Home Tags राजनैतिक पार्टी

Tag: राजनैतिक पार्टी

गरीबों के आये अच्छे दिन! मोदी राज में ‘मनरेगा’ में मिला सबसे अधिक काम, रिपोर्ट से हुआ खुलासा !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | सत्ता में आने से पहले से ही NDA की नजर, UPA कार्यकाल में लायी गयी योजना मनरेगा पर थी। मनरेगा को शुरूआती दौर से ही भ्रष्टाचार और ख़राब काम में सर्वोपरि योजना में गिना जाता था। सभी का मानना था कि मोदी यदि सत्ता में आते है तो तुरंत ही मनरेगा को बन्द कर देंगे। पर ऐसा नही हुआ जब मोदी ने एक बार संसद में कहा कि मनरेगा बन्द नही होगी क्योकि यह UPA के काले कामों का जीता जागता उदाहरण है।

पिछले साल का मनरेगा का रिकॉर्ड देखा जाए तो यह 49 दिन प्रति परिवार तक पंहुचा है जो की अब तक का सबसे अधिक का आकड़ा है। वहीँ दावा किया गया है कि बीते कुछ सालों में मनरेगा ने नई बुलंदियों को छुआ है और इससे भ्रष्टाचार और ख़राब काम में कमी आई है। यह सब कुछ मोदी सरकार के मनरेगा को अपने तरीके से संचालित करने के कारण ही संभव हो पाया है।

इस बात का जिक्र करते हुए सरकार का कहना है कि पिछले साल MNREGA के तहत आने वाले लोगों को वेतन का भुगतान भी समय पर हुआ है। प्रदर्शन, पहल और रणनीति वित्त वर्ष 2015-16 और वित्त वर्ष 2016-17 के टाइटल वाली रिपोर्ट में मोदी सरकार ने दावा किया है कि पिछले साल कुल 235 करो़ड़ व्यक्ति दिवस काम का सृजन किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक़ मनरेगा के जरिये कई नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट पहलों के साथ 46.43 लाख हेक्टेयर जमीन तक सिंचाई की संभावनाओं पैदा किया जा सका है साथ ही मोदी सरकार ने इस योजना के लिए 33.61 लाख को लाभान्वित बनाया है।

Posted from WordPress for Android

फिर ‘अपनों’ पर भड़की शिवसेना, BJP से पूछा- “कितने खातों में आये 15 लाख ?”

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | महाराष्ट्र में भाजपा का सबसे बड़ा सहयोगी दल शिवसेना लगातार बीजेपी पर शब्द भेदी बाण छोड़ रहा। एक तरफ शिवसेना सत्ता में भाजपा का साथ दे रही है तो वहीँ दूसरी ओर वह केंद्र पर हर मुद्दे पर ऊँगली उठाने से पीछे भी नही हट रही है। शिवसेना ने केंद्र और भाजपा पर निशाना साधने और विरोध करने का एक नया तरिका इज़ाद किया है, वह है सामना ! वैसे तो शुरू से ही सामना में विरोध की गंध झलकती थी पर अब यह निशाना साधने का मुख्य हथियार बन गया है।

मोदी ने रविवार को जब अपने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया तो मोदी सरकार पर निशाना साधने और आरोप लगाने से शिवसेना पीछे नही छूटी और आखिर भाजपा से पूछ ही लिया कि “कितने खातों में आये 15 लाख रूपए। पीएम मोदी के उन दावों का क्या हुआ जो कालेधन पर वो किया करते थे। दो साल में कितने खातों में काला धन वापस आया है।”

यह सवाल शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिये पूछा। सामना के संपादकीय का शीर्षक था चाय से ज्यादा केतली गरम, मन की बात । शिवसेना ने इस पर केंद्र और मोदी से काले धन पर सवाल खड़े करते हुए यह भी कहा कि “देश बदल रहा है, लेकिन हमें फ्री की चाय नहीं चाहिए। चुनाव से पहले जो वादे किए गए थे उनका क्या हुआ। ये सवाल चाय की चुस्की मारते हुए कोई सिरफिरा पूछे तो उसके साथ क्या करना चाहिए। ये सवाल लोगों के मन में उठ सकता है।”

Posted from WordPress for Android

मायावती का केजरीवाल पर हमला “केंद्र के अधीन रहे पुलिस, केजरीवाल अपनी मांग पर करे पुनर्विचार !”

