भूले और कहा कि, बीच के 10 वष्रों :कांग्रेसनीत संप्रग के शासनकाल: में सकल घरेलू उत्पाद में गिरावट आयी लेकिन पिछले दो वष्रो में विकास दर छह प्रतिशत के नीचे से बढ़कर 7.6 फीसद हो गयी है। ‘‘कहना गलत ना होगा कि अगर अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तो सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था भारत की ही है।’’

राजनाथ सिंह ने रेलवे को देश का ‘बेस्ट परफॉर्मिग सेक्टर’ करार देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मंत्रालय के करिश्माई काम की बदौलत रेलवे में हाल में कई लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है जितना शायद पहले कभी नहीं हुआ था। आने वाले वक्त में यहां के रेल यात्रियों को विकसित देशों से बेहतर रेल सुविधाएं मिलने लगेंगी। उन्होंने कहा कि वाई-फाई की सुविधा से यात्री अपने छोटे-मोटे अनेक काम आसानी ट्रेन अथवा रेलवे स्टेशन पर बैठकर कर सकेंगे।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

शंकराचार्य का भाजपा पर हमला, कहा- ‘दलितों से झूठा प्रेम दिखा रही है BJP’

0

#newbuzzindia | शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती हमेशा से ही कुछ न कुछ ऐसा बोलते रहे है, जो राजनीती में उथल पुथल मचा देता है। इस बार भी शंकराचार्य ने भाजपा को लेकर अपनी तीखी टिपण्णी की है।

शंकराचार्य ने कहा कि दलित परिवारों के साथ नेताओं का भोजन करना विशुद्ध रूप से राजनीतिक कृत्य है। शंकराचार्य ने भाजपा का दलितों के प्रेम को झूठा बताते हुए कहा कि, जब ब्राह्मण मरता है तो क्यों चुप रहते है ?

शंकराचार्य ने यह भी कहा कि, ‘बिना पूर्व सूचना के वो क्यों नहीं उनके साथ भोजन करते हैं. राजनीतिक फायदे के लिए दलितों के साथ उज्जैन में क्षिप्रा नदी में स्नान करने की एक नई परंपरा स्थापित की गई। नदियों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाति, धर्म या वर्ण के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है।’

गौहत्या को लेकर भी शंकराचार्य ने सरकार को घेरा और कहा कि, सरकार अपनी जिम्मेदारी से दूर भगति है। जब प्रदेशों में गौहत्या पर प्रतिबंध है तो गायों की खुलेआम तस्करी और वध क्यों किया जा रहा है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

दिलचस्प: बच्ची ने ऐसा क्या कह दिया, कि गुजरात की CM आनंदीबेन रो पड़ी !

0

#newbuzzindia/अहमदाबाद । हर व्यक्ति के अंदर भावनाये छुपी रहती है। वो व्यक्ति चाहे आम हो या विशेष। ये भावनाये जब बाहर आती हैं तो कोई भी इसे रोकने में सफल नही हो पाता हैं।

ऐसा ही कुछ हुआ गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के साथ। मौका था अहमदाबाद के एक स्कूल में गर्मी की छुट्टियों के बाद ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूल का पहला दिन था। इस दौरान कक्षा नौ की एक छात्रा अंबिका की ओर से कन्या भ्रूण हत्या पर दी गई प्रस्तुति के दौरान सीएम आनंदीबेन भावुक होकर मंच पर ही रो पड़ीं।

आनंदीबेन पटेल को काफी सख्त मिजाज मुख्यमंत्री माना जाता है, लेकिन वह भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। जब अंबिका ने चिट्ठी खत्म की, तो मुख्यमंत्री ने उसे गले लगाया।

आपको बता दे कि राजनीति में आने से पहले आनंदीबेन टीचर रह चुकी हैं। 1997 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, जिन्हें महिला सशक्तीकरण का मुखर समर्थक माना जाता है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मोदी सरकार का बड़ा कदम: UPA के कार्यकाल के घोटालों पर चलेगा CBI का डंडा, जाँच के घेरे में आएंगे सभी भ्रष्टाचारी

0

#newbuzzindia/दिल्ली । केंद में NDA सरकार के आने के बाद से ही केंद्र पर भ्रष्टाचार को लेकर सुस्त होने का आरोप लगता रहा है। इसी से पीछा छुड़ाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से उन सभी लोगो पर CBI की गाज गिरेगी जो भ्रष्टाचार में सहभागी थे।

दरअसल, जांच में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। सीबीआई की निगरानी में हो रही इन घोटालों की जांच अब सीबीआई की विशेष जांच टीम (SIT) करेगी।

गुजरात काडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्‍थाना के नेतृत्व में गठित होने वाली एसआईटी जल्द से जल्द इन मामलों की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

