Home Tags राजनैतिक पार्टी

Tag: राजनैतिक पार्टी

‘कैराना पलायन’ और ‘मथुराकांड’, सपा नेताओं की देन है ! सपा राज में गुंडे चला रहे सरकार !

0

#Newbuzzindia/लखनऊ | कैराना पलायन मामला तुल ले चूका है। इससे राजनीती गरमा गयी है। जहाँ एक ओर कुछ समय पहले सभी दल भाजपा को निशाना बना रहे थे। वहीँ सच्चाई आने के बाद भाजपा ने भी सपा और बसपा पर हमला करना शुरू कर दिया है।

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कैराना मामले पर मीडिया और भाजपा द्वारा सामने लाई गई सच्चाई के बाद सपा में खलबली मची हुई है।

यूपी बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी प्रेसवार्ता में श्री मोर्या ने कहा कि “समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराधी थाने और गुंडा जिला चला रहे हैं। भाजपा और मीडिया द्वारा कैराना घटना का सच बताने के बाद भी सरकार सच्चाई से मुंह छिपाती रही। मथुराकांड भी सरकार की लापरवाही और सपा के नेताओं की देन है। ऐसी हर घटना का भारतीय जनता पार्टी विरोध करती रहेगी।”

इस मौके पर मौर्या ने सपा सरकार में कानून व्यवस्था को भी ख़राब बताते हुए कहा कि, “यूपी के हालात खराब हैं। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रहीं हैं। घटनाओं को गंभीरता न लेना प्रदेश सरकार की आदत सी बन गई है। यही वजह है कि भाजपा और मीडिया ने जब कैराना घटना की सच्चाई को लाने का प्रयास किया तो उसे नकारने की कोशिशें होती रहीं।”

कैराना की घटना पर बोलते हुए श्री मौर्या ने जवाब देते हुए कहा कि “कैराना और मथुराकांड जैसी प्रदेश में होने वाली हर घटना का विरोध भाजपा करती रहेगी।”

Posted from WordPress for Android

रेलवे को ‘प्रभु’ की नई सौगात ! ट्विटर के बाद अब Facebook पर भी रेल यात्री कर सकेंगे शिकायत । जानिये कैसे ?

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | 2014 में केंद्र में भाजपा के आने के बाद जब से रेलवे की कमान सुरेश प्रभु ने संभाली है तब से ही रेलवे, रेल यात्रियों को अनेक तरह की नवीन सुविधायें देते आ रहा है।

कुछ महीनों पहले जब रेलवे में एक नया एक्सपेरिमेंट किया गया जिसमे लोगो को शिकायत ट्विटर पर सुनी जाने लगी और उसका त्वरित समाधान भी किया जाने लगा। यह विचार रेल के प्रभु ‘सुरेश प्रभु’ का था। इस विचार की सफलता के बाद प्रभु के एक और नई सुविधा रेल यात्रियों को देने का मन बना लिया है जिसमे यात्रियों की समस्या को जल्द से जल्द सुना जाएगा और तुरंत समाधान भी किया जाएगा।

दरअसल, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने Twitter के बाद अब सोशल मीडिया साईट Facebook पर भी समस्या सुनने का तरीका ईजाद किया है। जो ज्यादा से ज्यादा लोगो को सुविधा और समस्या से समाधान दिलाने के लिए कारगर होगा।

ऐसे करे Facebook पर शिकायत :-
रेल यात्री अपनी शिकायत या सुझाव इंडियन रेलवे इंडिया के फेसबुक पेज पर जाकर कर सकते हैं।

रेलवे के इस ऑफिशियल फेसबुक पेज की निगरानी रेलवे बोर्ड के कर्मचारी-अधिकारी 24 घंटे करेंगे, ताकि रेल यात्रियों को हो रही परेशानी की त्वरित कार्रवाई की जा सकें।

इस मौके पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार को कहा कि ट्विटर लाखों यात्रियों की शिकायत और सुझाव देने का सशक्त माध्यम बन चुकै है, इसे आगे बढ़ाते हुए अब फेसबुक को भी इसमें जोड़ा जा रहा है, अब जैसे ही रेल यात्री शिकायत करेंगे, वो स्वतः ही संबंधित डिविजनल रेलवे मैनेजर यानि डीआरएम के पास पहुंच जाएगी, रेलवे बोर्ड सोशल मीडिया सेल दिन-रात इस पेज की निगरानी करेगा, इसके साथ ही कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को फेसबुक पेज के माध्यम से ही दे दिया जाएगा।