0

#Newbuzzindia/लखनऊ | अरविन्द केजरीवाल को राजनीति के हर खिलाड़ी से नसीहते मिलना शुरू हो गयी है। इस कड़ी में नया नाम मायावती का आया है। मायावती ने केजरीवाल की एक मांग को गलत बताया और उन्हें पुनर्विचार करने की हिदायत भी दी।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि दिल्ली पुलिस की कमान केंद्र नही दिल्ली सरकार को होनी चाहिए। केजरीवाल की इस मांग को मायावती ने अनुचित बताते हुए कहा कि पुलिस की कमान तो केंद्र को ही रहनी चाहिए क्योंकि दिल्ली देश की राजधानी है और यहाँ देश के महत्वपूर्ण फैसले होते है। वही मायावती ने केजरीवाल को यह भिबकह कि वे अपनी मांग पर पुनर्विचार करे।

Posted from WordPress for Android

तानाशाह है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, खत्म करना चाहते है ‘आप’ को: AAP नेता संजय सिंह

0

#Newbuzzindia/चंडीगढ़ | केंद्र में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच लगातार बयानबाजी से लड़ाई शुरू हो गयी है। इसी लड़ाई में अब पंजाब आप भी कूद गयी है और नरेंद्र मोदी व् भाजपा पर हमला बोल दिया है।

पंजाब आप के प्रभारी संजय सिंह ने पीपल्स कन्वेंशन सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर वार करते हुए कहा कि, NSG में भारत का न शामिल होना विदेश नीति की सबसे बड़ी असफलता है। साथ ही संजय ने मोदी को एक तानाशाह बताया और कहा कि मोदी एक तानाशाह है और वे किसी भी तरह आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते है। सुबह ‘आप’ के विधायक की एफआईआर होती है और दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस से उन्हें उठा के ले जाया जाता है।

संजय सिंह ने मोदी के कैबिनेट पर भी निशाना लगाया और कहा कि मोदी के 31 फीसदी मंत्री कई संगीन मामलों में शामिल है। साथ ही मोदी के 63 सांसदों पर मामले चल रहे हैं।

‘मन की बात’ में नही हुआ जिक्र-
‘देश में दाल टमाटर के भाव आसमान छु रहे और लगातार देश में जवान शहीद हो रहे है, अभी अभी सीमा पर सीआरपीएफ के 8 जवान शहीद हुए है, पर मोदी ने अपनी मन की बात में इन बातों का कहीं भी जिक्र नही किया’, संजय सिंह।

Posted from WordPress for Android

केजरीवाल करवा रहे है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की ‘जासूसी’ , FIR हुयी दर्ज !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | दिल्ली में सियासी जंग आये दिन नया मोड़ ले रही है। ये जंग सीधे तौर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के प्रधानमन्त्री अरविन्द केजरीवाल के बीच हो रही है।  इस जंग से दिल्ली ही नही समूचे देश की राजनीती में भूचाल आ गया है। इस मामले में फिर एक नई बात सामने आई है।

‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनके विधायक, प्रधानमन्त्री की जासूसी करवा रहे है और उनके फोन भी टैप करवा रहे है।’ यह कहना है भगत सिंह क्रांति सेना के चीफ तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का।

इस सन्दर्भ में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली पुलिस में FIR भी दर्ज करवाई है जिसमे अरविन्द केजरीवाल के साथ AAP विधायक कपिल मिश्रा का भी नाम है। बग्गा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा को एक शिकायत भी सौपी है जिसमे इस गंभीर गंभीर मुद्दे को लेकर पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गयी है।

क्या है मामला-
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही AAP विधायक कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट किया था जिसमें उनके द्वारा कहा गया था कि, ‘पीएमओ ने एलजी को निर्देश दिए है और एलजी ने एसीबी चीफ को निर्देश दिया है कि कपिल मिश्रा को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।‘ इस ट्वीट के आधार पर ही तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल और उनके विधायक पर मामला दर्ज करवाया है।

Posted from WordPress for Android

काला धन: मोदी का बड़ा फैसला, काले धन का खुद करो खुलासा वर्ना होगी तकलीफ !