आपको बता दे किसीबीआई की इस विशेष जांच टीम यूपीए के कार्यकाल में हुए अगस्ता घोटाले, विजय माल्या के बैंकों के पैसे डकारने सहित अन्य कई बड़े घोटालों की जांच करेगी। इस विशेष टीम का इंचार्ज गुजरात काडर के उन्हीं आईपीएस अधिकारी राकेश अस्‍थाना को बनाया जाएगा जिन्होंने लालू यादव के चारा घोटाले सहित आसाराम मामले की जांच की है।

वही जानकारी के अनुसार गोधरा कांड की जांच भी राकेश अस्‍थाना के नेतृत्व वाली टीम ने की थी। उन्हें गुजरात काडर का काफी तेज तर्रार अधिकारी माना जाता है। सूत्रों के अनुसार सरकार की मंशा है कि भ्रष्टाचार के इन मामलों की तेजी से जांच होनी चाहिए क्योंकि सुस्त जांच की वजह से सरकार के भ्रष्टाचार से निपटने के दावों पर सवाल लगता जा रहा है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

जंगलराज रिटर्न्स: बिहार भाजपा सांसद को मिली ‘चाकू’ से मारने की धमकी, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

0

#newbuzzindia/औरंगाबाद । बिहार में नितीश सरकार के आने के बाद से लोगो और विपक्षी दलों ने ‘जंगलराज 2’ आने की बाते कही थी। अब यह बात लोगो को सच होती दिखाई दे रही है। कभी इंजीनियर की हत्या तो कभी पुलिसकर्मी की।

ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद सांसद का है। औरंगाबाद सांसद सुशिल कुमार सिंह को एक फोन के जरिये चाकू से मारने की धमकी मिली है। फोन के तुरंत बाद ही सांसद ने एसपी से संपर्क करने की कोशिश भी की, पर फोन करने वाले का कुछ पता नही चला।

दरअसल, सांसद सुशील कुमार सिंह रात 7:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर थे तभी उनके मोबाइल पर किसी ने फ़ोन किया। फ़ोन सांसद के अस्सिटेंट ने उठाया जिसके बाद फ़ोन करने वाले ने कहा की आप पंडित जी की मदद करते हैं आपको चाकू मार देंगे। इसके बाद कॉल कट गया। सांसद ने नंबर के मालिक के बारे में जानने के उद्देश्य से ट्रू कॉलर पर उक्त नंबर को डाला तो माओवादी नाम उभरा।

इसके बाद सांसद ने एसपी बाबू राम के सरकारी नंबर पर फ़ोन मिलाया लेकिन बात नहीं हो सकी। सांसद इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए। विदित को सांसद सिंह पर खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर उन्हें सीआरपीएफ जवान उपलब्ध कराये गए हैं सुरक्षा श्रेणी बढ़ा दी गई है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

‘सपा’ है गुंडागर्दी वाली सरकार, 346 हिन्दू परिवारों ने दहशत से किया पलायन

0

#newbuzzindia/शामली । “उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के आने के बाद से ही गुंडागर्दी बड़ चुकी है, बदमाश बेख़ौफ़ हो चुके है। इस दहशत के कारण लोग पलायन कर रहे है।” यह कहना है उत्तरप्रदेश के सांसद हुकुम सिंह का।

हुकुम सिंह ने एक सूची जारी कर दावा किया है कि कैराना से 346 हिंदू परिवारों ने गुंडागर्दी से बनी दहशत के कारण पलायन कर दिया है। उनके इस खुलासे से एक बार फिर राजनीतिक गरमा गई है।

सांसद हुकुम सिंह ने यह भी कहा कि, कैराना के हालात पहले ऐसे नहीं थे, लेकिन जब से प्रदेश में सपा सरकार बनी है, तब से गुंडागर्दी चरम पर है। बदमाशों ने कैराना में रंगदारी न देने पर व्यापारियों की हत्या की, लूटपाट की गई। यही नहीं कैराना के आसपास के गांवों में बहू बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं रही। इसका नतीजा है कि बीते तीन साल के भीतर ही कैराना से बड़े पैमाने पर लोगों ने पलायन किया।पलायन करने वालों में अधिकांश ऐसे व्यापारी हैं, जिनका कारोबार ठीक ठाक चलता था। बदमाशों ने उनसे रंगदारी मांगी। व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई, मगर पुलिस प्रशासन आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा नहीं कर सका। इसकी वजह से जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन से उठ गया और मजबूरी में उन्हें पलायन करना पड़ रहा है।

एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि पलायन का मुद्दा कोई चुनावी नहीं है, यह क्षेत्र के लोगों का दर्द है। उनका मकसद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराना है। इसी लिहाज से उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की तथा वह जून के अंतिम सप्ताह में कैराना आएंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, डॉ. रामजीलाल कश्यप, डॉ. प्रियंवदा तोमर, वीरेंद्र मलिक, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, अशोक कोरियर, राकेश गर्ग और आशु नामदेव आदि मौजूद रहे।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

