Home Tags राजनैतिक पार्टी

Tag: राजनैतिक पार्टी

BJP विरोधी लालू प्रसाद का उमड़ा ‘स्मृति प्रेम’, आखिर क्या चाहते है लालू प्रसाद !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | कुछ दिनों पहले ही भाजपा की मोदी सरकार ने अपने कैबिनेट में फेरबदल के साथ विस्तार भी किया है। इसमें कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया तो कुछ पुरानें चेहरों को बाहर का रास्ता भी देखना पड़ा। विस्तार में कुछ मंत्रियों के औहदे में गिरावट भी देखी गई। इस फेरबदल का सबसे ज्यादा प्रभाव पूर्व शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी पर माना जा रहा है। क्योंकि उनसे शिक्षा मंत्री का पद छीन कर उन्हें कपड़ा मंत्रालय दे दिया गया है।

मोदी सरकार के इस कदम से विपक्ष के साथ साथ दूसरे दल के नेताओं ने भी स्मृति ईरानी से सहानुभुति जताना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले जब स्मृति ईरानी को लेकर जदयू प्रवक्ता अली अनवर अंसारी ने अभद्र टिपण्णी की तो आम आदमी नेता और शायर कुमार विश्वास स्मृति ईरानी के समर्थन में आ गए और अली अनवर को खरी खरी सुनाई।

स्मृति ईरानी के प्रति एक और बड़े नेता ने अपनी सहानुभूति जाहिर की है, जिससे राजनीति में हलचल मच गयी है। RJD सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव भी स्मृति ईरानी के समर्थन में आ गए है और कहा की ” स्मृति ईरानी एक भद्र महिला है। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं, वो भी हमारा बहुत सम्मान करती है।” लालू प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि “कपड़ा मंत्रालय एक डूबा हुआ मंत्रालय है, अभी इस मंत्रालय में बहुत काम करना है, केन्द्र सरकार ने इस मंत्रालय को दुरुस्त करने के लिये ही उन्हें यहां भेजा है। मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव ने ये बातें अपने पटना आवास पर कही।”

Posted from WordPress for Android

BJP की पहचान पर लटकी तलवार, छीन सकता है भाजपा से कमल निशान !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | देश की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी और केंद्र की कमान रखने वाली भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। यह झटका भाजपा को अपनी पहचान के रूप में लगने की आशंका है। इससे भाजपा के अस्तित्व पर जरूर खतरा पड़ सकता है।

‘कमल का फूल’ से पहचान बनाने वाली भाजपा को जल्द ही कमल के फूल से नाता तोड़ना पड़ सकता है। इस सन्दर्भ में Bombay High Court में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है जिसमें कहा गया है कि अदालत चुनाव आयोग को निर्देश दे कि वो बीजेपी को दिए गए चुनाव निशान ‘कमल के फूल’ को रद्द कर दे। याचिका में कहा गया है कि कमल का फूल, राष्ट्रीय फूल है इसलिए इसका इस्तेमाल कोई राजनीतिक पार्टी अपने चुनाव निशान के रूप में नहीं कर सकती।

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि, भाजपा देश के राष्ट्रीय चिन्ह का अनुचित उपयोग, राजनीती के लिए कर रही है। जो कि Emblems and Names (Prevention of improper use) Act 1950 का सरासर उल्लंघन है।

बॉम्बे हाइकोर्ट में यह याचिका हेमंत पाटिल नाम के व्यक्ति ने की है। इसमें उन्होंने कहा कि “कमल शुद्धता, उपलब्धि, लंबे जीवन और अच्छे भाग्य का प्रतीक है और किसी भी दल द्वारा चुनावी उद्देश्य से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।”

आपको बता दे कि इस मामले में सुनवाई अगले हफ्ते को बॉम्बे हाइकोर्ट में होना है। जिसमे यह फैसला लिया जाएगा की भाजपा से कमल का फूल छिनना है या नही !