रेल के ‘प्रभु’ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “अभी रोजाना करीब 7 हजार रेल यात्री अपनी शिकायत और सुझाव ट्विटर के माध्यम से भेज रहे हैं, मालूम हो कि ट्विटर पर रेलवे करीब 10 लाख लोगों से जुड़ें हुआ है, फेसबुक पर पेज की वजह से उन्हें एक और नया प्लेटफॉर्म मिलेगा, प्रभु ने कहा कि नई श्रेणी की ट्रेनों हमसफर और दीनदयाल के कोच के डिजाइन भी बनकर तैयार हो गए हैं, इसे भी रेलवे की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा, ताकि आम लोग इस पर भी अपने विचार साझा कर सकें, और कुछ सुझाव दे सकें।

Posted from WordPress for Android

मोदी सरकार का एक और वार, फिर पड़ी महंगाई की मार ! बड़े पेट्रोल और डीजल के दाम !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | केंद्र में 2014 में भाजपा की सरकार की आने के बाद से पेट्रोल डीजल के दाम में कमी आई थी, पर फिर अचानक दाम बढ़ने लगे। और मंहगाई की मार आम आदमी के जेब पर पड़ने लगी है।

एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दाम बड़े है। इसमें पेट्रोल पर 5 पैसे तो वहीँ डीजल पर 1 रूपए 26 पैसे की बड़त आई है। ये दाम बीती रात से लागू हो गए है।

इन नए दामों के बाद में दिल्ली में पेट्रोल के दाम 65 रूपए 65 पैसे हो गया है। तो डीजल की कीमत 55 रूपए 19 पैसे प्रति लीटर हो गयी है।

आपको बता दे कि इससे पहले 1 जून को पेट्रोल डीजल के दाम बडाये गए थे, जिसमे पेट्रोल में 2 रूपए 58 पैसे व् डीजल में 2 रूपए 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।

तेल के दामो में इस तरह का उतार चढ़ाव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामो में फेरबदल से होती है।

Posted from WordPress for Android

उत्तर प्रदेश में गुंडाराज, समाजवादी पार्टी के मंत्री ने वोट ना देने पर दी जान से मारने की धमकी

0

NewBuzzIndia:

image
Omprakash Singh, Samajwadi Party MLA and Tourism Minister of Uttar Pradesh.

उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी दल अपनी ताक़त के साथ इस रणक्षेत्र में उतरने को तैयार हैं। चुनाव के प्रचार प्रसार की तैयारियां शुरू हो चुकी है। हर दल खुद को विकास, भ्रष्टाचार निरोध, सुशासन, रोजगार जैसे तमाम अहम् मुद्दों पर खुद को अगले से बेहतर साबित करने में लगी हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी के विधायक और राज्य के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह का बाहुबली और दबंग रूप लोगों के सामने आया। जब मंत्री ओमप्रकाश और प्रिंस नाम के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के बीच हुए फ़ोन कॉल का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ, जिसमे ओमप्रकाश प्रिंस को धमकी देते हुए सुने गए हैं। ऑडियो क्लिप से यह बात समझ आ रही है कि सपा मंत्री प्रिंस को उनके मन मुताबिक प्रत्यासी को वोट ना देने  पर जान से मारने और जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। इस पूरे मामले से उत्तर प्रदेश में नेताओं की बढ़ती दादागिरी और गुंडागर्दी की तस्वीर साफ़ हुई है। जब अपने प्रत्यासी को BDC जैसे छोटे स्तर के चुनाव में जीत दिलाने के लिए मंत्री जी इस हद तक अपने ताक़त और औहदे का सहारा ले रहा है तो हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि विधानसभा और लोकसभा जैसे चुनावों में ऐसे बाहुबलिओं के तेवर कैसे होते होंगे।