बड़ी खबर: BJP सांसद ने AAP पार्षद को जड़ा थप्पड़, MCD की बैठक में हुआ बवाल

0

#newbuzzindia/दिल्ली । सियासत में हमेशा कुछ न कुछ विपक्षी दल और सरकार के बीच होता रहता है। इस बार भी भाजपा और आप आमने सामने आ गयी।

आज जब दिल्ली के रामलीला मैदान में तीनो MCD का एक विशेष सत्र चल रहा था, उसी दौरान एक भाजपा सांसद ने आप पार्षद को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे ये मामला अब राजनीती में गरमा गया है।

ये है मामला-
रामलीला मैदान में तीनों एमसीडी का एक विशेष सत्र चल रहा था जहां जमकर हंगामा हुआ। यहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद आपस में भिड़ गए। राकेश कुमार नाम के यह पार्षद अपनी पार्टी की टोपी पहनकर आ गए थे। सत्र में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें टोपी हटाने के लिए कहा और कुछ ने उनकी टोपी अपने हाथ से हटा दी।

इसी दौरान बीजेपी के एक पार्षद जिनकी पहचान नीरज गुप्ता के रूप में हुई हैे, उन्होंने राकेश कुमार को कथित तौर पर चांटा मार दिया। जब पार्षद को पीटने की तस्वीरें सामने आईं तो हंगामा और बढ़ गया।

इस मामले पर बीजेपी की ओर से कहा गया है कि आप पार्षद की तरफ से अपशब्द कहे गए जिसके बाद मारपीट की नौबत आई। बाद में मंच से इस वारदात का खंडन किया गया।

केजरीवाल ने बुलाया था विशेष सेशन-
तीनो MCD की विशेष बैठक का यह सत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुलाया था। केजरीवाल ने यह सत्र निगम को लेकर विशेष सत्र बुलाया था। साथ ही बीजेपी के निगम पार्षद आज दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधायकों के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। 

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

बिहार में लौटा ‘जंगलराज-2’, बेख़ौफ़ हुए बदमाश, दिनदहाड़े उप-महापौर को मारी गोली

0

#newbuzzindia/पटना । बिहार में नितीश सरकार के आने के बाद से ही जंगलराज फिर से आने की बाते कही जाने लगी थी। फिर धीरे धीरे इस बात में लोगो को सच्चाई नजर आने लगी, कभी इंजीनियर की हत्या तो कभी पुलिस वाले की।

ताजा मामला आरा नगर निगम का है। यहाँ के उप महापौर बसंत सिंह को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। यह घटना जनपद आरा के  नवादा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 5 बजे हुयी।

बताया जा रहा है कि बसंत सिंह अपने निजी आवास से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले ही थे कि तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस घटना में बसंत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बसंत को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार  दो दिन पहले जनता दरबार में शिकायत लेकर आए कुछ असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है।  वहीं पुलिस ने अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

US के टॉप CEO’s से मिले मोदी और ले आये 3 लाख करोड़ का बम्पर इन्वेस्टमेंट

0

#newbuzzindia/USA | मोदी की विदेश यात्राये हमेशा ही चर्चा में रहती है, और इसी के साथ मोदी भी चर्चा का विषय बन जाते है। इस बार भी मोदी की US यात्रा के कई अहम उद्देश्य निकाले जा रहे है।

मोदी ने जहा यात्रा के पहले ही दिन MTCR में सदस्यता पानेे में कामयाबी हासिल की तो वहीँ मोदी ने दूसरे दिन यूएस-इंडिया बिज़नेस कॉउंसिल में एक नया इतिहास रचा।मोदी की यह यात्रा राजनैतिक रूप से तो कई मायने रखती ही है साथ ही आर्थिक मुद्दों के नजरिये से देखे तो ये यात्रा कई ऐसे उपहार देगी जो भारत की स्थिति बदल देगी।

मोदी ने यूएस-इंडिया बिज़नेस कॉउंसिल में US के सभी टॉप CEO’s से मोदी की मुलाकात हुयी, यही नही इन मुलाकातों ने भारत को 3 लाख करोड़ रूपये के निवेश का भी वादा दिया। भारत में इस 3 लाख करोड़ का निवेश 3 साल में पूरा कर लिया जाएगा।

मोदी से जहाँ कई नामी सीईओ ने मुलाकात की तो वही अमेरिका के 20 सांसदों ने भी मोदी से बातचीत का लुत्फ़ उठाया। इस दौरान मोदी ने ट्रांसफॉर्म इंडिया का भी जिक्र किया।

ये टॉप CEO’s हुए कॉउंसिल में शामिल-
*amazon
*PepsiCo
*MasterCard
*Lockheed martin
*Zimmer
*cigna
*sunlink
*8minute energy
*Emerson
*Warburg pincus
*us chamber of commerce
*sun pharmaceutical
*wockhardt
*jubilant
*tech mahindra
*wipro

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]