Posted from WordPress for Android

तो इन मतभेदों के चलते मोदी ने छीना स्मृति से HRD मंत्रालय !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | मोदी ने अपने कैबिनेट में विस्तार मंगलवार को किया। इसमें सबसे अधिक चर्चा में HRD मंत्री स्मृति ईरानी का तबादला है जिसने सियासी गलियारे में खलबली मचा दी है।
कैबिनेट विस्तार में स्मृति ईरानी से HRD मंत्रालय छीन लिया गया है और इसके स्थान पर उन्हें कपड़ा मंत्रालय दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, स्मृति ईरानी को HRD मिनिस्ट्री से हटाने के पीछे मोदी और स्मृति के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद होना बताया जा रहा है, जिससे स्मृति को कैबिनेट विस्तार के जरिये दुसरा व् छोटा मंत्रालय सौपा गया।

मोदी और स्मृति के बिच निम्न मुद्दों पर मतभेद हुआ था-
1• HRD मंत्रालय ने देश में 20 विश्वस्तरीय मानको पर खरे उतरने वाले संस्थान खोलने का मन बनाया था। पर स्मृति और पीएमओ के बीच इस मुद्दे को लेकर 13 प्रोविजन पर अनबन थी। कयाश लगाए जा रहे है कि इसी के चलते स्मृति से HRD छीना गया है।
आपको बता दे कि शिक्षा के क्षेत्र में इस साल का यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था।

2•  आईआईएम बिल को लेकर भी PMO इंडिया और स्मृति ईरानी के बीच मतभेद था। IIM बिल में 2 प्रोविज़न पर PMO राजी नही हो रहा था तो वहीं इस मुद्दे पर स्मृति ईरानी भी पीछे हटने को तैयार नही थी।

3• स्मृति ईरानी के द्वारा केंद्रीय संस्थानों में जर्मन भाषा के स्थान पर संस्कृत करना भी भारी पड़ा। स्मृति के इस कदम से IIT के पूर्व डायरेक्टर RK शिवगांवकर और IIT बॉम्बे के चेयरमैन अनिल ककोड़ ने नाखुश होकर इस्तीफा दे दिया।

4• हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रोहित बेमुला की आत्महत्या से भी स्मृति ईरानी विपक्ष के निशाने पर रही और अनेक तरह की स्थितियो का सामना भी करना भी पड़ा।

5• सुप्रीम कोर्ट की तरफ से स्मृति ईरानी को एक पत्र लिखा गया था जिसमे उन्हें कहा गया था कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटी को अल्पसंख्यक यूनिवर्सटी के दर्जे से हटा दे। पर इस पर HRD मंत्री ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया की संविधान में ऐसे किसी संस्थान को चलाने की परमिशन नहीं है।

आपको बता दे कि, इन मुद्दों में से कुछ मुद्दों पर प्रधानमन्त्री के प्रमुख सचिव निरेंद्र मिश्रा ने उच्च शिक्षा सचिव वीएस ओबेरॉय से मीटिंग भी की थी, पर इन मीटिंग से किसी भी तरह का समाधान नही निकल पाया था।

Posted from WordPress for Android

केजरीवाल की नई चाल, मोदी के ‘मन की बात’ के मुकाबले लाएंगे ‘TALK TO AK’ !

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए मैदान में आ डटे है। यह टक्कर वे मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ को देंगे। जिसके लिए केजरीवाल ने एक नया फार्मूला TALK TO AK ईजाद किया है। जिसमे वह दिल्ली वासियो से सीधे तौर पर रूबरू होंगे।

गौरतलब है कि केजरीवाल अपना यह फार्मूला 17 जुलाई को आजमाएंगे जो की सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें केजरीवाल, दिल्ली की जनता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत तो करेंगे ही साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उपाय भी लाएंगे।

आपको बता दे कि 17 जुलाई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण होना है जिसका वक़्त भी सुबह 11 बजे है। ऐसी स्थिति में केजरीवाल और मोदी के बीच टक्कर होना स्वाभाविक है।

Posted from WordPress for Android

देश के लिए खतरा है ‘ओवैसी’- योगी आदित्यनाथ !

0

#Newbuzzindia/लखनऊ | कट्टर हिंदुत्ववादी छवि के नेता और भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम शायद ही विवादों से दूर रहा हो। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है जिसमे उन्होंने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को देश के लिए खतरा बताया है।

आपको बता दे कि उक्त प्रतिक्रिया योगी आदित्यनाथ ने असदुद्दीन ओवैसी के IS के 5 संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद दिए गए बयान को लेकर जाहिर की है।

गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी ने IS के 5 संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद अपना बयान दिया था। जिसमे उन्होने कहा था कि “वो संदिग्धों को कानूनी मदद देंगे।” इसी बयान का पलटवार योगी आदित्यनाथ ने असदुद्दीन ओवैसी पर किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “अगर एनआईए ने 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है तो जरूर कोई बात होगी। ओवैसी को समझना चाहिए कि देश से बड़ा कुछ नहीं होता है।”

ओवैसी को नसीहत देते हुए योगी ने कहा “एक तरफ वो कहते हैं कि आतंक का धर्म नहीं होता और दूसरी तरफ देश विरोधी तत्वों को पनाह देते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए ओवैसी खतरा बनते जा रहे हैं।”

Posted from WordPress for Android

शिवसेना-भाजपा में फिर अनबन, केबिनेट विस्तार पर बोली शिवसेना- “सीट के लिए नही मागेंगे भीख!”