क्या है पूरा मामला

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में BDC का चुनाव हुआ। जब वार्ड स्तर के चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुख को चुनने की बारी आई तब कुछ दबंग और रसूखदार नेताओं की दबंगई और मनमानी अंगड़ाई ले कर के बाहर आने लगी। क्षेत्र में पंचायत सदस्य को चुनाव के बाद जब ब्लॉक प्रमुख को चुनने की बारी आई तब प्रिंस नाम के पंचायत सदस्य के पास ओमप्रकाश सिंह का फ़ोन आया। जब प्रिंस को पता चला की यह कॉल ओमप्रकाश सिंह का है तो वो बहाना कर के अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करने लगा। ओमप्रकाश सिंह उसकी चालाकी को समझ के उसे धमकी देने लगे की वो उनके समर्थित प्रत्यासी को ही वोट दे नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

कौन हैं ओमप्रकाश सिंह

ओमप्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश राज्य से समाजवादी पार्टी के नेता हैं। राज्य के केबिनेट में उन्हें पर्यटन मंत्री का दर्ज़ा मिला है।
बनारस हिन्दू  विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले ओमप्रकाश लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।

क्रॉस वोटिंग पड़ी महँगी, जब कांग्रेस ने 6 विधायकों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

0

#Newbuzzindia/लखनऊ | जहाँ एक तरफ कांग्रेस की छवि लगातार गिर रही है तो वहीँ कांग्रेसियों का कांग्रेस छोड़कर जाना भी जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला ले लिया जिसमे उसने अपने उत्तरप्रदेश के 6 विधायकों को पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया है।

दरअसल, संजय जयसवाल, माधुरी वर्मा, विजय दुबे, मोहम्मद मुस्लिम, दिलनवाज खान, काजिम अली खान पर उत्तरप्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप लगा था। इनमे से तीन पर समाजवादी पार्टी को वोट देने का आरोप था तो तीन पर भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने का।

इन 6 विधायकों के निष्कासन को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारे 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। मैंने सख्त कार्रवाई करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को रिकमेंड किया है।

Posted from WordPress for Android

“कांग्रेस सत्ता में आई तो एक महीने में ख़त्म होगा नशे का कारोबार” – राहुल गाँधी

0

Newbuzzindia राहुल गांधी ने बढ़ते नशे के कारोबार और राज्य सरकार की अनदेखी पर  पंजाब सरकार को घेरा और खरी खरी सुनाई। राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस की ओर से पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे की बढ़ती समस्या को लेकर जालंधर में आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुचे थे। इसी दौरान राहुल गाँधी ने कहा कि, पंजाब को बचाने के लिए हम सबको मिल कर लड़ाई लड़नी होगी। बिना लडे़ अपराध और नशे से मुक्ति नहीं मिल सकेगी, क्योंकि अकाली नेताओं के संरक्षण में यहां यह सब हो रहा है।

 

राहुल गांधी ने आगे कहा की

राहुल ने कहा कि, पंजाब में नशे का कारोबार राज्य सरकार के संरक्षण में बढ़ा है। राहुल कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो एक महीने में नशे का कारोबार खत्म कर देगी।

इस बीच राहुल गाँधी ने राज्य सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि, पंजाब में आप केवल एक व्यापार आसानी से कर सकते हैं और वह है नशे का कारोबार, क्योंकि सरकार में शामिल लोगों के संरक्षण में यह फूलफल रहा है। राहुल ने कहा, यहां की पुलिस लाचार है अक्षम नहीं। जो पुलिस आतंकवाद पर जीत हासिल कर सकती है वह नशे पर कार्रवाई क्यों नहीं कर सकती है।

 

Exclusive: आम आदमी अरविन्द केजरीवाल के 10 बड़े झूठ, जिन्हें जान कर आप रह जाएंगे हैरान !

0

#NEWBUZZINDIA | दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कर्ता-धर्ता श्री अरविन्द केजरीवाल जी राजनीति में आने से पहले ही अपनी एक पहचान बना चुके थे। कभी भ्रष्टाचार को लैकर तो कभी लोकपाल के लिए। इसके बाद राजनीति में भी अच्छी जगह बना ली ।इसी दौरान केजरीवाल ने अनेकों वादे भी किये, जो बाद में झूठे साबित हो गए।

कहा जाता है कि अरविन्द केजरीवाल का झूठ से नाता तो बहुत पुराना है, तो इन्ही झुठो में से ऐसे बड़े झूठ, जिनके दम पर अरविन्द केजरीवाल के पब्लिसिटी तो पायी ही साथ ही राजनीती में जगह भी बनाई-

1• अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि वे कभी कांग्रेस-भाजपा का साथ देंगे और न ही लेंगे। पर पहले ही चुनाव में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

2• चुनाव से पहले अरविन्द केजरीवाल ने कहा था दिल्ली में उसकी सरकार बनते ही 15 दिनों के भीतर जनलोकपाल बिल पास कराया जायेगा , ऐसा कुछ भी नहीं किया गया | वो यह बोल कर पीछे हट गए की भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अंतर्गत वह दिल्ली विधान सभा में यह विधेयक पास नहीं कर पा रहे | सच्चाई तो यह है की यह दिशानिर्देश बहुत पहले दिया जा चूका था ; अतः अपने झूठे वादे करते समय केजरीवाल को इस निर्देश के बारे में भली भाँती ज्ञात था, फिर भी मात्र वोल लेने के चक्कर में सभी को झूठ बोला |

3• अरविन्द केजरीवाल ने मुस्लिमों को लिखे पत्र में कहा था कि इनकम टैक्स ऑफिसर है, पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया की वो ऐसे किसी पद पर कभी नहीं थे।

4• केजरीवाल ने कहा की वह भ्रष्ट और अपराधियों को टिकट कभी नहीं देंगे, लेकिन खुद केजरीवाल पर 9 अपराधिक मामले है। आम आदमी पार्टी ने कुल 44 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जिनके खिलाफ आपराधिक मामले थे।

5• दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल जी ने कहा था की वो और उनकी पार्टी के नेता सरकारी निवास नहीं लेगे। लेकिन दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने खुद से एक पत्र भेजा और 5 कमरों वाले दो बंगलो के आवंटन के लिए अनुरोध किया।

6• श्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें किसी भी तरह की वीआईपी सुरक्षा से परहेज है। पर अब आप देख सकते है, केजरीवाल ज़ेड सिक्यूरिटी लिए घूमते है।

7• केजरीवाल ने कहा था कि 2014 लोकसभा चुनाव में किसी भी विधायक को सांसद का टिकट नही मिलेगा और न ही कोई विधायक, सांसद बनेगा। पर इसके बाद भी आप देख सकते है कि केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव लड़ा।

8• श्री केजरीवाल ने कहा था कि तीन महीनों में अंजलि दमानिया , भूषण, मंयक गांधी के भ्रष्टाचार की जांच करके रिपोर्ट दूंगा। पर अभी तक कुछ नहीं हुआ।

9• अरविन्द केजरीवाल के अनुसार वे मुख्यमंत्री से बढ़कर आम आदमी है, उनसे कोई भी मिल सकता है। पर आपको बता दे की इस आम आदमी से मिलने के लिए किसी आम आदमी को 10,000 रुपये खर्च करना पड़ता है।

10• श्री केजरीवाल ने कहा था कि, यदि अन्ना हजारे आम आदमी पार्टी से अलग हो जाते है तो वो खुद भी पार्टी से हट जायेगे। इसके बाद क्या हुआ आप जानते ही है।

Posted from WordPress for Android

Big News: UP में मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय, योगी आदित्यनाथ होंगे भाजपा का चेहरा

0

#newbuzzindia/UP | उत्तरप्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होने है। इस चुनाव में विजय पाने के लिए अभी से सभी राजनैतिक दलों ने अपना दम लगाना शुरू कर दिया है। उत्तरप्रदेश का चुनाव, अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अधिक भयावक होता है। यूपी पर विजय पाना, दिल्ली की गद्दी पाने जैसा है। इसलिए यहाँ हर दाल चाहता है की उसकी पार्टी की जीत हो।

ऐसे में भाजपा सबसे आगे नजर आ रही है। भाजपा ने अपनी सभाये शुरू कर दी है तो वहीँ दूसरे दाल भी वहुनाव की तैयारी में जुट गए है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किसे बनाया जाए।

इस बात से तो बीजेपी ने पर्दा भी उठा दिया है और आखिरकार तनातनी ख़त्म करते हुए योगी आदित्यनाथ को यूपी की कमान सौपने का विचार बना लिया है।