0

#Newbuzzindia | मोदी पर लगातार काले धन को लेकर आरोप लगते रहे है और कहा भी गया कि मोदी अपने काले धन वाले वादे से मुकर गए है। बावजूद इसके कि मोदी और भाजपा सरकार ने काले धन को लाने के लिए कई हथकंडे अपनाये।

मोदी सरकार ने इस बार काले धन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जिसका जिक्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के दौरान की। इस फैसले में मोदी ने देश की जनता को संदेश देते हुए कहा कि, “वे सभी लोग, जिनके पास अघोषित संपत्ति है, वे इसकी जानकारी 30 सितम्बर से पहले सरकार को दे दे। यदि लोग ऐसा करते है तो सरकार के तरफ से उन्ही किसी तरह की सख्ती और तकलीफ का सामना नही करना होगा।’

आ सकती है आफत:
यदि सभी लोग 30 सितम्बर तक अपनी अघोषित सम्पत्ति का ब्यौरा दे देते है तो उनसे किसी तरह की कोई पूछताछ नही होगी साथ ही जुर्माने चुकाने के बाद कई तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। पर 30 सितम्बर के तक जो लोग ऐसा नही करते है, उन्हें सरकार के कड़े रुख का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। और इसके बाद सरकार भी इन लोगो को तकलीफ से बचाने में विफल होगी।

Posted from WordPress for Android

उत्तर प्रदेश चुनाव:कौमी एकता दल से विलय के मामले में अखिलेश यादव का यू टर्न, कहा ‘पार्टी की सहमती से होगा फैसला।’

0

NewBuzzIndia:

उत्तर प्रदेश में कौमी एकता पार्टी (कौएद) के समाजवादी पार्टी (सपा) में विलय पर किसी तरह का विवाद पैदा होने से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि जो भी फैसला होगा वह पार्टी में सब की सहमति से होगा। यह पार्टी के अंदर की बात है। पार्टी इस बारे में फैसला करेगी। पार्टी के फैसले को सब लोग मानेंगे।

उन्होंने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें इस मामले में कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सपा का अंदरूनी मामला है और पार्टी का जो भी फैसला होगा उसे सभी मानेंगे।

गौरतलब है कि कौमी एकता दल जो की अफ़ज़ाल अंसारी और मुख़्तार अंसारी की पार्टी है। इसके समाजवादी पार्टी में विलय करने की बात से अखिलेश यादव इस कदर नाराज़ हुए कि वो अपने पार्टी के कद्दावर नेता बलराम यादव को प्रदेश केबिनेट से बहार का रास्ता दिखा दिया था। पर अब अखिलेश का इस मुद्दे पर अलग रुख देखने को मिला।

मोदी सरकार का जनता को नया तोहफा, 83 रूपए में हेल्थ और लाइफ इनश्योरेन्स की सुविधा

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | भाजपा सरकार के आते ही जैसे नई नई योजनाओं का अम्बार लग चूका हो। इसी कतार में मोदी सरकार ने फिर कदम बढ़ाया है और एक नई स्किम को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गयी है। यह योजना जनता के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी है। इस योजना का उद्देश्य सभी को सस्ता बीमा उपलब्ध कराना है।

दरअसल, सरकार ने 83 रूपए के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा बीमा की योजना लाने का मन बनाया गया है। इस योजना में, पहले लायी गयी दो बीमा योजना 12 रुपये और 330 रुपये की इंश्योरेंस स्कीम और आने वाली हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम को क्लब करने का सुझाव दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नीति आयोग ने जो प्रपोजल भेजा है, उसके अनुसार अभी सरकार 2 लाख रुपये के इंश्योरेंस कवर की दो इंश्योरेंस स्कीम चला रही है, इसमें 330 रुपये प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और 12 रुपये की प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है, इसके साथ ही इस साल बजट में सरकार ने सस्ते हेल्थ इंश्योरेंस को भी लांच करने की बात कही थी, जिसे 1.30 लाख रुपये तक का कवर मिलेगा। इसमें सीनियर सिटीजन के लिए 30 हजार रुपये का अतिरिक्त प्रावधान है।

नीति आयोग के प्रपोज़ल के अनुसार सरकार को इन सभी स्कीमों को इकट्ठा कर देना चाहिए। और इन सब को मिलाकर एक यूनिवर्सल इंश्योरेंस स्कीम लांच कर देनी चाहिए। इस प्रपोजल के अनुसार बजट में केवल बीपीएल कैटेगरी और सीनियर सिटिजन के लिए बात कही थी, दूसरी कैटेगरी के तहत फाइनेंस मिनिस्ट्री एक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम सभी के लिए लांच कर सकती है, जिस पर 50 हजार रुपये का कवर मिलेगा, इसके लिए 670 रुपये सलाना प्रीमियम तय किया जाएगा। मालूम हो कि ऐसे में कुल मिलाकर कोई भी व्यक्ति 1012 रुपये सलाना खर्च कर लाइफ से लेकर हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ ले सकता है।