0

#newbuzzindia/नई दिल्ली | महाराष्ट्र में भाजपा का सहयोगी दल और महाराष्ट्र के मुख्य राजनीतिक पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर बीजेपी के खिलाफ बिगुल बजाया है। शिवसेना और भाजपा के सम्बन्ध दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा है कि वो भाजपा से सीट के लिए भीख नही मांगेगी। आपको बता दे कि मंगलवार को मोदी सरकार के केबिनेट का विस्तार होना है। इसी को लेकर उद्धव ठाकरे ने यह निशाना साधा है।

शिवसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि शिवसेना एक आत्म-सम्मान वाली पार्टी है जो कभी भी किसी पार्टी के दरवाजे पर असहाय खड़ी नजर नही आती है। और न ही किसी पार्टी से कभी भीख मांगती है।

मोदी कैबिनेट में होगा विस्तार-
गौरतलब है कि मंगलवार को मोदी के केबिनेट में विस्तार होना है जिसमे केबिनेट में नए चेहरों को शामिल किया जाएगा तो वहीँ पहले से केबिनेट में उपस्थित चेहरों को पार्टी का काम सँभालने का मौका भी मिल सकता है।

Posted from WordPress for Android

25 लाख नौकरियां और गाँवो में फ्री WI-FI की मिलेगी सुविधा, AAP ने किया ऐलान !

0

#Newbuzzindia/अमृतसर | पंजाब में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। और सीधे पर युवाओं को लुभाने और आकर्षित करने वाली सुविधाओं के पासे फेक दिए है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अमृतसर में अपना ‘युवा घोषणापत्र’ जारी किया है जिसमे युवाओ को लुभाने वाली हर तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। इस घोषणा पत्र में केजरीवाल ने 25 लाख नौकरियों का वादा किया तो साथ ही गाँवो में मुफ़्त WI-FI की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। अरविन्द केजरीवाल ने नशे के कारोबारियों को मृत्यु तक जेल में सजा देने का भी वादा किया।
केजरीवाल के अनुसार ये सारे वादे AAP के सत्ता में आ जाने के 5 साल के भीतर पुरे कर लिए जाएंगे।

अरविन्द केजरीवाल ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि, हमारा प्रयास युवाओ को नौकरी मांगने का नही बल्कि नौकरी देने लायक बनाने का है। आपको बता दे कि ये घोषणा पत्र पंजाब वार्ता समिति के अध्यक्ष कँवर संधु द्वारा तैयार किया गया था।

केजरीवाल ने पंजाब सरकार को भी निशाना बनाया साथ ही कहा कि अकाली दल और बीजेपी घबरा गयी है क्योंकि 2017 में पंजाब में aap की सरकार आने वाली है।

Posted from WordPress for Android

ओवैसी हुए फिर देशविरोधी ! कहा- “मैं देश की इबादत नहीं करता ।”

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | विवादित बयानों की सूची में सबसे ऊपर रहने वाले सांसद और AIMIM के अध्यक्ष अस्सदुद्दीन ओवैसी  एक बार फिर विवादित बयान देकर फसते हुए नजर आ रहे है। जिससे उनकी देशभक्ति पर भी सवाल खड़े किये जा रहे है।

अस्सदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “वे देश की इबादत नही करते है।” इसी के साथ साथ ओवैसी ने इस्लामिक स्टेट को इस्लाम का विरोधी भी बताया।

देश के लिए दे सकता हु जान !
ओवैसी ने अपनी बात में कहा कि वे देश की इबादत नही करते है पर समय आने पर देश के लिए जान भी दे सकता हु। साथ ही ओवैसी ने आईएस का समर्थन करने वाले और सीरिया जाने वालों को कायर भी बताया है।

संदिग्ध युवको के समर्थन में आये ओवैसी!
हैदराबाद में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गए पांच युवकों को AIMIM कानूनी मदद मुहैया कराएगी, ओवैसी ने बताया कि इस मामले में उन्होने वकील को कानूनी सहायता मुहैया कराने का निर्देश दे दिया है।

Posted from WordPress for Android

हसीना पर दिग्विजय सिंह की फिसली जुबान, लोगों ने उड़ाया भद्दा मजाक और दी गालिया !