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों बीजेपी कोर कमेटी और आरएसएस के बीच गुपचुप तरीके से एक बैठक हुई। जिसमें मोदी की पसंद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जगह गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को यूपी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने पर सहमति बन गई है। जिसका ऐलान बीजेपी जल्द ही करने वाली है।

जानकारी के मुताबिक संघ प्रमुख मोहन भागवत की बात से मोदी भी सहमत नजर आए। संघ किसी भी हालत में नहीं चाहता था कि यूपी में बीजेपी का चेहरा योगी आदित्यनाथ के अलावा कोई दूसरा बने। साथ ही बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेता भी संघ की बात से सहमत नजर आए। जिसके बाद पीएम मोदी ने भी योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने को हरी झंडी दिखा दी।

चुनाब के इस रण में अब देखना यह होगा कि बीजेपी कितनी जल्द योगी आदित्यनाथ को बीजेपी की तरफ से यूपी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का ऐलान करती है और क्या एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस का हिंदुत्व का यह दांव सही साबित हो पाता है कि नहीं?

JNU विवाद: कन्हैया-केजरीवाल फंसे, CBI जाँच से खुलासा; नारेबाजी की वीडियो थे असली !

0

#newbuzzindia/New Delhi | JNU विवाद एक ऐसा मुद्दा बन गया है जो रोज  नए मोड़ ले रहा है। अभी कुछ दिनों से यह मुद्दा थोडा शांत हुआ ही था कि फिर एक नया खुलासा हो गया है, जिससे JNU विवाद फिर से उभर कर सामने आया है।

CBI की जाँच में, देशविरोधी नारेबाजी करने वाली वीडियो असली पायी गयी और और CBI की ओर से कहा गया है कि इस वीडियो से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नही की गयी है।

दरअसल, JNU विवाद के समय मुख्या रूप से 4 वीडियो सामने आये थे जिन्हें केजरीवाल सरकार ने जाँच के लिए हैदराबाद भेज था और वहां की रिपोर्ट के अनुसार दो वीडियो से छेड़छाड़ की गयी थी।

पर सीबीआई की नई रिपोर्ट से अब JNU मामले में खलबली मच गयी है। अब कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान की मुश्किलें बड़ सकती है। आपको बता दे कि उमर खालिद और अनिर्बान को पहले जेल हो चुकी थी, पर हैदराबाद रिपोर्ट के बाद इन्हें जमानत मिल गयी थी।

सीबीआई की जांच रिपोर्ट आने के बाद केजरीवाल सरकार पर भी सवाल खड़े किये जा रहे है, क्योकि इससे पूर्व केजरीवाल सरकार के द्वारा करायी गयी जाँच रिपोर्ट के आधार पर ही वीडियो को फर्जी घोषित किया गया था।

वहीँ आपको बता दे कि पुलिस ने भी वीडियो की जाँच करवाई थी जिसके लिए वीडियो को गांधीनगर भेज गया था, उसकी रिपोर्ट में भी सभी वीडियो को सही बताया गया था।

सीबीआई के इस खुलासे के बाद जहाँ कन्हैया, उमर खालिद और अनिर्बान की मुश्किलें बढ़ेगी वहीँ केजरीवाल की राजनैतिक छवि भी ख़राब होने के कयास लगाए जा रहे है।

BJP ने 2 साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी, कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया ? – अमित शाह

0

Newbuzzindia : भाजपा सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर विपक्षियों के सारे सवालों का जवाब अमित शाह बड़ी जोर और तेज़ तर्रार अंदाज़ में दे रहे है। विरोधियों को जवाब देने के लिए शाह इस तरह पहली बार सामने आ रहे है, जिसमे विपक्षियों को धूल चटाने तक को उतारू दिख रहे है।

शाह, भाजपा के 2 साल के कार्यकाल में सभी उपलब्धियों को जनता को गिना रहे है, वे लगातार देश के एक छोर से दूसरे छोर तक भ्रमण कर रहे है।

ऐसे ही तेलंगाना में अमित शाह ने कांग्रेस को निशाना साधा और कहा कि, हमने 2 साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी हैं। वहीँ कांग्रेस से पूछा भी की कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया ?

अमित शाह ने यह जवाब सोनिया गांधी के सवाल पर दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि, 2 साल में भाजपा ने कुछ नही किया।