ये होगा फायदा-
इस स्किम से फायदा ये होगा कि इसके जरिये जहां कंपनियों की कॉस्ट कम होगी, वहीं यूजर्स के लिए इंश्योरेंस स्कीम लेना आसान हो जाएगा। इससे सबके साथ ही उनके लिए कंफ्यूजन भी कम होगा।

Posted from WordPress for Android

अजय माकन ने कांग्रेस को किया शर्मसार, पार्टी के ही दलित कार्यकर्ता को दी अश्लील गाली, FIR हुयी दर्ज !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | कांग्रेस में एक तो पहले से ही उथल पुथल मची हुयी है। इसके बाद भी कांग्रेसी नेता अपने रवैये में किसी तरह का बदलाव नही ला रहे है। कुछ न कुछ ऐसा कर देते है जिससे नेता के साथ साथ कांग्रेस पर भी ऊँगली उठने लगे।

ताज़ा मामला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन से जुड़ा है। अजय माकन की एक हरकत से वे विपक्ष के निशाने पर आ गए है और उन्होंने कांग्रेस को भी मुश्किल में डाल दिया है।

दरअसल कांग्रेस के दलित कार्यकर्ता धर्मपाल नटखट ने रविवार को राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई दी और ये शिकायत भी की कि उनके बेटे की मौत पर किसी कांग्रेसी नेता ने उनकी सुध नहीं ली। राहुल ने इसपर अजय माकन से धर्मपाल से बात करने को कहा।

धर्मपाल के मुताबिक, जब उनकी बात अजय माकन से हुयी तो माकन ने उन्हें गन्दी गन्दी अश्लील गालिया दी। धर्मपाल ने ये भी बताया कि उन्हें लगातार फोन आ रहे है और कहा जा रहा हैं कि अब यदि उन्होंने पार्टी कार्यालय में कदम भी रखा तो उन्हें जमुना नदी में फिकवा देंगे।

इसी मुद्दे पर धर्मपाल ने सवाल उठाते हुए माकन पर निशाना साधा और कहा कि माकन ने मुझे इसलिए गाली दी क्योंकि मैं दलित हूँ।

Posted from WordPress for Android

मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, 7 साल में पहली बार BSNL ने कमाया मुनाफा !

1

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | केंद्र में भाजपा के आने के बाद कई तरह की योजनाएं आई जिसे विरोधियो और विपक्ष ने निशाने पर भी लिया और स्कीमों को बेवजह और फालतू का भी बताया। पर अब उन योजनाओं के नतीजे आने लगे है।

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने यूपीए सरकार के दौरान 10 साल में 8,000 करोड़ का नुकसान झेला था। 2014 तक BSNL की स्थिति ऐसी ही थी। फिर NDA सरकार के आने के बाद यह स्थिति धीरे धीरे पटरी पर आने लगी।

अब यह स्थिति आ गयी है कि 7 साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार बीएसएनएल ने मुनाफा कमाया है। इसके पहले कंपनी लगातार घाटे में चल रही थी। इस बारे में केंद्रीय दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बीएसएनएल ने सात साल में पहली बार 672 करोड़ रुपए का ऑपेरटिंग प्रॉफ़िट कमाया है।

रविशंकर प्रसाद के अनुसार साल 2014 में BSNL 8,000 करोड़ रुपए के नुकसान में थी। सिर्फ डेढ़ साल के समय में कंपनी ने 672 करोड़ रुपए का ऑपेरटिंग प्रॉफ़िट कमाया है। संचार मंत्री ने उम्मीद जताई है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी 2,000 करोड़ रुपए का ऑपेरटिंग प्रॉफ़िट कमाएगी।

इसी दौरान रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, पिछले सात साल में पहली बार BSNL मुनाफे में है। इस से पहले अटल बिहारी बाजपेयी के समय में 2004 में बीएसएनएल ने 10 हजार करोड़ रूपए का मुनाफा कमाया था। उसके बाद यूपीए के 10 साल में इसे 8 हजार करोड़ रूपए का घाटा हुआ था।

वहीँ रविशंकर प्रसाद मोदी सरकार की बड़ाई करते हुए थके नही और कहा कि सरकार संचालन को लोगों के हाथ में सौंपना चाहती है। ये काम जनधन, आधार, मोबाइल फोन के जरिए होगा। 125 करोड़ लोगों के देश में 102 करोड़ लोगों के पास मोबाइल होना हमारी सरकार की पहचान है। मोदी सरकार लगातार शासन को जनता तक पहुंचा रही है। आखिरी आदमी तक विकास पहुंचाना मोदी सरकार का लक्ष्य है।

Posted from WordPress for Android