0

कांग्रेस के महासचिव और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपनी ही बात में लोगों के गुस्से का शिकार हो गए है। साथ ही सोशल मीडिया पर खुद का भद्दा मजाक भी उड़वा लिए है।

दरअसल दिग्विजय सिंह ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आतंकियों के खिलाफ किये गए एक ट्विट का समर्थन करते हुए ट्वीटर पर एक ट्वीट कर दिया। इस ट्वीट में दिग्विजय सिंह थोड़ा चूक गए, और अपने ट्वीटर फॉलोवर्स की नाराजगी का शिकार हो गए। आपको बता दे कि शेख हसीना ने अपने ट्वीटर अकाउंट से कहा था कि, “ये लोग (आतंकी) कैसे मुसलमान हैं जो रमजान में लोगों को मारते हैं। उनका कोई धर्म नहीं है। ” इसी का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह ने अपना ट्वीट किया था।

ये किया था दिग्विजय सिंह ने ट्वीट-
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेख हसीना का समर्थन करते हुए ट्वीट किया कि, “पीएम शेख हसीना ने कहा-ये कैसे मुसलमान हैं जो रमजान के पाक महीनों में मुसलमानों पर हमला कर रहे हैं। मैं उनसे पूरी तरह सहमत हूं।”

image

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद कई लोग उनपर भड़क गए और कहने लगे कि ‘रमजान में आतंकवादी मुसलमान को नही मार सकते तो क्या हिंदुओं को मार सकते है वहीँ कुछ लोग ने यह भी कहा कि रमजान में नही मार सकते तो क्या बाकी बचे 12 महीनों में मार सकते है ?

आपको बता दे कि, दिग्विजय सिंह और शेख हसीना के द्वारा किये गए ट्वीट में थोड़ा अंतर था इसलिए लोगो का गुस्सा सिंह पर फुटा।

केजरीवाल का पलटवार, कहा- “आप सरकार का विज्ञापन बजट, मोदी के कपड़ों के खर्च से कम !”

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | केजरीवाल और मोदी के बीच जंग हमेशा से ही होते आ रही है। हर जंग में एक नया मुद्दा होता है। इस बार भी ऐसा ही एक नया मुद्दा केजरीवाल ने मोदी को निशाना बनाते हुए उठाया है। केजरीवाल ने उन लोगो को जवाब देते हुए ये मुद्दा उठाया है, जिन्होंने केजरीवाल के विज्ञापन पर खर्च को लेकर सवाल खड़े किये है।

केजरीवाल ने कहा कि, “आम आदमी पार्टी का विज्ञापन बजट पिछले दो साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कपड़ों पर हुए खर्च से कम है।”
वही केजरीवाल ने यह भी दावा किया की नरेंद्र मोदी की हर पोशाक 2 लाख रूपए की है और मोदी एक पोशाक को कभी दोहराते भी नही है।

केजरीवाल ने अपना विज्ञापन खर्च बताते हुए कहा कि, हमारा विज्ञापन खर्च 76 करोड़ रूपए है और देखे तो दिल्ली सरकार के हर विभाग के खर्च से अधिक मोदी की पोशाक का खर्च है।

केजरीवाल की बात यहीं खत्म नही हुयी, केजरीवाल ने यह भी कह दिया कि, “मैं आपको हिसाब दे सकता हूं। वह दिन में पांच बार कपड़े बदलते हैं। इस हिसाब से हर दिन 10 लाख रुपये का खर्च आता है। वह कभी कपड़े दोहराते नहीं हैं, उन्हें धुलवाते नहीं हैं और उनका दोबारा इस्तेमाल नहीं करते हैं।” केजरीवाल ने मोदी को साधते हुए कहा कि, मोदी की पोशाक का सबसे बड़ा सबूत गूगल पर मोदी टाइप करने पर मिलता है और उनकी तस्वीरों में कभी दो अलग-अलग तस्वीरों में समान परिधान नहीं दिखेगा।

Posted from WordPress for Android